Alert Breaking News Geopolitics Russia-Ukraine War

जेलेंस्की का विक्ट्री प्लान तैयार, Pentagon पसोपेश में

 अगले महीने यूएस दौरे के दौरान यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की अमेरिका राष्ट्रपति जो बाइडेन को अपने ‘विक्ट्री प्लान’ में रूस के उन ठिकानों की लिस्ट साझा करेंगे जिन्हें लॉन्ग रेंज मिसाइलों से निशाना बनाया जा सकता है. सितंबर के महीने में जेलेंस्की, बाइडेन से मिलने अमेरिका जा रहे हैं ताकि विक्ट्री प्लान साझा किया जा सके.

हाल ही में बाइडेन ने यूक्रेन को रूस के उन सीमावर्ती इलाकों पर हमले की इजाजत दी थी जिनसे अटैक की संभावना थी. अमेरिका से मिली मिसाइल और दूसरे गोला-बारूद से यूक्रेन ने रूस के सीमावर्ती इलाकों में हमले किए हैं. रूस के कुर्स्क प्रांत में घुसकर हमला, यूक्रेन की इसी स्ट्रेटेजी का हिस्सा था.

कुर्स्क में मिली सफलता के बाद जेलेंस्की ने अब रूस के अंदरूनी इलाकों पर भी हमले का प्लान तैयार किया है. इसके लिए हालांकि, जेलेंस्की को अमेरिका से एक बार फिर परमिशन लेनी होगी. क्योंकि माना जा रहा है कि यूक्रेन ने अमेरिका से मिली  एटीएसीएमएस (आर्मी टेक्टिकल मिसाइल सिस्टम) जैसी मिसाइलों से हमले की तैयार की है.

हालांकि, पेंटागन (अमेरिका रक्षा विभाग) ने एक बार फिर साफ किया है कि यूक्रेन पर रूस के अंदरूनी इलाकों में अमेरिका हथियारों से हमलों पर लगी पाबंदी नहीं हटाई गई है. पेंटागन ने ये भी साफ किया कि ऐसा कोई प्लान भी नहीं है.

दरअसल, जेलेंस्की को अब ये समझ आ गया है कि रूस के अंदरूनी इलाकों में ड्रोन अटैक कर रूसी सेना और राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को विचलित किया जा सकता है. सोमवार को यूक्रेन के एक ड्रोन ने सारातोव शहर पर 9-11 जैसा हमला किया था. यहां तक की यूक्रेन के ड्रोन रूस की राजधानी मॉस्को और क्रेमलिन तक पर हमले की कोशिश कर रहे हैं.

मंगलवार को जब जेलेंस्की ने बाइडेन को विक्ट्री प्लान देने की जानकारी दी तो यूक्रेन द्वारा तैयार की गई पहली बैलिस्टिक मिसाइल के सफल परीक्षण का भी ऐलान किया.

जेलेंस्की ने ये भी बताया कि सोमवार को यूक्रेन के एफ-16 फाइटर जेट ने रुसी मिसाइलों को मार गिराने का काम किया था. सोमवार को रूस ने यूक्रेन के 65 ठिकानों को इसकंदर मिसाइल से निशाना बनाया था.

Choose Your Premium Plan

Unlock exclusive defence reports, geopolitical analysis and premium articles.