Current News

देश-दुनिया की टॉप न्यूज!

  • तेजी से बदल रहे वैश्विक हालात, अपनी चिंता खुद करनी होगी: एस जयशंकर

बैंकॉक में बिम्सटेक मंत्रियों की बैठक में विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बड़ा बयान दिया है. विदेश मंत्री ने कहा कि दुनिया में बड़ा बदलाव हो रहा है, वैश्विक व्यवस्था अनिश्चितता और अस्थिरता के दौर से गुजर रही है. अब कुछ गिने-चुने देश ही अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था को नियंत्रित नहीं कर सकते. विकासशील देशों को मिलकर एक-दूसरे की मदद करनी चाहिए. आज की सच्चाई यह है कि हम आत्मनिर्भरता के युग में प्रवेश कर रहे हैं. जरूरतों के लिए हर क्षेत्र को खुद पर भरोसा करना होगा. हर क्षेत्र को अपनी जरूरतों का खुद ख्याल रखना होगा. अब छोटे सप्लाई चेन और करीबी पड़ोसी देशों का महत्व पहले से ज्यादा बढ़ गया है. 

  • थाईलैंड से कोलंबो रवाना होंगे पीएम मोदी

थाईलैंड का दौरा समाप्त करके शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी श्रीलंका रवाना होंगे. श्रीलंका के तीन दिवसीय यात्रा पर भारत-श्रीलंका के बीच कई रक्षा, व्यापास से जुड़े समझौतों पर बातचीत की जाएगी. शनिवार को मोदी और राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायका के बीच वार्ता होगी. विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने हाल ही में कहा था कि कोलंबो में रक्षा सहयोग को लेकर एक सहमति पत्र (एमओयू) पर हस्ताक्षर होने की उम्मीद है और इस पर पहली बार हस्ताक्षर किए जाएंगे. यदि रक्षा सहयोग से संबंधित एमओयू पर हस्ताक्षर हो जाते हैं, तो यह भारत-श्रीलंका रक्षा संबंधों में एक बड़ी प्रगति का संकेत होगा

  • कौन नेता थे जो डोकलाम के वक्त चीनी अधिकारियों संग पी रहे थे चाइनीज सूप: अनुराग ठाकुर

लोकसभा में चीन के साथ केक काटने को लेकर राहुल गांधी के वार पर बीजेपी का पलटवार. सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा, “राहुल गांधी बताएं कि कौन नेता थे, जो डोकलाम घटना के समय चीन के अधिकारियों के साथ चाइनीज सूप पीते रहे और सेना के जवानों के साथ जाकर खड़े नहीं हुए. कुछ लोग चीन के साथ मिलकर आरोप लगाते हैं और राजनीतिक रोटियां सेंकते हैं, इससे कुछ हासिल नहीं होगा. डोकलाम की घटना के वक्त भारतीय सैनिकों ने चीन को मुंहतोड़ जवाब दिया. पीएम मोदी खुद सीमा पर गए और सेना का मनोबल बढ़ाया. रक्षामंत्री भी वहां गए. भारत की एक इंच जमीन कोई नहीं हथिया पाया और ये मोदी सरकार ने कर के दिखाया.”

  • पीएम मोदी के सामने झुकती है पूरी दुनिया: निशिकांत दुबे

विदेश के सामने बीजेपी सरकार झुकती है वाले राहुल गांधी के बयान पर निशिकांत दुबे ने कांग्रेस को घेरा. संसद के शून्यकाल के दौरान निशिकांत दुबे ने कहा, “कांग्रेस ने सारे देश को कमजोर कर दिया. कांग्रेस के प्रधानमंत्रियों ने बार-बार ऐसे समझौते किए जिनसे चीन आज हमारा दुश्मन है. कांग्रेस के समय के कमजोर पीएम ने चीन को तिब्बत दे दिया, चीन को भूमि दे दी. पूर्व पीएम इंदिरा गांधी ने कच्चातिवू द्वीप श्रीलंका को दे दिया. आज का समय कांग्रेस जैसे कमजोर पीएम का नहीं है. ये अब नेहरू का देश नहीं है. हमने चीन को एक इंच जमीन नहीं दी. हमने चीन ती कम्युनिस्ट पार्टी के साथ समझौता नहीं किया. हमें गर्व है कि आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं, और पूरी दुनिया उनके सामने झुकती है.”

