अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के क्यूबा को दी गई धमकी के बाद क्यूबा आर्मी एक्शन में है. क्यूबा की सेना ने फ्लोरिडा रजिस्टर्ड बोट पर अटैक करके 4 लोगों को मार गिराया है. अमेरिका रजिस्टर्ड ये बोट क्यूबा के जलक्षेत्र में घुस गई थी और क्यूबा के बॉर्डर पेट्रोल की टीम पर फायरिंग की थी.
क्यूबा के इस आक्रामक एक्शन ने अमेरिका में हड़कंप मच गया है. अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने कहा है कि हम अपनी जानकारी जुटा रहे हैं.
अमेरिकी स्पीड बोट पर क्यूबा की सेना का एक्शन
क्यूबा सरकार ने जानकारी दी है कि बुधवार को क्यूबा के सैनिकों ने फ्लोरिडा-रजिस्टर्ड स्पीडबोट पर सैन्य कार्रवाई की है. इस कार्रवाई में स्पीडबोट पर सवार 4 लोगों की मौत हुई, और 6 अन्य को घायल कर दिया गया.
क्यूबा के गृहमंत्रालय के मुताबिक, स्पीडबोट विला क्लारा के तट से एक नॉटिकल मील के अंदर आ गई थी. क्यूबा के जल क्षेत्र में घुसने से रोकने के लिए जब बॉर्डर पेट्रोल स्पीडबोट के यात्रियों की पहचान करने के लिए पास पहुंचा बोट सवार लोगों ने फायरिंग की, जिसकी चपेट में आकर मिलिट्री जहाज के कमांडर घायल हो गए. जिसका जवाब क्यूबा की सेना ने दिया.
आपको बता दें कि रूस करीबी लैटिन अमेरिकी देश क्यूबा को वाशिंगटन अपना कट्टर दुश्मन मानता है. और वेनेजुएला के बाद क्यूबा पर नियंत्रण करने की
सुरक्षा, संप्रभुता हमारी प्राथमिकता, हम अपने इलाके की रक्षा करेंगे: क्यूबा
क्यूबा ने कहा, सुरक्षा, संप्रभुता इलाके की स्थिरता की रक्षा के लिए देश की मुख्य प्राथमिकता है. जो चुनौतियों का सामना करने के लिए हर मोर्चे पर तैयार है.
ये घटना ऐसे वक्त में हुई है जब वेनेजुएला में अमेरिकी सैन्य कार्रवाई के बाद क्यूबा से भी तनातनी बढ़ी हुई है. वेनेजुएला के अपदस्थ राष्ट्रपति निकोलस मादुरो की सुरक्षा में क्यूबा के सैन्य अधिकारी लगे हुए थे. अमेरिकी कमांडो के एक्शन में क्यूबा के भी 30 से ज्यादा अधिकारी मारे गए थे. मादुरो की गिरफ्तारी के बाद ट्रंप ने कहा था कि अगला नंबर क्यूबा का है.
हम अपनी जानकारी जुटा रहे, क्यूबा क्या कह रहा, उससे मतलब नहीं: मार्को रुबियो
अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने पत्रकारों से कहा कि उन्हें “क्यूबाई सैनिकों के साथ इस घटना की जानकारी मिली है और अमेरिका अब अपनी जानकारी इकट्ठा कर रहा है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि पीड़ित अमेरिकी नागरिक थे या स्थायी निवासी.”
रूबियो बोले, “अमेरिकी सरकार के विभिन्न हिस्से इस कहानी के उन तत्वों की पहचान करने की कोशिश कर रहे हैं जो अभी हमें नहीं दिए गए हैं. अमेरिका केवल क्यूबाई अधिकारियों द्वारा दी गई जानकारी पर निर्भर नहीं करेगा.
रूबियो ने कहा, “यह कहना काफी है कि खुले समुद्र में ऐसी गोलीबारी देखना बहुत असामान्य है. यह हर दिन होने वाली घटना नहीं है.”
