TheFinalAssault Blog Alert Breaking News युद्ध में पहली बार उतरा Iron-Beam, इजरायल ने हिजबुल्लाह का निकाला दम
Breaking News Conflict Middle East

युद्ध में पहली बार उतरा Iron-Beam, इजरायल ने हिजबुल्लाह का निकाला दम

मिडिल ईस्ट जंग में पहली बार इजरायल ने आयरन बीम नाम के लेजर हथियार का इस्तेमाल किया है. इजरायल-अमेरिका के हमले में ईरानी सुप्रीम लीडर अयातुल्ला खामेनेई के मारे जाने के बाद जंग में कूदे आतंकी संगठन हिजबुल्लाह के इजरायल पर किए अटैक के बाद आईडीएफ ने आयरन बीम का इस्तेमाल करके दुनिया को चौंका दिया है.

आयरन बीम एक ऐसा हथियार है, जो किफायती होने के साथ साथ घातक रॉकेट को मार देने की क्षमता रखता है. खास बात ये है कि एयर डिफेंस सिस्टम आयरन डोम के जरिए मिसाइन न दागने की जगह इस हथियार से रॉकेट और ड्रोन मारे जा सकते हैं.

आपको बता दें कि पाकिस्तान के खिलाफ भारत के ऑपरेशन सिंदूर के सफलता के बाद इजरायल ने भारत को आयरन बीम हथियार खरीदने का ऑफर दिया है.

हिजबुल्लाह ने किया इजरायल पर हमला, कहा खामेनेई की मौत का बदला लेंगे

इजरायल और अमेरिकी हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई के मारे जाने के बाद लेबनान का मिलिशिया संगठन हिजबुल्लाह भी जंग में कूद गया है. ईरान के प्रॉक्सी समूह ने इजरायल पर रॉकेट से हमला किया है. हिजबुल्लाह ने इजरायल की ओर मिसाइल और ड्रोन लॉन्च किए हैं. हिजबुल्लाह ने अपना बयान जारी करके कहा है कि “ईरानी सुप्रीम लीडर अली खामेनेई की हत्या का बदला है.”

नवंबर 2024 में इजरायल और हिजबुल्लाह में सीजफायर हुआ था. लेकिन रविवार-सोमवार के तड़के हिजबुल्लाह ने सीजफायर तोड़ते हुए इजरायल के खिलाफ जंग का ऐलान कर दिया है. और लेबनान से इजरायल की ओर ताबड़तोड़ मिसाइलें दागी गई हैं, हिजबुल्लाह ने दावा किया कि उसने हमले में हाइफा के दक्षिण में एक मिसाइल डिफेंस साइट को निशाना बनाया.

आईडीएफ ने हिजबुल्लाह के खिलाफ किया आयरन बीम का इस्तेमाल, बेरूत में मचा हड़कंप

लेबनान के संगठन हिजबुल्लाह की ओर से हुए हमले के बाद इजरायल ने बेरूत में हमला बोला है. आईडीएफ ने कहा वह संगठन को इजरायल के लिए खतरा बनने और उत्तर के लोगों को नुकसान पहुंचाने की इजाजत नहीं देगा. आईडीएफ ने हिजबुल्लाह के हमले का पूरी ताकत से जवाब देने की कसम खाई और कहा कि “आतंकी संगठन हिजबुल्लाह को लेबनान में बर्बाद करके दम लेंगे. इजरायल ने कहा है कि हम पर हमला करके हिजबुल्लाह ने उकसाया है.”

आईडीएफ के मुताबिक, हिजबुल्लाह की मिसाइल को इंटरसेप्ट कर लिया गया है.

