Breaking News Geopolitics India-Pakistan LOC Terrorism War

पाकिस्तानी मेजर ढेर, भारत के अभिनंदन को पकड़ने की हुई थी गलती

पाकिस्तान के वजीरिस्तान में टीटीपी ने उस मेजर को ढेर किया है, जिसने साल 2019 में बालाकोट एयरस्ट्राइक के बाद भारत के विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान को पकड़ा था. पाकिस्तान की ओर से पुष्टि की गई है कि टीटीपी के हमले में मेजर मोइज अब्बास शाह और जिब्रान नाम के सैनिक की मौत हुई है. घात लगाए टीटीपी के लड़ाकों ने दोनों की हत्या की है.

पाकिस्तानी मेजर-सैनिक को टीटीपी लड़ाकों ने मारा

बताया जा रहा है कि विशेष ऑपरेशन घटना दक्षिणी वजीरिस्तान के सरोघा की है. एक अभियान के तहत मेजर मोइज अब्बास शाह और सैनिक जिब्रान संवेदनशील इलाके में पहुंचे. दोनों खुफिया आधारिक ऑपरेशन को अंजाम देने पहुंचे थे, इस दौरान टीटीपी के साथ हुए एनकाउंटर में मेजर अब्बास और सैनिक जिब्रान की मौत हो गई.  वहीं पाकिस्तान सेना का दावा है कि उन्होंने टीटीपी के 11 सदस्यों को एनकाउंटर में मार गिराया है.  

बालाकोट एयरस्ट्राइक का जिक्र करने से बची पाकिस्तानी सेना

इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) के एक बयान के अनुसार, “24 जून 2025 को, सुरक्षाबलों ने दक्षिणी वजीरिस्तान जिले के सरोघा क्षेत्र में एक ऑपरेशन किया. इस हमले में मेजर मोइज अब्बास शाह और लांस नायक जिब्रान मारे गए हैं.” आईएसपीआर ने कहा, “मेजर मोइज को पाकिस्तानी दहशतगर्दों के के खिलाफ किए गए कई अभियानों में उनके साहसिक कार्यों के लिए जाना जाता था.” हालांकि इस दौरान आईएसपीआर ने बालाकोट स्ट्राइक का जिक्र नहीं किया. 

राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी और प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने मोइज की हत्या पर शोक जताया है.

पाकिस्तान में भी हुई थी अभिनंदन की चर्चा, दुश्मन देश के आगे नहीं झुके थे अभिनंदन 

फरवरी 2019 में मोइज अब्बास का नाम तब चर्चा में आया था जब पाकिस्तानी सेना ने दावा किया गया था कि उन्होंने भारतीय पायलट विंग कमांडर अभिनंदन को पकड़ा था.  

इसके पीछे की कहानी जाननी जरूरी है. 14 फरवरी  2019 को जब जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में जैश-ए-मोहम्मद के आतंकियों ने सीआरपीएफ के एक काफिले को निशाना बनाया तो 40 जवान शहीद हुए थे.  भारत ने 26 फरवरी को पाकिस्तान के बालाकोट में जैश के ठिकानों पर एयरस्ट्राइक की थी, जिसमें कई आतंकी मारे गए थे. 

27 फरवरी को पाकिस्तान वायु सेना ने भारतीय हवाई क्षेत्र में घुसपैठ की कोशिश की. विंग कमांडर अभिनंदन उस समय श्रीनगर के 51 स्क्वाड्रन में तैनात थे और मिग-21 बाइसन उड़ा रहे थे. उन्होंने अपने शौर्य का परिचय देते हुए पाकिस्तान के एफ 16 लड़ाकू विमान को गिरा दिया. डॉग फाइट के दौरान अभिनंदन पाकिस्तानी लड़ाकू विमान का पीछा करते करते पाकिस्तानी सीमा में पहुंच गए, जहां एक मिसाइल उनके विमान से टकराई. विंग कमांडर अभिनंदन ने खुद की जान बचाने के लिए इजेक्ट किया, लेकिन वो भारतीय सीमा की जगह पाकिस्तानी सीमा में चले गए.

इस दौरान स्थानीय लोगों ने विंग कमांडर अभिनंदन को पकड़ लिया. दावा किया जाता है कि अंतरराष्ट्रीय युद्ध नियमों का उल्लंघन कर अभिनंदन को पकड़ने में पाकिस्तानी सेना के अधिकारी मोइज अब्बास शाह की अहम भूमिका रही थी. विंग कमांडर अभिनंदन का वो वीडियो आज भी वायरल है, जिसमें उन्होंने पाकिस्तानी अधिकारियों के सामने हुंकार भरी थी. कूटनीतिक पहल के बाद विंग कमांडर को सुरक्षित भारत लाया गया था.


Warning: Version warning: Imagick was compiled against ImageMagick version 1692 but version 1693 is loaded. Imagick will run but may behave surprisingly in Unknown on line 0