  • पुंछ में दिखा प्लेन के आकार का संदिग्ध गुब्बारा, पाए गए पाकिस्तानी निशान

जम्मू-कश्मीर के पुंछ के किरनी गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब पाकिस्तान लिखा हवाईजहाज के आकार का गुब्बारा देखा गया. गुब्बारे पर पाकिस्तान से जुड़े निशान थे, प्लेन पर पीआईए लिखा था. गुब्बारा देखे जाने के बाद स्थानीय लोगों ने जागरूकता दिखाते हुए प्रशासन को सूचना दी. प्रशासन ने गुब्बारे को कब्जे में ले लिया है और जांच की जा रही है. वहीं लोगों को अलर्ट रहने को कहा गया है.

  • गिरफ्तारी वारंट के बावजूद हंगरी पहुंचे इजरायली पीएम, दोस्ती निभाएंगे हंगरी के पीएम ओर्बान

इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू हंगरी पहुंचे हैं. इस दौरान पीएम विक्टर ओर्बान ने दिखाया बड़ा दिल. ओर्बान अपने करीबी मित्र नेतन्याहू को आईसीसी के गिरफ्तारी वारंट से बचाने के लिए कुछ भी करने को तैयार. हंगरी ने अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायालय से हटने की प्रक्रिया शुरु करने का ऐलान किया है. दरअसल नेतन्याहू को आईसीसी सदस्य होने के नाते हंगरी को उन्हें गिरफ्तार करना होगा. लेकिन ओर्बान के ‘चीफ ऑफ स्टाफ’ गेरगेली गुलियास ने एक संक्षिप्त बयान में कहा, “हंगरी अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायालय से अलग होगा.”ओर्बान ने हमेशा से नेतन्याहू के खिलाफ जारी वारंट का विरोध किया था. आईसीसी के गिरफ्तारी वारंट की आलोचना करते हुए ओर्बान ने वारंट को‘अत्यधिक अपमानजनक’ और ‘बेतुका’ बताया था.

  • अमेरिका में राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद से गैर वफादार अधिकारी होंगे बर्खास्त 

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने व्हाइट हाउस के कई वरिष्ठ राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद अधिकारियों को बर्खास्त करने का फैसला किया है. दरअसल आशंका जताई जा रही है कुछ कर्मचारी ट्रंप और मेक अमेरिका ग्रेट अगेन के प्रति वफादार नहीं हैं. हाल ही में कट्टर दक्षिणपंथी कार्यकर्ता लॉरा लूमर ने ट्रंप से उनके ओवल दफ्तर में मुलाकात कर उन अधिकारियों को हटाने की मांग की थी, अमेरिका के लिए ईमानदार और वफादार नहीं हैं. लूमर ने ओवल ऑफिस में ट्रंप से मुलाकात कर अपनी रिसर्च पेश की थी.

  • अमेरिका-ईरान के बीच सैन्य टकराव से बिगड़ेंगे हालात: फ्रांस

अमेरिका की ईरान को बमबारी की धमकी के बीच फ्रांस ने भी जताई नया युद्ध छिड़ने की आशंका. फ्रांस के विदेश मंत्री जीन नोएल बैरोट ने चेतावनी दी है कि, “अगर ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर नया समझौता नहीं हुआ तो हालात इतने बिगड़ सकते हैं कि सैन्य टकराव लगभग तय माना जा सकता है. कूटनीति के लिए समय बहुत कम बचा है और अगर जल्द ही कोई हल नहीं निकला तो टकराव निश्चित ही है.”

editor
India's premier platform for defence, security, conflict, strategic affairs and geopolitics.

Choose Your Premium Plan

Unlock exclusive defence reports, geopolitical analysis and premium articles.