Breaking News Geopolitics IOR

ट्रॉपेक्स: ईरान से इंडोनेशिया तक इंडियन नेवी ने नापा पूरा हिंद महासागर

हिंद महासागर में नेट सिक्योरिटी मुहैया कराने वाली भारतीय नौसेना ने थिएटर लेवल ऑपरेशन्ल एक्सरसाइज ट्रॉपेक्स-2025 का सफल आयोजन किया है. करीब तीन महीने तक चली इस एक्सरसाइज में 70 से ज्यादा जंगी जहाज और पनडुब्बियों सहित 80 अलग-अलग मिलिट्री एयरक्राफ्ट ने हिस्सा लिया.

रक्षा मंत्रालय प्रवक्ता

ईरान और ओमान के बीच गल्फ ऑफ होरमुज से लेकर हिंद महासागर और प्रशांत महासागर को जोड़ने वाले मलक्का स्ट्रेट और सुंडा-लोमबुक स्ट्रेट तक फैले इस मैरीटाइम युद्धाभ्यास में नौसेना के अलावा भारतीय वायुसेना, थलसेना और तटरक्षक बल ने भी हिस्सा लिया.

भारतीय नौसेना के प्रवक्ता, कमांडर विवेक मधवाल के मुताबिक, “ट्रॉपेक्स एक्सरसाइज के दौरान एम्फीबियस ड्रिल, गोला-बारूद की सही डिलीवरी के लिए ज्वाइंट वर्क अप फेज सहित साइबर और इलेक्ट्रोनिक वारफेयर का भी अभ्यास किया गया. साथ ही एक्सरसाइज के दौरान एक टेक्टिकल फेज भी रखा गया था. ऐसे में युद्धाभ्यास के दौरान नौसेना ने कई ऑपरेशन्स को कसौटी पर परखा.”

थलसेना, वायुसेना और कोस्टगार्ड ने भी लिया एक्सरसाइज में हिस्सा

कमांडर मधवाल के मुताबिक, युद्धाभ्यास के दौरान नौसेना की ताकत और क्षमता को परखा गया ताकि कई चुनौतियों को सेना के दूसरे अंगों (थलसेना, वायुसेना और इंडियन कोस्टगार्ड) के साथ मिलकर कैसे सामना करना है. एक्सरसाइज के दौरान देश की मैरीटाइम हितों को सुरक्षित बनाने की समीक्षा की गई.

अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से लेकर पूरे हिंद महासागर में इस एक्सरसाइज को एक साथ आयोजित किया गया. एक्सरसाइज का दायरा उत्तर से दक्षिण तक करीब 4300 नॉटिकल मील और पश्चिम से पूर्व तक करीब 5000 नॉटिकल मील था.

खाड़ी क्षेत्र के स्ट्रेट ऑफ होरमुज से लेकर सुंडा और लोमबुक स्ट्रेट, यूरोप और पश्चिम एशिया से दक्षिण एशिया और सुदूर पूर्व के लिए एक महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग है. ऐसे में अगर किन्हीं परिस्थितियों से इन्हें चोक (बंद) कर दिया जाए, तो आवाजाही काफी मुश्किल हो सकती है.

65 जंगी जहाज, 09 पनडुब्बियों और 80 एयरक्राफ्ट ने हिस्सा लिया

भारतीय नौसेना के मुताबिक, ट्रॉपेक्स में 65 जंगी जहाज, 09 पनडुब्बियों और 80 एयरक्राफ्ट ने हिस्सा लिया. स्वदेशी एयरक्राफ्ट कैरियर आईएनएस विक्रांत ने युद्धाभ्यास का नेतृत्व किया. भारतीय वायुसेना के सुखोई-30 और जगुआर लड़ाकू विमानों के साथ सी-17 ग्लोबमास्टर मिलिट्री ट्रांसपोर्ट ने इस एक्सरसाइज में शिरकत की. साथ ही नौसेना के मिग-29के फाइटर जेट सहित पी8आई और अवैक्स टोही विमान के साथ फ्लाइट रिफ्यूलर ने भी हिस्सा लिया.

थलसेना के 600 सैनिकों ने युद्धाभ्यास में हिस्सा लिया तो भारतीय तटरक्षक बल के 10 जहाज भी शामिल थे. (https://x.com/indiannavy/status/1897989019394621513)

भारतीय नौसेना के प्रवक्ता ने क्या कहा

नौसेना के प्रवक्ता, कमांडर विवेक मधवाल के मुताबिक, ट्रॉपेक्स के सफल आयोजन से इंडियन नेवी की ऑपरेशन्ल तैयारियों और मैटेरियल रेडीनेस के साथ ही नौसेना के थीम, ‘कॉम्बैट रेडी, क्रेडिबल, कोहेसिव और फ्यूचर रेडी फोर्स’ को भी परखा गया.

Choose Your Premium Plan

Unlock exclusive defence reports, geopolitical analysis and premium articles.