Breaking News Geopolitics NATO Reports

Christmas डिप्लोमेसी: मोदी और किंग चार्ल्स की फोन पर बात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ब्रिटेन के किंग चार्ल्स तृतीय से फोन पर बातचीत की है. पीएम मोदी ने किंग चार्ल्स से फोन पर लंबी बातचीत के दौरान भारत और ब्रिटेन के बीच व्यापारिक और कूटनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने की प्रतिबद्धता जताई है.

बातचीत के दौरान पीएम मोदी ने भारत और ब्रिटेन के ऐतिहासिक संबंधों को याद किया और क्रिसमस सहित नववर्ष की शुभकामनाओं का भी आदान-प्रदान किया.

पीएम मोदी ने बताया कि किंग चार्ल्स तृतीय से क्या बात हुई

पीएम मोदी ने बातचीत के बाद सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर एक पोस्ट के जरिए बताया कि उनके और किंग चार्ल्स के बीच कई अहम विषयों पर बात हुई.

पीएम मोदी ने लिखा, ‘‘ब्रिटेन के किंग चार्ल्स तृतीय के साथ बात करना खुशी की बात रही. भारत-ब्रिटेन संबंधों को मजबूत करने की प्रतिबद्धता दोहराई. राष्ट्रमंडल, जलवायु कार्रवाई और स्थिरता सहित आपसी हितों के मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान किया.किंग चार्ल्स तृतीय के बेहतर स्वास्थ्य और कुशलता की कामना की.’’ (https://x.com/narendramodi/status/1869724201814478932)

पीएम मोदी और किंग चार्ल्स तृतीय पर इन मुद्दों पर बात

पीएम मोदी के अलावा प्रधानमंत्री कार्यालय ने भी बयान जारी किया. पीएमओ ने कहा, पीएम मोदी ने चार्ल्स तृतीय से बातचीत में दोनों देशों के बीच ऐतिहासिक संबंधों को याद किया और भारत और ब्रिटेन के बीच व्यापक रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने की प्रतिबद्धता दोहराई.

पीएमओ ने बताया कि ’’राष्ट्रमंडल राष्ट्रों और समोआ में हाल ही में संपन्न राष्ट्रमंडल शासनाध्यक्षों की बैठक पर विचारों का आदान-प्रदान किया. इस दौरान दोनों ने जलवायु कार्रवाई और निरंतरता सहित आपसी हितों के अनेक विषयों पर भी विचार-विमर्श किया गया. प्रधानमंत्री ने इन मुद्दों पर किंग्स चार्ल्स की निरंतर वकालत और पहलों की सराहना की और उन्हें हरित विकासों के लिए भारत द्वारा की गई कई पहलों के बारे में जानकारी दी.’’ (https://x.com/narendramodi/status/1869776331707494614)

editor
India's premier platform for defence, security, conflict, strategic affairs and geopolitics.

Choose Your Premium Plan

Unlock exclusive defence reports, geopolitical analysis and premium articles.