TheFinalAssault Blog Alert Breaking News दुनिया की टॉप मिलिट्री पावर में भारत, पाकिस्तान गायब
Breaking News Defence Reports

दुनिया की टॉप मिलिट्री पावर में भारत, पाकिस्तान गायब

ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारतीय सेना का दबदबा पूरी दुनिया की सैन्य शक्तियों में कायम है. वहीं पाकिस्तान की सेना एक बार फिर टांय टांय फिस्स होते हुए टॉप 10 की रैंकिंग से बाहर है. बाहर ही नहीं पिछले साल से दो रैंकिंग पीछे खिसक चुकी है. 

ग्लोबल फायरपावर ने 2026 की सैन्य शक्ति रैंकिंग जारी की है, जिसमें भारतीय सैन्य शक्ति दुनिया की चौथी सबसे ताकतवर सेना है. पहले, दूसरे, तीसरे नंबर पर अमेरिका, रूस और चीन है. वहीं फ्रांस, ब्रिटेन, जर्मनी की सेना भी भारत से पीछे है.

ग्लोबल रैंकिंग में भारतीय सेना का जलवा

विश्व के अलग-अलग मोर्चों पर छिड़ी जंग और वैश्विक तनाव के बीच हर देश अपनी सैन्य शक्ति को बढ़ा रहा है. सैन्य बजट को दोगुना कर रहा है. इस बीच ग्लोबल फायरपॉवर ने साल 2026 की सैन्य शक्ति रैंकिंग जारी की है. जिसमें दुनिया के 145 देशों की सैन्य क्षमता का आकलन किया गया है.

लगातार दूसरे वर्ष ये ग्लोबल रैंकिंग भारत की सैन्य ताकत को दर्शा रही है. इस बार भी भारतीय सेना को फ्रांस, ब्रिटेन, साउथ कोरिया, जापान से ज्यादा ताकतवर बताया गया है. वर्ल्ड रैंकिंग के हिसाब से भारत को दुनिया को चौथी सबसे शक्तिशाली सेना बताया गया है. वहीं पहले नबंर पर अमेरिका, दूसरे नंबर पर रूसी सेना और लगातार आधुनिकीकरण के चलते तीसरे नंबर पर चीन की सेना है. भारत को चौथा नंबर हासिल हुआ है, पांचवें नंबर पर दक्षिण कोरियाई सेना है.

ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान की सैन्य ताकत में आई कमी

पिछले साल मई के महीने में भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ किए सैन्य एक्शन ऑपरेशन सिंदूर में इस्लाबाद को ऐसा पस्त किया, कि असीम मुनीर की सेना लगातार गिरती जा रही है. पिछले साल के मुकाबले पाकिस्तान की सेना दो पायदान और नीचे खिसक गई है. टॉप 10 की लिस्ट से बाहर पाकिस्तान की सेना को 14 वां स्थान मिला है.

ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत ने पाकिस्तान स्थित 09 आतंकी ठिकानों को ध्वस्त किया था, लेकिन जब आतंकियों पर एक्शन से बौखलाए पाकिस्तान ने भारतीय सैन्य और नागरिक ठिकानों को निशाना बनाने की कोशिश की, तो भारत ने पलटवार करते हुए पाकिस्तान के 11 एयरबेस और 6 रडार सिस्टम को ध्वस्त कर दिया था. जिसके बाद पाकिस्तान ने गिड़गिड़ाते हुए भारत से सीजफायर की गुहार लगा दी थी.  

भारत के सामने कहां टिकती है फ्रांस, ब्रिटेन, जर्मनी की सेना, बाकी देशों की रैंकिंग जानिए

ग्लोबल रैंकिंग में फ्रांस छठे स्थान पर पहुंच गया है जबकि 2025 में वह सातवें स्थान पर था. जापानी सेना एक स्थान ऊपर चढ़कर 2026 में सातवें स्थान पर पहुंच गई है.यूनाइटेड किंगडम आठवें स्थान पर है, तुर्किए 9वें और इटली 10 वें स्थान पर है. जर्मनी ने सबसे ज्यादा बढ़त हासिल की है. वर्ष 2024 में जर्मनी 19वें स्थान पर था लेकिन 2026 उसकी रैंकिंग 12 हो गई है जो उसकी सैन्य क्षमताओं में महत्वपूर्ण सुधार को दर्शाता है. 

दुनिया की टॉप 10 सेना

  1. अमेरिका
  2. रूस
  3. चीन
  4. भारत
  5. दक्षिण कोरिया
  6. फ्रांस
  7. जापान
  8. यूनाइटेड किंगडम
  9. तुर्किए़
  10. इटली

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version