Breaking News Geopolitics Reports

अमेरिका में शामिल होगा कनाडा, ट्रूडो के जाने से हुआ रास्ता साफ

कनाडा से जस्टिन ट्रूडो के चलता होने के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर से कनाडा को अमेरिका में मिलाने की बात दोहराई है. जस्टिन ट्रूडो के इस्तीफे के कुछ ही घंटों में डोनाल्ड ट्रंप ने कनाडा को अमेरिका का ’51 वां राज्य’ बनने की पेशकश कर दी है.

ट्रंप ने सोशल मीडिया पर लिखा है कि “अमेरिका अब बड़े पैमाने पर घाटा और सब्सिडी बर्दाश्त नहीं कर पाएगा.” रूस और चीन का नाम लेते हुए ट्रंप ने कहा, “अमेरिका का हिस्सा बनने के बाद चीन-रूसी जहाजों के खतरे से लोग सुरक्षित बन जाएंगे.”

ट्रूडो को पता था, इसलिए दिया इस्तीफा: डोनाल्ड ट्रंप

ट्रूडो के कनाडाई पीएम के पद से इस्तीफा देने के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया ट्रुथ पर लंबी पोस्ट लिखी है. ट्रंप ने कहा, “कनाडा में बहुत से लोग 51 वां राज्य बनना पसंद करेंगे. अमेरिका अब बड़े पैमाने पर व्यापार घाटा और सब्सिडी बर्दाश्त नहीं कर पाएगा, जबकि कनाडा को इसकी सख्त जरूरत है. जस्टिन ट्रूडो को यह बात पता थी, इसलिए उन्होंने इस्तीफा दे दिया. अगर कनाडा अमेरिका में शामिल हो जाता है, तो कोई टैरिफ नहीं होगा, टैक्स बहुत कम हो जाएंगे.”

चीन-रूस के खतरे से सुरक्षित बनेंगे कनाडाई लोग: ट्रंप

अभी तक टैरिफ और सब्सिडी को लेकर कनाडा को लालच देने वाले डोनाल्ड ट्रंप ने चीन और रूस के नाम कनाडा को डराने की कोशिश की है. ट्रंप ने सोशल मीडिया ट्रूथ पर लिखा, “अगर कनाडा, अमेरिका का राज्य बन जाता है तो वे रूसी और चीनी जहाजों के खतरे से पूरी तरह सुरक्षित होंगे जो लगातार उन्हें घेरे रहते हैं. ट्रंप ने कहा- अगर हम साथ मिल जाते हैं तो यह कितना महान देश बनेगा!!!”

ट्रंप और ट्रूडो के रिश्ते कभी नहीं रहे सामान्य

डोनाल्ड ट्रंप और जस्टिन ट्रूडो दोनों की एक दूसरे को पसंद नहीं करते हैं. साल 2017 से 2021 तक अमेरिका का राष्ट्रपति रहने के दौरान भी ट्रंप, ट्रूडो की खिंचाई करते रहते थे. इस बार जब ट्रंप एक बार फिर अमेरिका की सत्ता में आए तो कुछ ही दिनों में ट्रंप ने कनाडा को अमेरिका में मिलाने का ऑफर दे दिया.

5 नवंबर को चुनावी जीत मिलने के बाद ट्रंप ने कनाडा पर भारी भरकम टैरिफ लगाने का ऐलान कर दिया. जिसके बाद ट्रूडो, ट्रंप से मिलने उनके आवास मार-ए-लागो पहुंचे. डिनर के दौरान ट्रंप ने ट्रूडो को अमेरिका के 51वें राज्य यानि कनाडा का गवर्नर बनने का ऑफर दिया. सिर्फ डिनर ही नहीं बाद में कई बार ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया पर ट्रूडो को गवर्नर बताया है. (https://x.com/umashankarsingh/status/1876487099538608158)

कनाडा में इस साल आम चुनाव होने हैं. ट्रूडो ने कहा कि जब तक पार्टी नया नेता नहीं चुन लेती, तब तक वह प्रधानमंत्री पद पर बने रहेंगे. पर जो भी पीएम पद पर काबिज होगा, ये बात तो तय है कि ट्रंप उस पर भी कनाडा को अमेरिका में शामिल करने का दबाव बनाएंगे. 

editor
India's premier platform for defence, security, conflict, strategic affairs and geopolitics.

Choose Your Premium Plan

Unlock exclusive defence reports, geopolitical analysis and premium articles.