Breaking News

खबरें फटाफट: जानना जरूरी है!

  • जियोपॉलिटिक्स के प्रमुख खिलाड़ी हैं पीएम मोदी: चिली के राष्ट्रपति

चिली के राष्ट्रपति बोरिक ने पीएम मोदी की प्रशंसा करते हुए उन्हें जियोपॉलिटिक्स का बड़ा खिलाड़ी बताया है. राष्ट्रपति बोरिक इन दिनों भारत में हैं और उन्होंने कहा, पीएम मोदी दुनिया के हर नेता से बात कर सकते हैं, पीएम मोदी आजकल के प्रमुख भू-राजनीतिक (जियोपॉलिटिकल) खिलाड़ी हैं. राष्ट्रपति भवन में अपने संबोधन में बोरिक ने कहा कि पीएम मोदी आज के समय में आप दुनिया के हर नेता से बात कर सकते हैं. पीएम मोदी, ट्रंप, जेलेंस्की, यूरोपीय संघ और ग्रीस या ईरान में लैटिन अमेरिकी नेताओं का समर्थन कर रहे हैं,  यह कुछ ऐसा है जो कोई अन्य नेता नहीं कह सकता, इसलिए पीएम मोदी आजकल दुनिया के प्रमुख खिलाड़ी हैं.

  • भारत में भाग कर पहुंचे शेख हसीना के एक लाख कार्यकर्ता: महफूज आलम

यूनुस सरकार के सूचना सलाहकार ने दावा किया है कि शेख हसीना की अवामी लीग पार्टी के एक लाख से ज्यादा सदस्य भागकर भारत पहुंचे हैं.महफूज आलम ने ये बयान ईद के मौके पर ढाका में इकट्ठा हुए उन लोगों के परिवार वालों के सामने दिया, जो शेख हसीना के कार्यकाल के दौरान या तो मारे गए या फिर लापता हैं. शेख हसीना पर बड़ा आरोप लगाते हुए महफूज आलम बोले, शेख हसीने ने अपने माता-पिता की हत्या का बदला लेने के लिए लोगों को जबरन गायब कर दिया और उनकी हत्या करवा दी. 

  • मोदी-नेतन्याहू की दोस्ती की ‘घिबली’ कहानी

भारत में इजरायली दूतावास भी हुआ घिबली एप का फैन. इजरायली दूतावास ने अपने आधिकारिक एक्स पेज पर पीएम मोदी और पीएम बेंजामिन नेतन्याहू की घिबली फोटो शेयर की. आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) की मदद से बनाई गई इस तस्वीर के साथ ओरिजनल फोटो भी शेयर की गई है. एक्स पर तस्वीर साझा करते हुए इजरायली दूतावास ने इसे घिबली स्टोरी बताया. दूतावास ने लिखा ‘भारत-इजरायल की दोस्ती की घिबली कहानी.’ पोस्ट में पीएम मोदी और नेतन्याहू को टैग भी किया गया है.

  • एलओसी पर पाकिस्तानी फायरिंग, भारत की जवाबी फायरिंग 

पाकिस्तान ने नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर एक बार फिर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया जिसका भारतीय सेना ने कड़ा जवाब दिया है. पुंछ जिले के कृष्णा घाटी क्षेत्र में पाकिस्तान घुसपैठ करने की कोशिश कर रहा था. भारत की कड़ी कार्रवाई में पाकिस्तान को भारी नुकसान होने की खबर है. पिछले कुछ महीनों में एलओसी पर पाकिस्तान कई बार सीजफायर का उल्लंघन कर चुका है. फरवरी में कृष्णा घाटी सेक्टर में भी इसी तरह की फायरिंग की घटनाएं सामने आई थीं. जम्मू-कश्मीर में पाकिस्तानी आतंकियों के खिलाफ हो रहे एक्शन से बौखलाई पाकिस्तानी सेना अपनी फायरिंग की आड़ में आतंकियों की घुसपैठ कराना चाहती है.

