TheFinalAssault Blog Alert Breaking News एफ-35 की त्रिवेंद्रम में इमरजेंसी लैंडिंग, रॉयल नेवी के एयरक्राफ्ट कैरियर पर था तैनात
Breaking News Reports Weapons

एफ-35 की त्रिवेंद्रम में इमरजेंसी लैंडिंग, रॉयल नेवी के एयरक्राफ्ट कैरियर पर था तैनात

इंग्लैंड के एक एफ-35 फाइटर जेट ने केरल के त्रिवेंद्रम एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग की है. भारतीय वायुसेना या फिर रॉवल नेवी (यूके) ने इस लैंडिंग के बारे में कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है. लेकिन माना जा रहा है कि कम फ्यूल के चलते ये लैंडिंग त्रिवेंद्रम में कराई गई है.

खास बात ये है कि एक दिन पहले ही इंग्लैंड के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने ऐलान किया था कि इजरायल की मदद के लिए यूनाइटेड किंगडम (यूके) अपने मिलिट्री प्लेटफॉर्म मिडिल ईस्ट में भेज रहा है. ईरान की धमकी के चलते भी इंग्लैंड अपने जंगी बेड़े को खाड़ी देशों की तरफ भेज रहा है.

दुनिया के सबसे एडवांस फाइटर जेट में से एक है लाइटनिंग-2

दुनिया के सबसे एडवांस लड़ाकू विमानों में अमेरिकी एफ-35 लाइटनिंग की गिनती की जाती है. इंग्लैंड की नौसेना, इन एफ-25 विमानों को एयरक्राफ्ट कैरियर एचएमएस प्रिंस ऑफ वेल्स पर तैनात करती है.

जानकारी के मुताबिक, ये एफ-35 इंग्लैंड के एचएमएस प्रिंस ऑफ वेल्स एयरक्राफ्ट कैरियर पर तैनात था. लेकिन कई बार विमान-वाहक युद्धपोत पर लैंडिंग न करने के चलते, उसने इमरजेंसी लैंडिंग के लिए भारत से आग्रह किया था. क्योंकि फाइटर जेट का फ्यूल भी खत्म हो रहा था.

ऐसे में बीती रात 9.30 बजे भारतीय वायुसेना का एक सुखोई फाइटर जेट इस एफ-35 को एस्कॉर्ट कर त्रिवेंद्रम लाया था.

इसी हफ्ते भारतीय नौसेना और रॉयल नेवी ने की थी साझा पैसेज एक्सरसाइज

इसी हफ्ते (9-10 जून) एचएमएस वेल्स ने भारतीय नौसेना के साथ अरब सागर में साझा पैसेज एक्सरसाइज की थी. इस मेरीटाइम एक्सरसाइज में भारतीय नौसेना के आईएनए तबर युद्धपोत, पी8आई टोही विमान और एक पनडुब्बी ने हिस्सा लिया था.  

रॉयल नेवी की तरफ से पूरा कैरियर बैटल ग्रुप (सीबीजी) इस युद्धाभ्यास में शामिल हुआ था. सीबीजी में एचएमएस वेल्स और  रिचमंड शामिल हुआ था.  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version

Warning: Version warning: Imagick was compiled against ImageMagick version 1692 but version 1693 is loaded. Imagick will run but may behave surprisingly in Unknown on line 0