इजरायल ने आयरन बीम से रॉकेट को इंटरसेप्ट करने का एक वीडियो भी जारी किया है. खास बात ये है कि जब साल 2023 अक्टूबर को जब हमास ने इजरायल पर आतंकी हमला किया था. तो उसके बाद हिजबुल्लाह, हूती जैसे आतंकी संगठनों से मुकाबला करने के लिए इजरायल ने आयरन बीम हथियार को ऑपरेशनल बनाया. दरअसल हिजबुल्लाह जैसे संगठन की मिसाइल के खात्मे के लिए इजरायल को अपनी महंगे आयरन डोम से मिसाइलें दागनी होती थीं, लेकिन टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करते हुए पिछले कुछ महीनों के अंदर ही इजरायल ने एक ऐसा लेजर हथियार बना लिया जो सस्ता होने के साथ-साथ प्रभावी भी है. आयरन बीम बिजली की एनर्जी पर काम करता है और जब तक बिजली की सप्लाई हो रही है आयरन बीम काम करता रहेगा.

इजरायल ने जारी किया आयरन बीम लेजर हथियार का वीडियो, भारत को दिया ऑफर

इजरायल वॉर रूम की तरफ से जारी किए गए एक वीडियो में आयरन बीम की क्षमता दिखाई गई है. तेलअवीव ने इसे “युद्ध के नए दौर” का डिफेंस सिस्टम बताया है. फुटेज में हिज़्बुल्लाह मिसाइलों को रात के आसमान में रोशनी करते हुए दिखाया गया और फिर आयरन बीम का इस्तेमाल करके आईडीएफ उन मिसाइलों को खत्म करता दिखाई देता है. इजरायली वॉर रूम ने बताया है कि युद्ध के मैदान में पहली बार आयरन बीम का इस्तेमाल किया गया है. आपको बता दें कि अब तक इजरायली एयर डिफेंस सिस्टम आयरन डोम की तूती बोल रही थी, अब इजरायल ने आयरन बीम का निर्माण कर दिया कि वो अब एयर डिफेंस सिस्टम के साथ-साथ अपने इस नए लेजर हथियार पर भी भरोसा कर रहा है.

इजरायल ने इस हफ्ते घरेलू डिफेंस कंपनियों रफायल एडवांस्ड डिफेंस सिस्टम्स और एल्बिट सिस्टम्स के साथ आयरन बीम एयर डिफेंस सिस्टम का प्रोडक्शन बढ़ाने के लिए 500 मिलियन डॉलर से ज्यादा का कॉन्ट्रैक्ट किया है. इजरायली रक्षा मंत्रालय के मुताबिक आयरन डोम के साथ डेवलप0 किया गया आयरन बीम मिसाइल, ड्रोन, रॉकेट और मोर्टार समेत कई तरह के हवाई खतरों को बेअसर करने के लिए डिजाइन किया गया है.

इजरायल ने भारत को आयरन बीम खरीदने का ऑफर दिया है. पिछले साथ पाकिस्तान के साथ भारत के सैन्य संघर्ष के बाद इजरायल ने आयरन बीम की खासियत गिनाई है. इजरायल ने भारत से इस बात पर जोर दिया है कि एयर डिफेंस सिस्टम की खर्चीली मिसाइलों के इस्तेमाल के बिना ही इस हथियार से रॉकेट और ड्रोन मार गिराए जा सकते हैं.

बेरूत में हिजबुल्लाह के ठिकानों पर हमला, 20 से ज्यादा मौतें

हिजबुल्लाह के ठिकानों पर आईडीएफ ने हमला बोल दिया है, जिसके बाद बेरूत में चीखपुकार मच गई है. इजरायल ने कई हिजबुल्लाह आतंकियों के मारे जाने का दावा किया है. साथ ही बेरूत से आई तस्वीरों में हड़कंप साफ देखा जा सकता है. बेरूत में लोग भागते नजर आए. साथ ही सड़कों पर लंबी-लंबी कतारें देखी गई हैं, इजरायली पलटवार में 20 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version

Warning: Version warning: Imagick was compiled against ImageMagick version 1692 but version 1693 is loaded. Imagick will run but may behave surprisingly in Unknown on line 0