Breaking News Reports

विदेशी मदद से देश-धर्म कमजोर करने की साजिश: मोदी

यूएसएड की फंडिंग पर चल रहे विवाद के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तोड़ी है चुप्पी. मध्य प्रदेश के छत्तरपुर में प्रसिद्ध बागेश्वर धाम पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी ने (विपक्षी) नेताओं पर विदेशी ताकतों के साथ मिलकर भारत और हिंदू धर्म को तोड़ने और कमजोर करने की साजिश का आरोप लगाया है. पीएम मोदी ने कहा, नेताओं का एक वर्ग ऐसा है जो हमारे समाज और लोगों को तोड़ने में लगा है.

पीएम मोदी ने कहा कि ‘आजकल हम देखते हैं कि नेताओं का एक वर्ग ऐसा है, जो धर्म का मखौल बनाता है, उपहास उड़ाता है, लोगों को तोड़ने में जुटा है और बहुत बार विदेशी ताकतें भी इन लोगों का साथ देकर देश और धर्म को कमजोर करने की कोशिश करती दिखती है.”

गुलामी की मानसिकता से घिरे लोग भारत को तोड़ने की कोशिश में: पीएम मोदी

पीएम मोदी ने विपक्षी नेताओं पर कटाक्ष करते हुए कहा, “हिन्दू आस्था से नफरत करने वाले ये लोग सदियों से किसी न किसी भेष में रहते रहे हैं. गुलामी की मानसिकता से घिरे हुए लोग हमारे मत, मान्यताओं और मंदिरों पर हमारे संत, संस्कृति और सिद्धांतों पर हमला करते रहते हैं. ये लोग हमारे पर्व, परंपराओं और प्रथाओं को गाली देते हैं. जो धर्म, जो संस्कृति स्वभाव से ही प्रगतिशील है, उस पर ये कीचड़ उछालने की हिम्मत दिखाते हैं. हमारे समाज को बांटना, उसकी एकता को तोड़ना ही इनका एजेंडा है.” (https://x.com/narendramodi/status/1893626086266740943)

पीएम मोदी ने बागेश्वर धाम में कैंसर हॉस्पिटल की आधारशिला रखने के लिए छत्तरपुर पहुंचे थे. इस दौरान बाबा बागेश्वर धाम के मुख्य संचालक धीरेंद्र शास्त्री (बाबा बागेश्वर) और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव भी मौजूद थे.

रूस यूक्रेन और अमेरिका के राष्ट्राध्यक्षों से बात करते हैं पीएम मोदी: बाबा बागेश्वर

बाबा बागेश्वर यानी धीरेन्द्र शास्त्री ने रूस-यूक्रेन युद्ध के बारे में बात करते हुए पीएम मोदी के शांति प्रयासों की सराहना की है. धीरेन्द्र शास्त्री ने कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की शक्ति बढ़ रही है.वे ऐसे प्रधानमंत्री हैं जो जवान का भी ध्यान रखते हैं और किसान का भी. उनकी बात दुनिया में सुनी जाती है. कई राष्ट्रीय अध्यक्ष आपस में बात नहीं करते, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी की यूक्रेन, रूस और अमेरिका के प्रमुखों से बात होती है.”

बागेश्वर बाबा ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में विश्वामित्र का देश, विश्वगुरू बन रहा है. (https://x.com/narendramodi/status/1893652763323572621)

editor
India's premier platform for defence, security, conflict, strategic affairs and geopolitics.

Choose Your Premium Plan

Unlock exclusive defence reports, geopolitical analysis and premium articles.