Breaking News Indian-Subcontinent

मुनीर का चक्कर छोड़ो, ट्रंप को Baloch की सलाह

भारत और रूस के बीच तेल व्यापार को लेकर भन्नाए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पाकिस्तान में तेल ढूंढ रहे हैं. ट्रंप ने पाकिस्तान में तेल और प्राकृतिक गैस का विशाल संयंत्र स्थापित करने की घोषणा की है. लेकिन इस संयंत्र को लेकर भी बादल मंडराने लगे हैं.

बलूचिस्तान के नेता मीर यार बलूच ने पाकिस्तान के दावों को गलत बताया है. मीर यार बलूच ने कहा है कि क्षेत्र में मौजूद विशाल तेल और खनिज भंडार वास्तव में ‘रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान’ के हैं, न कि पाकिस्तान के. 

असीम मुनीर ने ट्रंप को गुमराह किया: मीर यार बलोच

बलूच नेता मीर यार बलोच ने डोनाल्ड ट्रंप को आगाह किया कि पाकिस्तानी सेना और असीम मुनीर ने जो कुछ भी तेल को लेकर कर है वो गुमराह करने वाला है. मीर यार बलोच ने एक्स पोस्ट में लिखा- 

पूरे सम्मान के साथ आपको (ट्रंप) यह सूचित करना आवश्यक है कि आपकी सरकार को पाकिस्तानी सैन्य नेतृत्व विशेष रूप से जनरल असीम मुनीर और उनके कूटनीतिक माध्यमों द्वारा इन महत्वपूर्ण संसाधनों की वास्तविक भौगोलिक स्थिति और स्वामित्व के संबंध में गंभीर रूप से गुमराह किया है. तेल, प्राकृतिक गैस, तांबा, लिथियम, यूरेनियम और दुर्लभ पृथ्वी खनिजों के ये अप्रयुक्त भंडार पाकिस्तान के पंजाब में नहीं हैं. ये भंडार बलोचिस्तान गणराज्य के हैं. एक ऐतिहासिक रूप से संप्रभु राष्ट्र जो वर्तमान में पाकिस्तान के अवैध कब्जे में है.

बलूचिस्तान के हैं तेल भंडारण, पाकिस्तान के नहीं: मीर यार बलोच

बलूचिस्तान के नेता मीर यार बलोच ने डोनाल्ड ट्रंप को अपने एक्स एकाउंट पर एक पोस्ट के जरिए तेल और प्राकृतिक गैस जैसे किसी भी भंडार की ओर कदम नहीं रखने की चेतावनी दी है. बलोच नेता ने साफ- साफ कहा है कि ट्रंप मुनीर का चक्कर छोड़ दें, क्योंकि सभी खनिज बलूचिस्तान के हैं, न कि पाकिस्तान के. मुनीर का यह दावा कि ये संसाधन पाकिस्तान के हैं, न केवल गलत है, बल्कि बलूचिस्तान की संपदा को राजनीतिक और आर्थिक लाभ के लिए हड़पने का जानबूझकर किया गया प्रयास है.

आतंकी संगठनों की संरक्षक है पाकिस्तानी आर्मी और आईएसआई:मीर यार बलोच

मीर यार बलोच ने लिखा, “आपका इस क्षेत्र में विशाल तेल और खनिज संसाधनों की पहचान को लेकर किया गया आकलन बिल्कुल सही है, लेकिन आपको आगाह करना जरूरी है कि पाकिस्तान की सेना और उसकी खुफिया एजेंसी आईएसआई जो आतंकी संगठनों की संरक्षक है, बलूचिस्तान की खनिज संपदा का इस्तेमाल आतंक को बढ़ावा देने के लिए करेगी, जो वैश्विक सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा होगा. 

मीर यार बलोच ने कहा, पाकिस्तानी सेना और उसकी एजेंसी आईएसआई को बलूचिस्तान के ट्रिलियन डॉलर कीमत के संसाधनों तक पहुंच देना एक रणनीतिक भूल होगी. इससे आईएसआई की वित्तीय और ऑपरेशनल क्षमता बढ़ेगी और वह दुनिया भर में आतंकवादी नेटवर्क फैला सकती है, जिससे 9/11 जैसे हमलों को दोहराने की संभावना भी बढ़ जाएगी.’ 

साउथ एशिया और पूरी दुनिया में बढ़ेगी अस्थिरता: मीर यार बलोच

मीर यार बलोच ने एक लंबी पोस्ट में लिखा, “इन संसाधनों से बलूच जनता को कोई लाभ नहीं होगा, बल्कि इनका इस्तेमाल भारत और इजरायल के खिलाफ जिहादी गतिविधियों को बढ़ावा देने में होगा, जिससे दक्षिण एशिया में अस्थिरता बढ़ेगी. इसमें कोई संदेह नहीं कि बलूचिस्तान बिक्री के लिए नहीं है. हम पाकिस्तान, चीन या किसी भी अन्य विदेशी शक्ति को अपनी भूमि या उसके संसाधनों का शोषण बलोच जनता की स्पष्ट सहमति के बिना नहीं करने देंगे. हम अंतरराष्ट्रीय समुदाय, खासकर अमेरिका से अपील करते हैं कि वे इन सच्चाइयों को समझें और बलूच लोगों की आजादी और उनकी जमीन व संपदा पर नियंत्रण के लिए चल रही लड़ाई को समर्थन दे.”

ट्रंप ने छोड़ा शिगूफा, “पाकिस्तान के साथ तेल भंडारण विकसित करेंगे”

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत को लेकर एक और शिगूफा छोड़ दिया है. भारत पर जुर्माने के साथ अतिरिक्त टैरिफ की घोषणा करने के कुछ ही देर बाद आतंकिस्तान के साथ अमेरिका ने डील की.

भारत को उकसाने के इरादे से अमेरिका ने आतंकवादियों को पनाह देने वाले पाकिस्तान के साथ तेल भंडारण विकसित करने को लेकर डील की है और ट्रंप ने काल्पनिक भविष्यवाणी करते हुए कहा है कि एक दिन भारत भी पाकिस्तान से तेल खरीदेगा. ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट में ट्रंप ने कहा कि अमेरिका और पाकिस्तान इस साझेदारी के लिए तेल कंपनी चुनने की प्रक्रिया में हैं.

editor
India's premier platform for defence, security, conflict, strategic affairs and geopolitics.

Choose Your Premium Plan

Unlock exclusive defence reports, geopolitical analysis and premium articles.