TheFinalAssault Blog Alert Breaking News अमेरिका में हमले की पाकिस्तानी साजिश, काश पटेल का खुलासा
Breaking News Islamic Terrorism Reports

अमेरिका में हमले की पाकिस्तानी साजिश, काश पटेल का खुलासा

अमेरिका के सामने पाकिस्तान की एक बार फिर से कलई खुल गई है. अमेरिका में यहूदियों पर हमले की साजिश रचने वाले एक आतंकी को गिरफ्तार किया गया है. अमेरिकी खुफिया एजेंसी एफबीआई के चीफ काश पटेल ने खुलासा किया है कि कनाडा में रह रहा पाकिस्तानी नागरिक पिछले साल 7 अक्टूबर को न्यूयॉर्क में यहूदियों पर हमले की साजिश रच रहा था जिसे पकड़ लिया गया और अब वो अमेरिका प्रत्यर्पित हो चुका है. 

आईएसआईएस के साथ मिलकर पाकिस्तानी ने रची यहूदियों पर हमले की साजिश: काश पटेल

एफबीआई चीफ काश पटेल ने खुलासा किया है कि “अमेरिका के खिलाफ एक बड़ी साजिश रची गई थी. ये साजिश पाकिस्तानी नागरिक ने रची थी. काश पटेल के मुताबिक, मोहम्मद शाहजेब नाम के पाकिस्तानी नागरिक ने न्यूयॉर्क स्थित यहूदी सेंटर को निशाना बनाकर बड़ा आतंकी हमला करने की प्लानिंग की थी. एफबीआई चीफ काश पटेल के अनुसार, पाकिस्तानी नागरिक मोहम्मद शाहजेब खान कनाडा में रह रहा था जिसे अब अमेरिका को सौंप दिया गया था.”

7 अक्टूबर हमास आतंकी हमले वाले दिन न्यूयॉर्क में किया जाना था हमला: काश पटेल

काश पटेल का दावा है कि मोहम्मद शाहजेब, “पिछले साल 7 अक्टूबर को न्यूयॉर्क में यहूदी सेंटर पर अटैक करने वाला था. यह साजिश उसने इस्लामिक आतंकी संगठन आईएसआईएस के साथ मिलकर रची थी और संगठन के इशारे पर ही वो इसे अंजाम देना चाहता था. हमास के हमले की पहली वर्षगांठ पर पाकिस्तानी नागरिक एक बार फिर यहूदी नागरिकों पर हमला करने वाला था लेकिन उसे अमेरिकी खुफिया एजेंसियों ने नाकाम कर दिया है. अब अमेरिकी कोर्ट में केस चलेगा.”

आपको बता दें कि 7 अक्टूबर 2023 को ही फिलिस्तीनी लड़ाका संगठन हमास ने इजरायल पर हमला किया था जिसमें 1,200 से अधिक लोग मारे गए थे. जवाब में इजरायल ने फिलिस्तीनियों के शहर गाजा पर हमले शुरू किए जो अब तक जारी हैं.

दुनिया के हर कोने में आतंकी खतरा बढ़ा:काश पटेल

काश पटेल ने कहा, “यह मामला बताता है कि दुनिया के हर कोने में आतंकवाद का खतरा कितना बढ़ता जा रहा है. साथ ही यह भी बताता है कि हमारे यहूदी समुदायों के खिलाफ खतरों में चिंताजनक बढ़ोतरी हुई है. आपकी एफबीआई सतर्क रहेगी और उनका मुकाबला करने के लिए चौबीसों घंटे काम करेगी.”

आतंकियों को पालता-पोसता है पाकिस्तान, दुनिया के लिए बना सिरदर्द

मोहम्मद शाहजेब की गिरफ्तारी से साबित होता है कि सिर्फ भारत ही नहीं दूसरे देशों के लिए भी पाकिस्तान परेशानी का सबब बन गया है. पाकिस्तान में जैश और लश्कर के आतंकी खुलेआम घूमते हैं. 

हाल ही में जब पाकिस्तानी प्रतिनिधिमंडल अमेरिका गया था, तो उस वक्त अमेरिका के सांसद ने बिलावल भुट्टो को आतंकवाद के मुद्दे पर जमकर सुनाया था. अमेरिकी सांसद ने कहा था कि पाकिस्तान को उनकी धरती पर पल बढ़ रहे आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए. 

पहलगाम नरसंहार के दौरान भी पाकिस्तान के आतंकी कैंप से ट्रेनिंग लिए हुए आतंकियों ने 26 पर्यटकों की हत्या कर दी थी. जिस तरह से इजरायल में यहूदियों को हमास आतंकियों ने टारगेट किया था, ठीक उसी तरह से पहलगाम में हिंदुओं को पूछ-पूछकर मारा गया था. 

कनाडा से गिरफ्तार हुआ पाकिस्तानी भी यहूदियों को ही टारगेट करने वाला था. लेकिन खुफिया जानकारी के बाद जाल बिछाकर कनाडा से पाकिस्तानी को गिरफ्तार किया गया और अब अमेरिका में उसके और नेटवर्क का खुलासा हो सकता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version

Warning: Version warning: Imagick was compiled against ImageMagick version 1692 but version 1693 is loaded. Imagick will run but may behave surprisingly in Unknown on line 0