Breaking News Reports Viral News

ब्रिटिश रॉयल नेवी में हिंदू पुजारी, पहली बार गैर ईसाई को मौका

ब्रिटेन के रॉयल नेवी ने अपने पहले हिंदू पुजारी की नियुक्ति की है. इतिहास में पहली बार है कि रॉयल नेवी ने चैपलेन (पादरी या धर्मगुरु) के पद पर किसी गैर ईसाई को बैठाया है.

हिमाचल प्रदेश के रहने वाले भानु अत्री, हिंदू धर्म के सिद्धांतों पर आधारित साथी नौसेना अधिकारियों को आध्यात्मिक तौर पर मजबूत बनाएंगे. 

अब तक इस आधिकारिक भूमिका में केवल क्रिश्चियन प्रतिनिधियों को ही नियुक्त किया जाता था, लेकिन भानु अत्री की नियुक्ति एक महत्वपूर्ण बदलाव माना जा रहा है.

रॉयल नेवी में शामिल होना मेरे लिए सम्मान की बात है- भानु अत्री

बताया जा रहा है कि भानु अत्री ने छह हफ्ते का अधिकारी प्रशिक्षण लिया है, जिसमें युद्धपोत एचएमएस आयरन ड्यूक पर चार सप्ताह तक समुद्र में जीवित रहने का प्रशिक्षण और तीन सप्ताह का सैन्य पुजारी की भूमिका पर केंद्रित प्रशिक्षण शामिल था. 

चैपलेन के पद पर नियुक्ति के बाद भानु अत्री ने कहा, ‘‘बेड़े में पहला हिंदू पुजारी बनना एक सम्मान की बात है.’’ अत्री ने कहा, यह कदम हिंदू समुदाय को प्रतिनिधित्व देता है और नेवी की विविधता, समावेशिता तथा आध्यात्मिक देखभाल की प्रतिबद्धता को दर्शाता है.

जानकारी के मुताबिक हिंदू काउंसिल यूके ने भानु अत्री का नाम प्रस्तावित किया था क्योंकि वे शारीरिक व मानसिक रूप से फिट है. इसके अलावा दर्शन में सिद्ध, नेतृत्व अनुभव वाले, और इंटरफेथ संबंधों में को मानते हैं. अच्छी अंग्रेजी बोलते हैं और ब्रिटिश संस्कृति के बारे में अच्छी जानकारी रखते हैं.

दुनिया की सबसे प्रोफेशनल और आधुनिक नौसेना है रॉयल नेवी

ब्रिटिश रॉयल नेवी को दुनिया की सबसे पेशेवर, प्रशिक्षित और आधुनिक नौसेनाओं में गिना जाता है. ब्रिटिश साम्राज्य के समय यह नौसेना दुनिया की सबसे शक्तिशाली मानी जाती थी और आज भी इसे बेहद प्रभावशाली माना जाता है.

हिमाचल के सीएम सुक्खू ने दी भानु अत्री को बधाई

मूलरूप से भानु अत्री हिमाचल प्रदेश के रहने वाले हैं. प्रारंभिक शिक्षा के बाद अत्री ने शास्त्री की पढाई संस्कृत कालेज सोलन में पूरी की. दिल्ली से ज्योतिषाचार्य की डिग्री ली. साल 2009 में अत्री लंदन जाकर पुरोहित का कार्य करने लगे. भानु अत्री पत्नी और बच्चों के साथ लंदन में रहते हैं.

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भानु अत्री को शुभकामनाएं दी हैं.  सीएम सुक्खू ने एक्स पर फोटो शेयर करके कहा, ”सोलन जिला के गढ़खल निवासी भानु अत्री को ब्रिटेन की रॉयल नेवी में हिंदू चैपलेन  (पादरी) के रूप में चयनित होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. भानु अत्री जी पहले भारतीय हैं, जिन्हें ब्रिटेन की रॉयल नेवी में यह गौरवपूर्ण दायित्व मिला है. उनकी यह उपलब्धि हिमाचल के साथ-साथ पूरे देश को गौरवान्वित करने और प्रेरणा देने वाली है.”

editor
India's premier platform for defence, security, conflict, strategic affairs and geopolitics.

Choose Your Premium Plan

Unlock exclusive defence reports, geopolitical analysis and premium articles.