TheFinalAssault Blog Alert Breaking News एलओसी फैन्स को लटकाया, कर्नल-बाबू का झगड़ा Viral
Breaking News Reports Viral Videos

एलओसी फैन्स को लटकाया, कर्नल-बाबू का झगड़ा Viral

भारतीय सेना के कमांडिंग ऑफिसर (सीओ) और डिफेंस एस्टेट डिपार्टमेंट के एक अधिकारी के सिर फुटौव्वल का वीडियो सामने आया है. सीओ और डिफेंस एस्टेट डिपार्टमेंट के अधिकारी के बीच जमकर लड़ाई-झगड़े का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है. वीडियो वायरल होने के बाद भारतीय सेना ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं. हालांकि, वीडियो पर रक्षा मंत्रालय की तरफ से कोई बयान नहीं आया है.

कंटीली तार लगाने पर भिड़े अधिकारी

जम्मू-कश्मीर के राजौरी सेक्टर में पाकिस्तान से सटी एलओसी (नियंत्रण रेखा) पर फैन्स यानी कंटीली तार लगाने को लेकर लड़ाई झगड़े का वीडियो वायरल है. वीडियो में पहले रक्षा मंत्रालय का अधिकारी, सेना के कर्नल रैंक के सीओ को धक्का देते हुए दिखाई पड़ रहा है. इसके बाद सीओ ने अपने जवानों से अधिकारी की पिटाई करवाई और अपने साथ हिरासत में लेकर चले गए.  

कंटीली तार के लिए डिफेंस एस्टेट के असिस्टेंट डीईओ से परमिशन की जरूरत थी, जो पिछले 10 महीने से लंबित थी. इसी बात को लेकर बहस तेज हुई, जिसका वीडियो शेयर कर दिया गया. 

पहलगाम हमले के बाद से जम्मू कश्मीर में सैन्य ठिकानों की सुरक्षा और एलओसी पर एंटी इनफिल्ट्रेशन ऑब्स्टिकल सिस्टम (एआईओस) को मजबूत किया जा रहा है. ऐसा इसलिए ताकि, पाकिस्तान (पीओके) की तरफ से घुसपैठ पर लगाम कसी जा सके. यही वजह है कि राजौरी सेक्टर में कंटीली तार लगाने को लेकर डिफेंस एस्टेट के अधिकारी के पास लंबित मामले को जल्द निपटारे के लिए आग्रह किया गया था.

कई बार आग्रह करने पर भी जब असिस्टेंट डीआईओ ने फाइल को लटका कर रखा, तब इंजीनियरिंग रेजीमेंट के कमांडिंग ऑफिसर (सीओ) कर्नल अंकुश चौधरी, खुद इस अफसर के पास गए थे. उसी दौरान वाद-विवाद शुरू हो गया. 

एडीआईओ पर लगा कर्नल से अभद्रता का आरोप

सूत्रों के मुताबिक, मणिपुर के रहने वाले एडीआईओ ने कर्नल को धक्का दे दिया और भारतीय सेना को लेकर अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया. इस पर सीओ ने अपने जवानों को ऑफिस में बुलाया और अधिकारी की पिटाई कर दी. साथ ही अधिकारी का अपनी यूनिट में ले गए.

अभी तक ये साफ नहीं है कि एलओसी पर फैन्स लगाने को लेकर सेना को जरूरी इजाजत मिली या नहीं. लेकिन सोशल मीडिया पर सेना के कमांडिंग ऑफिसर के साथ हुई बदसलूकी का विरोध कर रहे हैं और एडीआईओ को कटघरे में खड़ा कर रहे हैं. इस मामले पर डिफेंस एस्टेट के अधिकारी की तरफ से भी कोई बयान सामने नहीं आया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version

Warning: Version warning: Imagick was compiled against ImageMagick version 1692 but version 1693 is loaded. Imagick will run but may behave surprisingly in Unknown on line 0