“दमा..दम मस्त कलंदर” कहकर अफगानिस्तान को उकसाने वाले पाकिस्तान का दम निकल गया है. पाकिस्तान और अफगानिस्तान में खुली जंग शुरु हो चुकी है. पाकिस्तान की एक एक एयरस्ट्राइक का बदला तालिबान ड्रोन हमलों से ले रहा है. अफगानिस्तान ने पाकिस्तानी सेना की हालत पतली कर दी हो गई है. प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के दफ्तर तक अफगानिस्तान के ड्रोन पहुंच चुके हैं, तो पाकिस्तान के फेल्ड (फील्ड) मार्शल असीम मुनीर के खासमखास सलाहकार की भी मौत की खबरें आ रही हैं.
तालिबान के रक्षा मंत्रालय का कहना है कि पाकिस्तान में प्रधानमंत्री दफ्तर समेत कई सैन्य ठिकानों पर सफल ड्रोन हमले किए गए हैं. अफगान वायुसेना ने इस्लामाबाद, नौशेरा, जमरूद और एबटाबाद के सैन्य ठिकानों को निशाना बनाने का दावा किया.
पाकिस्तान के नौशेरा, एबटाबाद, फैसलाबाद के सैन्य कैंप पर सफल हमला: अफगान रक्षा मंत्रालय
अफगानिस्तान के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि “उनकी सेना ने शुक्रवार को पाकिस्तान के सैन्य ठिकानों पर हवाई हमले किए. मंत्रालय के मुताबिक, यह कार्रवाई पाकिस्तान की ओर से किए गए हमलों के जवाब में की गई. सुबह करीब 11 बजे अफगान वायुसेना ने पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद के पास फैसलाबाद शहर के नजदीक एक सैन्य कैंप को निशाना बनाया. इसके अलावा नौशेरा के आर्मी कैंटोनमेंट, जमरूद की सैन्य कॉलोनी और एबटाबाद में भी कई ठिकानों पर हमले किए गए.”
तालिबानी रक्षामंत्रालय के डिप्टी प्रवक्ता हमदुल्लाह फितरत के मुताबिक, “पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के दफ्तर के आसपास वाले इलाकों समेत पाक के कई अन्य सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया गया है. यह हमले आत्मघाती ड्रोन द्वारा किए गए हैं. हमारा ऑपरेशन पूरी तरह से सफल रहा.”
मंत्रालय ने कहा कि “ऑपरेशन में खास मिलिट्री साइट्स, सेंटर्स और फैसिलिटीज़ को कामयाबी से निशाना बनाया गया. ये स्ट्राइक कल रात काबुल, कंधार और पक्तिया में किए गए पाकिस्तानी हमले का जवाह है.”
एयर स्ट्राइक में मुनीर के सलाहकार की मौत
इस्लामाबाद में हुई एयरस्ट्राइक में पाकिस्तान के आर्मी चीफ आसिम मुनीर के एडवाइजर की मौत हुई है. ये दावा अफगानिस्तान की ओर से किया गया है. तालिबान प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने कहा कि हमने जो हमले किए हैं, वह सिर्फ शुरुआत है. हम और बड़े शहरों पर हमले करेंगे.
वहीं बॉर्डर पर भी पाकिस्तान और अफगानिस्तान के सैनिकों में भयंकर झड़प हुई है. तालिबानी लड़ाकों ने बॉर्डर की कई चौकियों पर अपना कब्जा जमा लिया है और पाकिस्तानी सेना फिसड्डी साबित हुई है.
हालांकि पाकिस्तान के सूचना मंत्री अताउल्लाह तरार ने इन दावों को खारिज करते हुए कहा कि “आतंकियों ने ड्रोन का इस्तेमाल करने की कोशिश की थी, लेकिन उन्हें एंटी-ड्रोन सिस्टम से मार गिराया गया और इसमें किसी भी तरह का कोई जानी नुकसान नहीं हुआ.”
अब होगा दमा दम मस्त कलंदर: ख्वाजा आसिफ
पाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ ने अपने एक एक्स पोस्ट के माध्यम से अफगानिस्तान के खिलाफ खुले युद्ध का ऐलान किया है. ख्वाजा ने कहा, “अब हमारे और तुम्हारे बीच खुला युद्ध शुरू हो गया है. अब दमा…दम मस्त कलंदर होगा.”
ख्वाजा आसिफ ने एक्स पोस्ट पर लिखा, ” नाटो बलों की वापसी के बाद यह उम्मीद थी कि अफगानिस्तान में शांति आएगी और तालिबान का फोकस अफगान लोगों और क्षेत्रीय शांति पर होगा. मगर तालिबान ने अफगानिस्तान को भारत की कालोनी बना दिया. उन्होंने दुनियाभर के आतंकवादियों को अफगानिस्तान में इकट्ठा किया और आतंकवाद का निर्यात करना शुरू कर दिया. उन्होंने अपने ही लोगों को बुनियादी सुविधाओं से वंचित कर दिया, उन्होंने महिलाओं को वे अधिकार छीन लिए जो इस्लाम ने उन्हें दिए हैं. पाकिस्तान ने प्रत्यक्ष रूप से और मित्र देशों के माध्यम से स्थिति को सामान्य रखने के लिए हर संभव प्रयास किया. उसने पूर्ण कूटनीति की। लेकिन तालिबान भारत का प्रॉक्सी बन गया.

