TheFinalAssault Blog Alert Breaking News प्लेन क्रैश: अमेरिका ने की मदद ऑफर, पाकिस्तान के छलके घड़ियाली आंसू
Breaking News Reports

प्लेन क्रैश: अमेरिका ने की मदद ऑफर, पाकिस्तान के छलके घड़ियाली आंसू

अहमदाबाद में हुए प्लेन हादसे में मारे गए यात्रियों में सिर्फ भारतीय ही नहीं थे, 53 ब्रिटिश नागरिक, 1 कनाडाई नागरिक और 7 पुर्तगाली नागरिक हैं. ब्रिटेन के पीएम कीर स्टार्मर और कनाडाई पीएम मार्क कार्नी लगातार भारत के संपर्क में हैं. 

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हादसे पर दुख जताते हुए इस हादसे को दुनिया के भयंकर हादसों में एक बताया है. ट्रंप ने कहा है, अगर मदद की जरूरत हुई तो वह तत्काल भारत को मदद देने के लिए तैयार हैं.

अमेरिका, भारत के लिए कुछ कर सकता है, तो बताए, हम तुरंत पहुंच जाएंगे: ट्रंप

ट्रंप ने कहा, विमान दुर्घटना भयानक थी. मैंने पहले ही उनसे (भारत) कहा है कि अगर हम कुछ भी मदद कर सकते हैं तो बताएं. भारत एक बड़ा देश है. एक मजबूत देश है. वह इसे संभाल लेंगे, मुझे यकीन है, लेकिन मैंने उन्हें बताया कि अगर हम कुछ भी कर सकें, तो हम तुरंत वहां पहुंच जाएंगे। यह एक भयानक दुर्घटना थी. ऐसा लग रहा है कि ज्यादातर लोगों की मौत हो चुकी है. किसी को भी नहीं पता था कि ऐसा हो सकता है. 

ऐसा नहीं लगता कि कोई विस्फोट हुआ हो:ट्रंप

डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, हमने विमान को देखा. लग रहा था कि यह ठीक से उड़ रहा है. ऐसा नहीं लग रहा था कि कोई विस्फोट हुआ हो. ऐसा लग रहा था कि इंजन शायद अपनी ताकत खो बैठे थे. यह एक भयानक दुर्घटना है. यह विमानन इतिहास की सबसे खराब दुर्घटनाओं में से एक है.

हादसे में 53 ब्रिटिश नागरिकों की मौत, भारत के संपर्क में कीर स्टार्मर प्रशासन

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने भी बयान जारी किया है. कीर स्टार्मर ने एक्स पर लिखा, अहमदाबाद में लंदन जाने वाले विमान में 53 ब्रिटिश नागरिक सवार थे. इस हादसे के दृश्य विनाशकारी हैं. मेरी संवेदनाएं यात्रियों और उनके परिवारों के साथ हैं. जैसे-जैसे स्थिति साफ हो रही है, मुझे अपडेट किया जा रहा है. 

कनाडाई नागरिक की मौत पर पीएम कार्नी ने जताया दुख

कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने भी इस हादसे को लेकर एक्स पर लिखा, “अहमदाबाद में लंदन जाने वाले एयर इंडिया के विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर सुनकर स्तब्ध हूं. इस विमान में 242 यात्री सवार थे – जिनमें एक कनाडाई भी शामिल है. कनाडा के परिवहन अधिकारी अपने समकक्षों के साथ निकट संपर्क में हैं और मैं इस त्रासदी पर प्रतिक्रिया के बारे में नियमित अपडेट प्राप्त कर रहा हूं…”

ऑस्ट्रेलिया ने हादसे पर दुख जताया

ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने अपने एक बयान में कहा कि यह हादसा न सिर्फ भारत बल्कि पूरी दुनिया के लिए एक चेतावनी है कि हवाई सुरक्षा मानकों को और अधिक मजबूत करने की आवश्यकता है. पीड़ित परिवारों के लिए प्रार्थना करते हुए अल्बनीज ने भारत सरकार को हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया.

मौत से दिल टूट गया, पीएम मोदी का जिक्र करके बोले नवाज शरीफ

पाकिस्तान के पूर्व पीएम नवाज शरीफ ने अहमदाबाद हादसे पर दुख जताया है. नवाज शरीफ ने पीएम मोदी का जिक्र करके लिखा, “हम अपने भारतीय पड़ोसियों के इस कठिन समय में उनके साथ हैं. निर्दोष लोगों की मौत पर दिल टूट गया है. ईश्वर पीड़ित परिवारों को शक्ति दे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version

Warning: Version warning: Imagick was compiled against ImageMagick version 1692 but version 1693 is loaded. Imagick will run but may behave surprisingly in Unknown on line 0