TheFinalAssault Blog Alert Breaking News पाकिस्तान के 07 एयरक्राफ्ट हुए तबाह, CDS जल्द करेंगे खुलासा
Breaking News Conflict India-Pakistan TFA Exclusive

पाकिस्तान के 07 एयरक्राफ्ट हुए तबाह, CDS जल्द करेंगे खुलासा

 पाकिस्तान के डोजियर ने असीम मुनीर की सेना पोल खोल दी है कि भारत के बताए गए नुकसान से कहीं ज्यादा नुकसान उन्हें झेलना पड़ा था. अब भारतीय चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ ने कहा है कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान के कितने फाइटर जेट और रडार सिस्टम ध्वस्त किए गए, इसका खुलासा जल्द सबूतों के साथ किया जाएगा. भारतीय सेना के अधिकारी बताएंगे कि कब-कब और कहां-कहां पाकिस्तानी वायुसेना को आतंकियों का साथ देने पर हिंद की सेना ने नुकसान पहुंचाया है.

क्रिकेट टेस्ट मैच में पाकिस्तान को एक पारी से हार मिली: सीडीएस

मंगलवार को सावित्रीबाई फुले पुणे विश्वविद्यालय के कार्यक्रम ‘फ्यूचर वॉर्स एंड वारफेयर’  के दौरान सीडीएस जनरल चौहान से सवाल किया गया था कि पाकिस्तान को कितने एयरक्राफ्ट का नुकसान हुआ है.

जनरल चौहान ने कहा, “चार दिन के किक्रेट टेस्ट मैच में पाकिस्तान को एक पारी से हार मिली है. 9-10 मई की रात को पाकिस्तान ने 48 घंटे में भारत को हराने की तैयारी की थी. लेकिन महज आठ (08) घंटे में ही पाकिस्तान ने सरेंडर कर दिया.”

पाकिस्तान समझ गया था, भारत को नहीं रोका तो तबाही मचेगी: सीडीएस

पाकिस्तान के इतनी जल्द सरेंडर करने पर सीडीएस ने कहा कि “पाकिस्तान को समझ आ गया था कि उसके ड्रोन (और मिसाइल) अटैक विफल हो गए हैं और भारत ने युद्ध का स्तर ब्रह्मोस जैसी मिसाइल से अटैक कर बढ़ा दिया है. अगर, भारत को नहीं रोका जाता, तो तबाही ज्यादा हो सकती थी. डर के कारण पाकिस्तान ने भारत के डीजीएमओ को हॉटलाइन पर फोन कर युद्धविराम की अपील की थी.”

पाकिस्तान के 5 फाइटर जेट्स समेत 7 एयरक्राफ्ट तबाह: सूत्र

मंगलवार को पुणे में आयोजित एक कार्यक्रम में सीडीएस अनिल चौहान ने बताया है कि भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान को बड़ा नुकसान पहुंचाया गया है. सूत्रों के मुताबिक, भारत की सेना ने पाकिस्तानी वायुसेना को हुए नुकसान का नया आंकलन किया है. बताया जा रहा है कि ऑपरेशन सिंदूर (पार्ट-1 और 2) के दौरान पाकिस्तान के कम से कम 05 फाइटर जेट, एक सी-130 मिलिट्री ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट और एक अवैक्स टोही विमान तबाह किए गए थे. साथ ही 10 कॉम्बैट ड्रोन का नुकसान पाकिस्तान को हुआ है.

6-7 मई को भारतीय वायुसेना और पाकिस्तान में हुई थी डॉग फाइट

ऑपरेशन सिंदूर के दौरान 6-7 मई को भारत से डॉग-फाइट यानी आसमान में आमने सामने की लड़ाई में पाकिस्तान के कम से कम 02 फाइटर जेट गिरे थे. इसके बाद 9-10 मई को सिंदूर पार्ट-2 यानी भारत पर पाकिस्तान द्वारा किए गए ड्रोन हमलों के बाद किए गए ऑपरेशन में  में तीन और पाकिस्तानी एयरक्राफ्ट तबाह किए गए. 

पाकिस्तान के जिन एयक्राफ्ट को नुकसान पहुंचा, उनमें 2 जेएफ-17, 01 मिराज फाइटर जेट, 01 एरीआई अवैक्स एयरक्राफ्ट (टोही विमान),  01 सी-130 मिलिट्री ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट गिराया गया था. पाकिस्तानी मिलिट्री ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था. वहीं अवैक्स एयरक्राफ्ट के बारे में पाकिस्तानी वायुसेना के एक पूर्व एयर मार्शल ने खुलासा किया था कि भारत ने अवैक्स को मार गिराकर पाकिस्तान को बहुत बड़ा नुकसान पहुंचाया है. 

पाकिस्तान के 11 एयरबेस पर भारत ने किया था अटैक

भारतीय वायुसेना ने जो 11 पाकिस्तानी एयरबेस पर हमले किए थे, उसमें अमेरिका के एफ-16 फाइटर जेट को भी नुकसान हुआ है. पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ एफ-16 को इस्तेमाल नहीं किया था. क्योंकि अमेरिका ने भारत के खिलाफ एफ-16 के इस्तेमाल पर रोक लगाई हुई है.  

युद्ध में कितने नुकसान से ज्यादा भारत ने आतंकवाद के खिलाफ खींची रेड लाइन:सीडीएस

देश में रफाल फाइटर जेट के गिरने पर लेकर गर्म राजनीति के बीच सीडीएस जनरल चौहान ने कहा कि युद्ध में कितना नुकसान हुआ है, उससे ज्यादा राजनीतिक-उद्देश्य की पूर्ति महत्वपूर्ण होती है. सीडीएस के मुताबिक, ऑप सिंदूर से भारत ने आतंकवाद के खिलाफ नई रेड लाइन खींच दी है. ये भारत की जीत का हिस्सा है. जनरल चौहान ने ये भी बताया कि 6-7 मई को आतंकी ठिकानों (09) को तबाह करने के पांच मिनट बाद ही पाकिस्तान को जानकारी दे दी थी. सीडीएस ने कहा कि भारत का लक्ष्य सिर्फ आतंकियों को खत्म करना था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version

Warning: Version warning: Imagick was compiled against ImageMagick version 1692 but version 1693 is loaded. Imagick will run but may behave surprisingly in Unknown on line 0