TheFinalAssault Blog Alert Breaking News चीन की Satellite डॉग-फाइट ड्रिल, भारत की बढ़ी चिंता
Breaking News India-China Reports Weapons

चीन की Satellite डॉग-फाइट ड्रिल, भारत की बढ़ी चिंता

ऑपरेशन सिंदूर के बाद चीन की सैटलाइट डॉग फाइट से भारतीय वायुसेना की चिंता बढ़ गई है. भारतीय वायुसेना के सामने चीन की सर्विलांस और स्पेस क्षमताओं की चुनौती है. क्योंकि चीन ने हाल ही में अंतरिक्ष में सैटेलाइट की ‘डॉग फाइट’ की ड्रिल को अंजाम देकर पूरी दुनिया को हैरान कर दिया है. इस बात का खुलासा खुद चीफ ऑफ इंटीग्रेटेड डिफेंस स्टाफ (सीआईडीएस) एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित ने किया है.

युद्ध में डीप सर्विलांस की जरूरत:एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित

एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित ने युद्ध के दौरान सर्विलांस और इलेक्ट्रो-ऑप्टिकल सेंसर की उपयोगिता समय की आवश्यकता बताया है. एयर मार्शल ने दिल्ली में  सेंटर फॉर एयर पावर स्टडीज (सीएपीएस) द्वारा आयोजित एक सेमिनार में कहा, “ऑपरेशन सिंदूर से साफ हो चुका है कि जो वॉर-जोन में पहले देखेगा, दूर तक देखेगा और सटीक देखेगा, वही दुश्मन पर भारी पड़ेगा.” 

सीआईडीएस ने कहा कि, “ऑपरेशन सिंदूर ने मिलिट्री स्ट्रेटेजिस्ट को सोचने पर मजबूर कर दिया है कि स्कैल्प, हैमर और ब्रह्मोस मिसाइलों जैसे प्रेशसियन गाईडेड म्यूनिशन सहित बियोंड विज्युल रेंज मिसाइलों और स्वार्म ड्रोन अटैक से भौगोलिक-बैरियर कोई मायने नहीं रखते हैं. ऐसे में डीप-सर्विलांस की जरूरत है.”

चीन की बढ़ते सर्विलांस पर एयर मार्शल ने जताई चिंता

थलसेना, वायुसेना और नौसेना के बीच समन्वय और सहयोग की कड़ी के तौर पर काम करने वाले चीफ ऑफ इंटिग्रेटेड डिफेंस स्टाफ (सीआईडीएस) ने चीन की बढ़ती सर्विलांस क्षमताओं पर चिंता जताई है.  एयर मार्शल दीक्षित ने कहा कि “वर्ष 2010 में चीन की 36 सैटेलाइट थी. लेकिन अब (2024 में) चीन के पास करीब 1000 सैटेलाइट हैं. इनमें से 360 तो आईएसआर यानी इंटेलिजेंस, सर्विलांस और रिकोनिसेंस के लिए तैनात की गई हैं. पिछले साल चीन ने अलग एयरोस्पेस फोर्स (कमांड) खड़ी की है.”

एयर मार्शल दीक्षित के मुताबिक, “हाल ही में चीन ने लो अर्थ ऑरबिट (एलईओ) में सैटेलाइट की डॉग-फाइट मैन्युवर को अंजाम दिया. इस ड्रिल में चीन ने दुश्मन की सैटेलाइट को ट्रैक कर जाम करने का अभ्यास किया. चीन ने अपनी आईएसआर सैटेलाइट्स को वेपन सिस्टम से जोड़ दिया है.”

सीआईडीएस ने चीन की अंतरिक्ष में बढ़ती ताकत को देखते हुए भारत में भी एआई के जरिए जल, थल, आकाश, स्पेस और साइबर डोमेन से इकठ्ठा होने वाले सर्विलांस डाटा को नेटवर्क सेंटरिक करने पर जोर दिया.

दुनिया ने देखा स्वदेशी सैन्य उपकरणों का उच्च प्रदर्शन: एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित

बुधवार को एयर मार्शल दीक्षित ने साफ तौर से कहा कि “ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पूरी दुनिया ने देख लिया है कि स्वदेशी सैन्य उपकरणों ने अंतरराष्ट्रीय बेंचमार्क से भी ऊंचा प्रदर्शन किया है.” एयर मार्शल ने खास तौर से वायुसेना के इंटीग्रेटेड एयर कमांड एंड कंट्रोल सिस्टम (आईएसीसीएस) और थलसेना की आकाशतीर प्रणाली का जिक्र किया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version

Warning: Version warning: Imagick was compiled against ImageMagick version 1692 but version 1693 is loaded. Imagick will run but may behave surprisingly in Unknown on line 0