  • मैंने सुना है कि भारत कम कर रहा है टैरिफ: ट्रंप

आज ट्रंप प्रशासन टैरिफ नीतियों का औपचारिक घोषणा करेगा. टैरिफ नीतियों के ऐलान से पहले राष्ट्रपति ट्रंप ने भारत को लेकर दावा किया कि भारत बड़े पैमाने पर टैरिफ कम करने के लिए तैयार है.ट्रंप ने अपने बयान में कहा कि,मैंने सुना है कि भारत अमेरिकी वस्तुओं पर टैरिफ में भारी कटौती करने की योजना बना रहा है. केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद ने प्रतिक्रिया दी है. जितिन प्रसाद ने संसद में टैरिफ पर बयान दिया, कहा, भारत डब्ल्यूटीओ का सदस्य है और अमेरिकी टैरिफ का दायरा नियमों के भीतर है.किसी वस्तु पर लागू किए जा सकने वाले उसके अधिकतम टैरिफ से बंधा हुआ है.

  • ताइवान की स्वतंत्रता रोकने वालों को सख्त संदेश: चीनी सेना

चीन ने ताइवान के चारों ओर बड़े पैमाने पर सैन्य अभ्यास शुरू किया, जिसमें उसकी नौसेना, वायुसेना और रॉकेट फोर्स शामिल हैं. यह अभ्यास बिना किसी पूर्व सूचना के शुरू किया गया, जिसने ताइवान से लेकर फिलीपींस की चिंता बढ़ा दी है. पीएलए के ईस्टर्न थिएटर कमांड के प्रवक्ता शी यी ने कहा- यह युद्धाभ्यास ताइवान की स्वतंत्रता को रोकने के लिए एक सख्त संदेश है. दरअसल चीन ताइवान को अपना क्षेत्र मानता है और कहा है कि अगर जरूरत पड़ी तो बलपूर्वक अपने नियंत्रण में लेंगे

  • चीन, पूरे एशिया-प्रशांत क्षेत्र की शांति भंग कर रहा है: ताइवान

ताइवान के राष्ट्रपति कार्यालय ने चीन की “खुली सैन्य उकसावे की कार्रवाई” करार देते हुए कहा कि यह केवल ताइवान स्ट्रेट में ही नहीं बल्कि पूरे एशिया-प्रशांत क्षेत्र की शांति को खतरे में डालता है.ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने बताया कि चीनी युद्धपोत और विमान उसके वायु रक्षा क्षेत्र में घुस आए. ताइवान के रक्षा मंत्रालय के अनुसार, सोमवार सुबह 6 बजे से मंगलवार सुबह 6 बजे तक चीन के 19 नौसैनिक जहाज ताइवान के आसपास देखे गए. इसके अलावा, चीन के शानडोंग एयरक्राफ्ट कैरियर समूह ने भी ताइवान के वायु रक्षा पहचान क्षेत्र (एडीआईजी) में प्रवेश किया. अमेरिका ने भी बयान जारी करके चीन के अभ्यास को उकसावे वाला बताया है. 

  • रूसी सेना में भर्ती होंगे 1.60 लाख युवा

नाटो विस्तार की शक्ति से मुकाबला करने के लिए रूसी सेना ने भी शुरु की तैयारियां. साल 2011 के बाद रूसी सेना में युवाओं की सबसे बड़ी भर्ती की जा रही है. रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने सेना में 1.60 लाख युवाओं की भर्ती का आदेश दिया है. यह भर्ती 18 से 30 वर्ष के युवाओं के लिए है, जिसमें सेवा की अवधि एक साल होगी. हालांकि, रूसी अधिकारियों का कहना है कि इन सैनिकों को यूक्रेन नहीं भेजा जाएगा. दरअसल युद्ध के कारण बड़ी संख्या में रूसी सैनिकों में कमी हुई है, हालात ये हुए कि उत्तर कोरिया से रूस को सैनिक बुलाने पड़े. लेकिन एक बार फिर से रूसी सेना ने अपने सैनिकों की भर्ती शुरु कर दी है. 

  • ज्वाइंट चीफ ऑफ स्टाफ के लिए लेफ्टिनेंट जनरल डैन केन नॉमिनेट

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिकी वायु सेना के सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल डैन केन को ज्वाइंट चीफ ऑफ स्टाफ के लिए नामित किया. मंगलवार को सीनेट में उनसे कई सवाल पूछे गए. इस दौरान जनरल डैन ने कहा, वह किसी भी राजनीतिक दबाव में नहीं आएंगे और जो सही होगा, वही करेंगे. ट्रंप ने जनरल सीक्यू ब्राउन को हाल ही हटाया था. सीनेट जल्द ही जनरल डैन केन के नाम पर फैसला करेगी.

editor
India's premier platform for defence, security, conflict, strategic affairs and geopolitics.

Choose Your Premium Plan

Unlock exclusive defence reports, geopolitical analysis and premium articles.