Breaking News Geopolitics Indo-Pacific

मोदी संभाल लेंगे, ट्रंप पर Fiji के प्रधानमंत्री का तंज

दिल्ली दौरे पर आए फिजी के प्रधानमंत्री सिटिवेनी लिगाममादा राबुका ने अमेरिका के साथ भारत के चल रहे टैरिफ विवाद पर बड़ा बयान दिया है. राबुका ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए है कि विश्वास है कि वो इसे संभाल लेंगे. फिजी पीएम ने बिना नाम लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर तंज कसा है और संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत की स्थायी सदस्यता का समर्थन दोहराया है.

कोई आपसे खुश नहीं, लेकिन आप संभाल लेंगे, पीएम मोदी की राबुका ने की तारीफ

दिल्ली के सप्रू हाउस में इंडियन काउंसिल ऑफ वर्ल्ड अफेयर्स द्वारा आयोजित कार्यक्रम ओशन ऑफ पीस कार्यक्रम में फिजी के पीएम ने भारत पर लादे गए 50 प्रतिशत टैरिफ को लेकर अमेरिका पर निशाना साधा है. लेकिन पीएम मोदी की तारीफ करते हुए इस दबाव को छोटा करार दिया है.

फिजी पीएम ने ट्रंप का नाम लिए बिना कहा, ‘मैंने भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हाल की मुलाकात में अमेरिका द्वारा भारतीय सामानों पर 50% टैरिफ लगाए जाने के संदर्भ में बताया कि कोई आपसे बहुत खुश नहीं है. लेकिन आप इतने बड़े हैं (भारत) कि इन परेशानियों का सामना कर लेंगे. भारत इसे संभाल लेगा.’ 

ग्लोबल साउथ की मजबूत आवाज है भारत: पीएम राबुका

पीएम राबुका ने ओशन ऑफ पीस विजन को प्रशांत क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए अहम बताया है. कार्यक्रम में राबुका ने कहा, भारत इस प्रयास में एक महत्वपूर्ण साझेदार है. फिजी और भारत मिलकर प्रशांत को शांति का सागर बनाने के लिए काम कर सकते हैं, जो न केवल हमारे क्षेत्र के लिए, बल्कि वैश्विक शांति और स्थिरता के लिए भी योगदान देगा.’ पीएम मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने इस अवधारणा का समर्थन किया है. 

फिजी की पीएम ने आतंकवाद के खिलाफ भारत की जीरो टॉलरेंस पॉलिसी पर सहमति जताई और ग्लोबल साउथ के लिए भारत की भूमिका की सराहना की. कहा, वैश्विक घटनाएं छोटे देशों को प्रभावित करती हैं और भारत-अमेरिका संबंधों में तनाव का असर फिजी जैसे देशों पर भी पड़ता है. 

भारत और फिजी के बीच 7 समझौतों पर बनी सहमति

फिजी के प्रधानमंत्री राबुका और पीएम मोदी के बीच द्विपक्षीय वार्ता में 7 समझौतों पर सहमति बनी. राबुका की यात्रा का उद्देश्य समुद्री सुरक्षा, व्यापार, स्वास्थ्य, डिजिटल प्रौद्योगिकी और क्षमता निर्माण जैसे विभिन्न क्षेत्रों में भारत के साथ फिजी के संबंधों को मजबूत करना है. भारत और फिजी ने रक्षा संबंधों को बढ़ाते हुए शांतिपूर्ण एवं समावेशी हिंद-प्रशांत के लिए संयुक्त रूप से काम करने पर सहमति व्यक्त की है. 

editor
India's premier platform for defence, security, conflict, strategic affairs and geopolitics.

Choose Your Premium Plan

Unlock exclusive defence reports, geopolitical analysis and premium articles.