Breaking News Geopolitics Indo-Pacific Military History War

नेवी चीफ इंडोनेशिया के दौरे पर, 40 किलोमीटर है महज भारत से दूरी

जिस देश के राष्ट्रपति भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर की विदेश नीति के कायल हैं, वहां अब नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी जा रहे हैं. चीफ ऑफ नेवल स्टाफ (सीएनएस) चार दिवसीय इंडोनेशिया के दौरे (15-18 दिसंबर) पर जा रहे हैं. इस दौरे का उद्देश्य रक्षा सहयोग बढ़ाने के साथ ही मिलिट्री-डिप्लोमेसी भी है.

भारतीय नौसेना के मुताबिक, एडमिरल त्रिपाठी के दौरे से दोनों देशों के सैन्य संबंधों मजबूत होंगे जो व्यापक सामरिक साझेदारी का हिस्सा है.

दौरे के दौरान, नौसेना प्रमुख इंडोनेशिया के रक्षा मंत्री, सशस्त्र सेनाओं के कमांडर और नेवी चीफ से मुलाकात करेंगे ताकि मेरीटाइम सहयोग पर चर्चा की जाए.

खास बात ये है कि इंडोनेशिया उन चुनिंदा समुद्री-देशों में है जिनकी दूरी भारत से बेहद कम है. भारत के अंडमान निकोबार द्वीप समूह से इंडोनेशिया की धरती महज 40 किलोमीटर की दूरी पर है. यही वजह है कि हाल के सालों में दोनों देशों में समुद्री-सहयोग काफी बढ़ा है.

नौसेना प्रमुख का दौरा ऐसे समय में हो रहा है जब दोनों देशों की नेवी इंटरनेशनल मैरीटाइम बाउंड्री लाइन (आईएमबीएल) पर 43वीं कोऑर्डिनेटर पेट्रोल कर रही हैं (10-18 दिसंबर).

हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब अमेरिका के दौरे पर गए थे तो इंडोनेशियाई राष्ट्रपति प्राबोवो सुबियांटो से खास मुलाकात की थी. मुलाकात के दौरान प्रबोवो का विदेश मंत्री जयशंकर से हाथ मिलाने का वीडियो काफी वायरल हुआ था. क्योंकि प्राबोवो ने जयशंकर को पूरी दुनिया में चर्चित शख्सियत के तौर पर संबोधन किया था.

नौसेना के प्रवक्ता, कमांडर विवेक मधवाल के मुताबिक, एडमिरल त्रिपाठी इंडोनेशिया की यात्रा पर दोनों देशों की नेवी साझा ट्रेनिंग पर भी चर्चा की जाएगी ताकि हिंद-प्रशांत क्षेत्र में साझा विजन स्थापित किया जा सके. (https://x.com/indiannavy/status/1867895342919712801)


Choose Your Premium Plan

Unlock exclusive defence reports, geopolitical analysis and premium articles.