Breaking News Geopolitics Reports

गूगल में गल्फ ऑफ अमेरिका, मैक्सिको का नाम हटाया

गूगल ने आधिकारिक आदेश मिलने के बाद ‘गल्फ ऑफ मैक्सिको’ का नाम बदल दिया है. यूजर्स को अब गल्फ ऑफ मैक्सिको की जगह ‘गल्फ ऑफ अमेरिका’ दिख रहा है. ट्विस्ट ये है कि मैक्सिको के लोगों को गूगल मैप पर पुराना नाम दिखेगा लेकिन अमेरिकी यूजर्स को बदला हुआ नाम यानि सर्च करने पर गल्फ ऑफ अमेरिका दिखेगा. 

गूगल ने अपडेट किया नाम गल्फ ऑफ अमेरिका 

गूगल ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के कार्यकारी आदेश का पालन कर लिया है. संयुक्त राज्य अमेरिका के अंदर अपने मैप्स प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करने वालों के लिए गल्फ ऑफ मैक्सिको का नाम बदलकर “गल्फ ऑफ अमेरिका” कर दिया है.

टेक दिग्गज ने गूगल ने एक ब्लॉग पोस्ट में लिखा “अमेरिका में मैप्स का इस्तेमाल करने वाले लोगों को ‘गल्फ ऑफ अमेरिका’ दिखाई देगी, और मैक्सिको में लोगों को ‘गल्फ ऑफ मैक्सिको’ दिखाई देगी. बाकी सभी लोगों को दोनों नाम दिखाई देंगे.” 

माउंट डेनाली का नाम बदलकर माउंट मैकिन्ले हुआ

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने कार्यकाल की शुरुआत में ही एक कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर किए थे, जिसमें उन्होंने गल्फ ऑफ मेक्सिको का नाम बदलकर ‘गल्फ ऑफ अमेरिका’ करने का आदेश दिया था. इसके अलावा माउंट डेनाली का नाम भी माउंट मैकिन्ले कर दिया था. 

अमेरिकी आंतरिक सचिव ने डोनाल्ड ट्रंप को इस एग्जीक्यूटिव ऑर्डर पर हस्ताक्षर करने के लिए बधाई दी. यूएस डिपार्टमेंट ऑफ इंटीरियर के 55वें सचिव हैं, ने X पर लिखा, “यह ऑफिशियल हो गया! गल्फ ऑफ अमेरिका के लिए बधाई. यह ट्रंप की ‘मेक अमेरिका ग्रेट अगेन के लिए एक और बड़ी जीत है.” (https://x.com/cspan/status/1888722785494774015?s=46)

अमेरिका का नाम मेक्सिकन अमेरिका हो जाना चाहिए- शिनबाम

मैक्सिको की राष्ट्रपति शिनबाम ने डोनाल्ड ट्रंप पर तंज कसा है. हाल ही में शिनबाम ने कहा था कि पिछले महीने, शिनबाम ने कहा था कि “अगर गल्फ ऑफ मैक्सिको का नाम बदला जा सकता है, तो अमेरिका का नाम ‘मेक्सिकन अमेरिका’ कर देना चाहिए. सच तो यह है कि ‘मैक्सिको अमेरिका’ नाम 17वीं सदी से ऐतिहासिक रूप से मौजूद है, यह पूरे उत्तरी अमेरिकी महाद्वीप का नाम था”

editor
India's premier platform for defence, security, conflict, strategic affairs and geopolitics.

Choose Your Premium Plan

Unlock exclusive defence reports, geopolitical analysis and premium articles.