Breaking News Reports

ट्रंप के खिलाफ साजिश, सिरफिरे युवक ने मां-बाप को उतारा मौत के घाट

अमेरिका में सामने आया है एक हैरतअंगेज मामला. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की हत्या के लिए 17 साल के लड़के ने विस्फोटक और ड्रोन का पैसा जुटाने के लिए अपने माता-पिता का कत्ल कर दिया. हत्या के लिए जरूरी सामान खरीदने के लिए माता-पिता के 14,000 हजार डॉलर चुराए, कत्ल किया और फिर फरार हो गया. अमेरिकी एजेंसी ने आरोपी लड़के को गिरफ्तार कर लिया है. इस बात की भी खुलासा हुआ है कि ट्रंप की हत्या की साजिश में आरोपी लड़के ने रूसी बोलने वाले एक शख्स की मदद ली थी और ट्रंप की हत्या के बाद यूक्रेन भागने वाला था. ट्रंप की हत्या के लिए आरोपी लड़के ने बकायदा 3 पन्नों को मैनिफेस्टो लिखा था.

रूसी बोलने वाले शख्स संग ट्रंप की हत्या की प्लानिंग, माता-पिता का कत्ल, यूक्रेन में छिपना चाहता था, एफबीआई हैरान

अमेरिकी जांच एजेंसी ने खुलासा किया है कि फरवरी के महीने में 17 साल के एक युवक ने रूसी बोलने वाले शख्स के साथ मिलकर ट्रंप की हत्या की साजिश रची थी. ट्रंप के दोबारा राष्ट्रपति बनने से निकिता कैसाप इस कदर नाराज था, कि ट्रंप को मार डालना चाहता था. ट्रंप से कैसाप इतनी नफरत करता था कि वो नहीं चाहता था कि ट्रंप राष्ट्रपति बने रहें. पुलिस के मुताबिक निकिता कैसाप को हत्या के लिए विस्फोटक, ड्रोन खरीदने की जरूरत पड़ी तो पैसों के लिए उसने अपने माता-पिता की हत्या कर दी और 14000 डॉलर की चोरी की. 

आरोपी किशोर ने लिखा था ट्रंप का मैनिफेस्टो

एफबीआई के वारंट में बताया गया है कि निकिता ने एक घोषणापत्र लिखा था, जिसमें उसने एडॉल्फ हिटलर की तारीफ की और तीन पन्नों के घोषणापत्र में यहूदी विरोधी बातें लिखीं थी. राष्ट्रपति ट्रंप को मारने और अमेरिका की सरकार को उखाड़ फेंकने की अपनी योजना के बारे में अन्य के संपर्क में था. कैसाप एक रूसी वक्ता के संपर्क में था और यूक्रेन भागने की योजना बना रहा था. वारंट में बताया गया है कि निकिता ने टिकटॉक और टेलीग्राम मैसेंजर एप पर अपनी सोच और योजना शेयर की थी.

डबल मर्डर की जांच का कनेक्शन ट्रंप की हत्या की साजिश तक पहुंचा

पिछले महीने वौकेशी काउंटी के अधिकारियों ने निकिता कैसाप पर अपनी मां तातियाना कैसाप और सौतेले पिता डोनाल्ड मेयर की हत्या करने, चोरी और अन्य अपराधों को अंजाम देने के आरोपों के तहत मामला दर्ज किया था. अधिकारियों के मुताबिक फरवरी में दोहरे हत्याकांड को अंजाम दिया था. किसी को शक न हो इसलिए कई दिनों तक सड़ते शवों के साथ रहा. बाद निकिता अपना पासपोर्ट, पालतू कुत्ता और 14,000 अमेरिकी डॉलर नकद लेकर फरार हो गया था. जांच के बाद जब निकिता कैसाप को गिरफ्तार किया, पूछताछ में जब निकिता कैसाप ने मोटिव बताया उससे पुलिस भी हैरान रह गई. पुलिस ने निकिता को कंसास से परिवार के कुत्ते, कार और पैसों के साथ गिरफ्तार किया था. निकिता कैसाप को 1 मिलियन डॉलर (लगभग 8 करोड़ रुपये) के जमानत बॉन्ड पर वौकेशी काउंटी जेल में रखा गया है. उसे अगले महीने अदालत में पेश किया जाएगा, जहां वह अपना पक्ष रखेगा.

editor
India's premier platform for defence, security, conflict, strategic affairs and geopolitics.

Choose Your Premium Plan

Unlock exclusive defence reports, geopolitical analysis and premium articles.