TheFinalAssault Blog Alert Breaking News विमान हादसे से देश स्तब्ध, पीएम मोदी का अहमदाबाद दौरा
Breaking News Reports

विमान हादसे से देश स्तब्ध, पीएम मोदी का अहमदाबाद दौरा

अहमदाबाद में हुए प्लेन हादसे ने पूरे देश को झगझोर दिया. विमान में सवार 241 यात्रियों और क्रू मेंबर्स का निधन हो गया है. हादसे में सिर्फ 1 यात्री की जान बची है. हादसा इतना भयंकर था कि विमान टेक ऑफ करते ही बिल्डिंग पर गिर गया. हादसे के बाद पीएम मोदी भी घटनास्थल का दौरा करेंगे. बताया जा रहा है कि पीएम मोदी शुक्रवार की सुबह अहमदाबाद पहुंच रहे हैं. पीएम मोदी से पहले केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने घटना स्थल का दौरा किया और एक जीवित बचे यात्री से भी मुलाकात की.

हादसे का सीसीटीवी आया, रनवे से उड़ान भरते ही डगमगाया प्लेन

अहमदाबाद में हुए इस विमान हादसे का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है. सीसीटीवी फुटेज में विमान के उड़ान भरने से लेकर उसके क्रैश होने तक की घटना कैद हुई है, वीडियो में विमान को एयरपोर्ट से उड़ान भरते हुए देखा जा सकता है. कुछ दूर तक उड़ान भरने के बाद प्लेन अचानक नीचे की ओर जाने लगता है और फिर थोड़ी दूर जाकर क्रैश हो जाता है. क्रैश होने के बाद आग लगती है और चारों ओर धुआं छा जाता है.

हादसे में गुजरात के पूर्व सीएम विजय रूपाणी का निधन

गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी का भीषण विमान हादसे में निधन हो गया. विजय रूपाणी अपने परिवार से मिलने के लंदन जा रहे थे. गुजरात प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सीआर पाटिल ने उनके निधन की पुष्टि की है. सी आर पाटिल ने कहा, हमारे नेता पूर्व मुख्यमंत्री रूपाणी इसी उड़ान में अपने परिवार से मिलने के लिए लंदन जा रहे थे. वह भी इस हादसे के शिकार हुए हैं, भगवान उनकी आत्मा को शांति दे. यह हादसा इतना बड़ा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वयं गुजरात पहुंच रहे हैं. वह जो भी कर सकते हैं, यहां आकर वह करेंगे.

पीएम मोदी का अहमदाबाद दौरा

हादसे के बाद दुनिया स्तब्ध है. दुनियाभर के नेताओं ने हादसे पर दुख जताया है. पीएम मोदी हादसे के बाद से लगातार प्रशासन से जानकारी ली. अब खुद शुक्रवार को अहमदाबाद पहुंच रहे हैं. पीएम मोदी घटनास्थल पर जाएंगे और घायल लोगों से मुलाकात भी कर सकते हैं. 

हादसे के बाद पीएम मोदी ने एक्स पर दुख व्यक्त किया. 

पीएम मोदी ने लिखा, “अहमदाबाद में हुई त्रासदी ने हमें स्तब्ध और दुखी कर दिया है। यह शब्दों से परे दिल दहला देने वाली घटना है। इस दुखद घड़ी में, मेरी संवेदनाएं इससे प्रभावित सभी लोगों के साथ हैं। मैं मंत्रियों और अधिकारियों के संपर्क में हूं जो प्रभावित लोगों की सहायता के लिए काम कर रहे हैं.”

घटनास्थल पर पहुंचे शाह, जिंदा बचे यात्री से की मुलाकात

हादसे के कुछ ही घंटों में अमित शाह घटनास्थल पर पहुंच गए और राहत बचाव का जायजा लिया. अमित शाह ने कहा कि “प्रधानमंत्री मोदी ने खुद फोन कर स्थिति की निगरानी की. साथ ही भारत सरकार और गुजरात सरकार की एजेंसियों ने जॉइंट रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया.”

अमित शाह ने जानकारी देते हुए बताया कि, “एयर इंडिया के इस विमान में देश और विदेश के कुल 242 लोग सवार थे. इसमें 230 यात्री और 12 क्रू मेंबर शामिल हैं. इनमें एक यात्री के बचने की जानकारी मिली, मैं उनसे मिलकर आया हूं. मौत का आंकड़ा डीएनए टेस्ट और पहचान के बाद ही आधिकारिक रूप से बताया जा सकेगा. गुजरात सरकार ने सभी विभागों को अलर्ट कर दिया है.”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version

Warning: Version warning: Imagick was compiled against ImageMagick version 1692 but version 1693 is loaded. Imagick will run but may behave surprisingly in Unknown on line 0