क्यूबा के इस एक्शन से अमेरिका हैरान, उपराष्ट्रपति से लेकर फ्लोरिडा के प्रतिनिधि ने क्या कहा
अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने कहा, कि “व्हाइट हाउस इस घटना की मॉनिटरिंग कर रहा है. उम्मीद है कि यह उतना बुरा नहीं है जितना हम डर रहे हैं.”
फ्लोरिडा के अटॉर्नी जनरल जेम्स उथमेयर ने भी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि “उन्होंने अभियोजकों को संघीय, राज्य और कानून प्रवर्तन भागीदारों के साथ जांच शुरू करने का आदेश दिया है. क्यूबाई सरकार पर भरोसा नहीं किया जा सकता, और हम इन कम्युनिस्टों को जवाबदेह ठहराने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे.”
फ्लोरिडा के प्रतिनिधि कार्लोस ए. जिमेनेज ने चार हत्याओं की निंदा की और क्यूबाई सरकार पर हत्या का आरोप लगाया. कहा- “क्यूबाई कोस्ट गार्ड और अमेरिकी झंडे वाली स्पीडबोट्स के बीच झड़पें असामान्य नहीं हैं, लेकिन हाल के वर्षों में यात्रियों द्वारा गोलीबारी करने या मारे जाने की कोई रिपोर्ट नहीं आई है. पिछले वर्षों में, कुछ अमेरिकी झंडे वाली बोट्स पर अज्ञात सामान लादे हुए द्वीप की ओर जा रही थीं या वे क्यूबाई लोगों को उठाकर अमेरिका में तस्करी करने जा रही थीं.”
फैसला एक, मातृभूमि या मौत: क्यूबा के राष्ट्रपति
वेनेजुएला के तेल नियंत्रण के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने क्यूबा को धमकाया था. फरवरी के पहले सप्ताह में आर्थिक दबाव बढ़ा दिया था. लेकिन क्यूबा के राष्ट्रपति मिगुएल डियाज कैनेल बर्मुडेज ने ट्रंप को सुनाते हुए कह दिया है कि फैसला एक ही है मातृभूमि या मौत, इस खतरनाक तरीके में हम ही जीतेंगे
क्यूबा के राष्ट्रपति बर्मुडेज ने कहा, कि “ट्रंप प्रशासन बल प्रयोग के जरिए अपनी विदेश नीति थोपने का खतरनाक तरीका अपना रही है. यह तय करने की कोशिश की जा रही है कि कौन से देश क्यूबा के साथ व्यापार कर सकते हैं. क्यूबा इस नए हमले का दृढ़ता, शांति और इस विश्वास के साथ सामना करेगा कि तर्क पूरी तरह से हमारे पक्ष में है.”
रूस के करीबी क्यूबा को दुश्मन मानता है अमेरिका
अमेरिका और क्यूबा के संबंध 1959 की क्रांति के बाद से बेहद तनावपूर्ण रहे हैं. दशकों से तनावपूर्ण संबंधों को ओबामा प्रशासन के दौरान सामान्य करने की कोशिश की गई थी, लेकिन वेनेजुएला पर सैन्य कार्रवाई के बाद ये संबंध बेहद संवेदनशील मोड़ पर हैं.
वेनेजुएला में हुई सैन्य कार्रवाई के दौरान क्यूबा के 32 अफसर मारे गए थे. इसके अलावा अमेरिका ने क्यूबा के खिलाफ आर्थिक प्रतिबंध लगाए हुए हैं.
वहीं वेनेजुएला की तरह ही क्यूबा और रूस के बीच संबंध मजबूत हैं. रूस और क्यूबा ने आर्थिक और सैन्य सहयोग हैं. रूस क्यूबा को सैन्य, आर्थिक और ऊर्जा सहायता प्रदान कर रहा है.

