TheFinalAssault Blog Alert Breaking News खालिस्तानियों में पड़ी फूट, निज्जर के बेटे ने पन्नू पर उठाए सवाल
Breaking News Khalistan Terrorism Viral Videos

खालिस्तानियों में पड़ी फूट, निज्जर के बेटे ने पन्नू पर उठाए सवाल

खालिस्तानी आतंकी और भारत के मोस्टवांटेड गुरपतवंत सिंह पन्नू के खिलाफ उठाई है हरदीप सिंह निज्जर के बेटे ने आवाज. हरदीप सिंह निज्जर जिसकी साल 2023 में कनाडा के सरे में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. जिसकी हत्या के लिए भारतीय खुफिया एजेंसियों को घसीटा गया था.

निज्जर की हत्या के बाद से भारत और कनाडा के बीच रिश्ते बेपटरी हो गए हैं. अब निज्जर के बेटे ने पन्नू और कनाडा के नेता जगमीत सिंह पर जमकर भड़ास निकाली है. निज्जर के बेटे का वीडियो वायरल है.

पन्नू-जगमीत ने उठाया पिता निज्जर की मौत का फायदा: बलराज सिंह निज्जर

कनाडा की धरती पर खालिस्तानी समर्थकों में फूट नजर आने लगी है. भारत के मोस्टवांटेड आतंकी हरदीप सिंह निज्जर के बेटे बलराज सिंह निज्जर ने गुरपतवंत सिंह पन्नू को कटघरे में खड़ा किया है. बलराज सिंह निज्जर का एक इंटरव्यू सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसमें बलराज कहते हैं कि “गुरपतवंत सिंह पन्नू और जगमीत सिंह जैसे लोगों ने निज्जर की मौत का फायदा उठाने की कोशिश की है. बलराज कहते हैं कि वो लोग खुद को डैड का दोस्त बताते थे, लेकिन उन्होंने फायदा उठाया.”

डर के साए में जी रहा है गुरपतवंत सिंह पन्नू

अमेरिका और कनाडा में छिप-छिप कर रहने वाला सिख फॉर जस्टिस के मुखिया और भारत का मोस्टवांटेड आतंकी पन्नू को मौत का डर सता रहा है. विदेशों में छिपे एक के बाद एक खालिस्तानी आतंकियों की हत्या के बाद पन्नू इस कदर डरा सहमा है कि अपने बॉडीगार्ड को साए की तरह रखता है. यहां तक कि जिम में भी बुलेटप्रूफ जैकेट पहने रहता है. हाल ही में पन्नू का एक वीडियो सामने आया था, जहां उसने जिम में एक्सरसाइज करते समय बुलेटप्रूफ जैकेट पहन रखी थी. पन्नू अक्सर विदेश से गीदड़भभकी देता रहता है.

पहलगाम नरसंहार के दौरान उछल रहा था पन्नू, ऑपरेशन सिंदूर के बाद छाई चुप्पी

पहलगाम नरसंहार के बाद पन्नू ने खूब उल्टी सीधी बातें की थीं और खालिस्तान को पाकिस्तान का मित्र बताया था. पन्नू ने कहा था, “अब समय आ गया है कि नरेंद्र मोदी के अंधराष्ट्रवादी युद्ध को न कहा जाए और पाकिस्तान के खिलाफ कोई लड़ाई न लड़ी जाए. पाकिस्तान आपका दुश्मन नहीं है. पाकिस्तान सिख लोगों और खालिस्तान के लिए मित्रवत देश है और रहेगा. एक बार जब हम पंजाब को आजाद कर लेंगे, उसके बाद पाकिस्तान हमारा पड़ोसी होगा.” पन्नू यहीं नहीं रुका, उसने कहा था कि ये न 1965 है और न ही 1971, ये 2025 है, भारतीय सेना में इतनी हिम्मत नहीं होने देंगे कि वो पंजाब पार करके पाकिस्तान पर हमला करे.

कौन है जगमीत सिंह, जिसपर निज्जर के परिवार ने लगाए आरोप

जगमीत सिंह कनाडा की एनडीपी पार्टी का नेता है और पन्नू का कट्टर समर्थक है. जगमीत भारत विरोधी बातें करता है और भारत के खिलाफ कनाडा में रैलियां भी करता है.चाहे 1984 के सिख विरोधी दंगा हो या नागरिकता कानून, जगमीत सिंह कनाडा में खालिस्तानियों का खूब मनोबल बढ़ाया है.लेकिन अप्रैल में हुए चुनाव में उसकी पार्टी को करारी हार मिली, खुद जगमीत सिंह जिस खालिस्तानियों के बल पर कूद रहा था, उन्होंने भी वोट नहीं दिए. जगमीत सिंह को चुनाव में हार का सामना करना पड़ा था. 

जाहिर है सत्ता में जस्टिन ट्रूडो के जाने से खालिस्तानियों के हौसले पस्त हुए हैं, लेकिन नए पीएम मार्क कार्नी भी खालिस्तानियों के खिलाफ बहुत कुछ करते नहीं दिख रहे. भारत से रिश्ते तल्ख हैं. इस महीने कनाडा में होने वाली जी 7 की बैठक से पीएम मोदी मे दूरी बना ली है. लेकिन ये पहली बार है जब निज्जर का परिवार ही पन्नू और जगमीत सिंह पर सवाल खड़े कर रहा है, जिससे माना जा रहा है कि खालिस्तानी समर्थकों को भी ये लगने लगा है कि शायद उन्हें पन्नू जैसे लोग सिर्फ इस्तेमाल कर रहे हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version

Warning: Version warning: Imagick was compiled against ImageMagick version 1692 but version 1693 is loaded. Imagick will run but may behave surprisingly in Unknown on line 0