Breaking News Classified NATO Reports

न्यूयॉर्क से जर्मनी तक चीन की लेडी जासूसों का जाल

अब तक आप ‘एक्स’ को सोशल नेटवर्किंग साइट के तौर पर जानते होंगे पर जर्मनी में एक्स ने मचा दी है सनसनी. ये कोई एलन मस्क का एक्स नहीं बल्कि एक महिला चाइनीज जासूस है, जिसे जर्मनी में गिरफ्तार किया गया है. 

पहले तो चीनी मूल की महिला एक्स ने जर्मनी की पॉलिटिकल पार्टी में घुसपैठ की और फिर धीरे-धीरे अपने जासूसी इरादे को अंजाम पहुंचाने लगी. मिलिट्री एयरक्राफ्ट की जानकारी के अलावा तमाम संवेदनशील जानकारी साझा करने के आरोप में अब चीन की जासूस याकी एक्स अब पुलिस की गिरफ्त में है.

जर्मनी में चीन की जासूस गिरफ्तार, क्या है रूसी कनेक्शन

जर्मनी पुलिस ने एक पूर्व एएफडी यानी दक्षिणपंथी अल्टरनेटिव फॉर जर्मनी पार्टी के कर्मचारी से जुड़े एक चीनी नागरिक को शक के आधार पर पकड़ा गया है. ये जासूस जर्मनी के लिपजिग हवाई अड्डे की एक लॉजिस्टिक कंपनी के लिए काम करती थी. पुलिस के मुताबिक एयरपोर्ट पर रहने की वजह से चीनी जासूस, जर्मनी के हथियार और सैन्य उपकरणों  के बारे में जानकारी जुटाती थी और फिर उस जानकारी को एक पूर्व कर्मचारी जियान जी को शेयर करती थी. ये वो शख्स है जो एक दक्षिणपंथी जर्मनी एमईपी का सदस्य है, जिस पर पहले से ही चीन की ओर से जासूसी का आरोप है. जियान जी एएफडी के मैक्सिमिलियन क्राह के कर्मचारी के तौर पर काम करता था. मैक्सिमिलियन क्राह जर्मनी के एक बड़े वकील और एएफडी के सदस्य हैं. 

यूरोपीय संसद में बातचीत और फैसलों की भी जासूसी

जर्मनी पुलिस के मुताबिक ये जासूस यूरोपीय संसद में बातचीत और निर्णयों के बारे में बीजिंग की खुफिया एजेंसी को जानकारी देते थे. साथ ही जर्मनी के अंदर चीनी असंतुष्टों की भी निगरानी करते थे. वहीं जासूसी कांड में मैक्सिमिलियन क्राह के कर्मचारी का नाम आने पर क्राह ने प्रतिक्रिया दी है. क्राह ने कहा, उन्हें अपने दफ्तर में किसी भी तरह की कोई जानकारी नहीं है और यूरोपीय संसद के चुनावों में एएफडी की ओर से दोबारा चुना गया था, जबकि उनके दफ्तर में पुलिस ने छापा भी मारा था.

यूरोप में चीनी जासूसों का बोलबाला

इसी साल अप्रैल के महीने में लंदन में चीन के दो (02) जासूसों को गिरफ्तार किया गया था. उससे पहले भी 4 चीनी जासूसों को जर्मनी में गिरफ्तार किया गया था. ये सारे जासूस अलग-अलग राजनेताओं के संपर्क में थे.

चीनी जासूसी के दावों ने यूरोप में ब्रिटेन से लेकर जर्मनी, नीदरलैंड और यूरोपीय संघ के केंद्र बेल्जियम तक को परेशान कर दिया है. माना जाता है कि कुछ चीनी जासूस ऊंचे पदों पर पहुंच गए हैं.

न्यूयॉर्क के गवर्नर की चीनी असिस्टेंट भी हुई थी जासूस के आरोप में गिरफ्तार

पिछले महीने ही न्यूयॉर्क (अमेरिका) के गवर्नर की 41 वर्षीय महिला डिप्टी चीफ ऑफ स्टाफ लिंडा सुन को चीन के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था. ये महिला संवेदनशील जानकारियां चीन को भेजती थी.  

ReplyForwardAdd reaction

Choose Your Premium Plan

Unlock exclusive defence reports, geopolitical analysis and premium articles.