TheFinalAssault Blog Alert Breaking News लंदन में खालिस्तानी समर्थकों की इमरजेंसी, कंगना की फिल्म रुकवाई
Breaking News Khalistan Terrorism

लंदन में खालिस्तानी समर्थकों की इमरजेंसी, कंगना की फिल्म रुकवाई

कनाडा के बाद ब्रिटेन में खालिस्तानी समर्थकों ने तांडव मचा दिया है. कंगना रनौत की फिल्म इमरजेंसी की स्क्रीनिंग को लेकर नकाबपोश खालिस्तानी समर्थकों ने जबरन स्क्रीनिंग रुकवा दी. ब्रिटेन के कई सिनेमाघरों में खालिस्तानी समर्थक घुस गए और जमकर बवाल काटा. नॉर्थ वेस्ट लंदन के सांसद बॉब ब्लैकमैन ने खालिस्तानी समर्थकों की इस हरकत की निंदा करते हुए गृहमंत्री से मामले में हस्तक्षेप करने की मांग की है.

इमरजेंसी की स्क्रीनिंग, खालिस्तानियों ने दी धमकी

कंजर्वेटिव पार्टी के सांसद बॉब ब्लैकमैन ने ‘हाउस ऑफ कॉमन्स’ को खालिस्तानियों की हरकत की जानकारी दी है. ब्लैकमैन ने संसद को बताया, “मेरे कई मतदाताओं ने हैरो व्यू सिनेमा में ‘इमरजेंसी’ फिल्म देखने के लिए टिकट लिये थे. फिल्म के प्रदर्शन के लगभग 30 या 40 मिनट बाद, नकाबपोश खालिस्तानी आतंकवादी घुस आए, दर्शकों को धमकाया और फिल्म को जबरन बंद करवा दिया.”

बॉब ब्लैकमैन ने यूके के निचले सदन को बताया कि फिल्म के प्रदर्शन को वॉल्वरहैम्प्टन, बर्मिंघम, स्लो, स्टेन्स और मैनचेस्टर में भी इसी प्रकार बाधित किया गया. जिसकी वजह से ‘व्यू और सिनेवर्ल्ड’ ने ब्रिटेन में अपने कई सिनेमाघरों से फिल्म को हटाने का निर्णय लिया है. व्यू और सिने वर्ल्ड ब्रिटेन में कई सिनेमाघरों का संचालन करते हैं. 

बॉब ब्लैकमैन ने कहा, “फिल्म विवादास्पद है, मैं उसके बारे में कोई टिप्पणी नहीं करना चाहता, लेकिन मेरे मतदाताओं को फिल्म देखने का पूरा अधिकार है. फिल्म में उस समय की कहानी है, जब इंदिरा गांधी पीएम थीं.”

ब्लैकमैन ने गृहमंत्री यवेट कूपर से कहा कि इस बात को सुनिश्चित करें कि जो लोग फिल्म देखना चाहें, वो देख सकें, ताकि शांति-सद्भाव बना रहे. 

इंदिरा गांधी पर बनी है फिल्म इमरजेंसी

17 जनवरी को इमरजेंसी सिनेमाघरों में रिलीज हुई है. फिल्म में कंगना रनौत इंदिरा गांधी का रोल अदा कर रही हैं. पंजाब में भी फिल्म को विरोध का सामना करना पड़ा था. कंगना रनौत ने फिल्म के विरोध को लेकर हाल ही में बयान जारी किया है, जिसमें रनौत ने कहा, “पंजाब के कई शहरों में फिल्म दिखाए जाने से रोका जा रहा है. ये कला और कलाकार का उत्पीड़न है. मैंने सिख धर्म को बहुत करीब से देखा है और उसका पालन किया है. मेरी फिल्म को नुकसान पहुंचाने के लिए दुष्प्रचार किया जा रहा है.”

Exit mobile version

Warning: Version warning: Imagick was compiled against ImageMagick version 1692 but version 1693 is loaded. Imagick will run but may behave surprisingly in Unknown on line 0