Breaking News Geopolitics Reports

क्रिसमस पर ट्रंप का तंज, पनामा नहर पर बताया चीन का कब्जा

क्रिसमस की शुभकामनाओं से अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर दुनिया को हिला दिया है. ट्रंप ने पनामा नहर से लेकर चीन और ग्रीनलैंड को लेकर ऐसा कुछ कहा कि लोगोॉ के कान खड़े हो गए.

अमेरिका की सत्ता संभालने से पहले डोनाल्ड ट्रंप जिन बातों को बार-बार दोहरा रहे हैं वो है कनाडा, पनामा नहर और ग्रीनलैंड. कनाडा को अमेरिका का हिस्सा बनने का ऑफर तो ट्रंप पहले ही दे चुके हैं, अब पनामा और ग्रीनलैंड पर भी अमेरिका के पास लाने का बात कह रहे हैं. क्रिसमस पर लोगों को शुभकामनाएं देते हुए डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर से इन्हीं मुद्दों को छेड़ा है. पनामा का जिक्र करते हुए चीन पर भी डोनाल्ड ट्रंप ने टारगेट किया है.

चीन के सैनिकों को बधाई, जो पनामा का कर रहे संचालन

अपने सोशल मीडिया पर डोनाल्ड ट्रंप ने क्रिसमस पर बधाई देते हुए चीन पर निशाना साधा. ट्रंप लिखते हैं कि- सभी को क्रिसमस की शुभकामनाएं, साथ ही चीन के शानदार सैनिकों को भी बधाई, जो अवैध रूप से पनामा नहर (जिसके 110 साल तक चले निर्माण में हमने 38 हजार लोगों को खोया) का संचालन कर रहे हैं. अमेरिका इसके पुनर्निर्माण में अरबों डॉलर खर्च करता है, लेकिन हम इसके बारे में कुछ नहीं कहेंगे.’

गवर्नर जस्टिस ट्रूडो को क्रिसमस का बधाई: ट्रंप

डोनाल्ड ट्रंप ने एक दूसरी पोस्ट में कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो को एक बार फिर से गवर्नर कहते हुए संबोधित किया. ट्रंप ने लिखा- ‘कनाडा के गवर्नर जस्टिन ट्रूडो को भी क्रिसमस की शुभकामनाएं. इनके नागरिक कर बहुत ज्यादा अधिक हैं, लेकिन अगर कनाडा हमारा हिस्सा होता तो उसके करों में 60 फीसदी की कटौती की जाती और उनका व्यापार दोगुना हो जाता. साथ ही उसकी सैन्य तौर पर सुरक्षा भी की जाती.’

ग्रीनलैंड खरीदना चाहता है अमेरिका, विपक्ष पर ट्रंप का तंज

क्रिसमस के मौके पर ग्रीनलैंड को लेकर ट्रंप ने लिखा कि ‘ग्रीनलैंड के लोगों की राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए अमेरिका को जरूरत है. जो भी चाहता है कि अमेरिका वहां पहुंचे तो हम जरूर ऐसा करेंगे’

पिछले सप्ताह डोनाल्ड ट्रंप ने ग्रीनलैंड का जिक्र करते हुए कहा था कि ग्रीनलैंड पर अमेरिका का मालिकाना हक होना चाहिए और राष्ट्रीय सुरक्षा और विचारों की स्वतंत्रता के लिए ये बेहद जरूरी है. अपने पहले कार्यकाल के दौरान भी ट्रंप ने ग्रीनलैंड खरीदने की इच्छा जाहिर की थी.

ग्रीनलैंड दुनिया का सबसे बड़ा द्वीप है, जो अभी डेनमार्क का हिस्सा है. ग्रीनलैंड बर्फ की सफेद चादर से ढका हुआ द्वीप है. ग्रीनलैंड में प्राकृतिक संसाधन मौजूद हैं. लौह अयस्क, सीसा, ज़िंक, हीरा, सोना और यूरेनियम व तेल जैसे दुनिया के दुर्लभ तत्वों मौजूद होने की संभावनाएं हैं.

एरिक ट्रंप ने शेयर किया मीम

ट्रंप के बेटे एरिक ट्रंप ने हाल ही पनामा नहर, कनाडा और ग्रीनलैंड को लेकर सोशल मीडिया पर एक मीम साझा किया था. इस मीम में अमेजॉन की शॉपिंग लिस्ट के कार्ट में पनामा नहर, कनाडा और ग्रीनलैंड डाला गया था. जिसे डोनाल्ड ट्रंप खरीदते नजर आ रहे हैं, जिसमें ओवरनाइट फ्री डिलवरी का ऑप्शन दिया गया है. एरिक ट्रंप की ये मजाकिया पोस्ट डोनाल्ड ट्रंप की टिप्पणियों के बाद की गई है. एरिक ने इस पोस्ट को कैप्शन दिया- ‘हम वापस आ गए हैं’.

editor
India's premier platform for defence, security, conflict, strategic affairs and geopolitics.

Choose Your Premium Plan

Unlock exclusive defence reports, geopolitical analysis and premium articles.