Alert Breaking News Conflict Geopolitics Indian-Subcontinent

स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री ने उठाया बांग्लादेशी हिंदुओं का मुद्दा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 78 वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बांग्लादेश में हिंदुओं की सुरक्षा को लेकर चिंता जताते हुए द्विपक्षीय संबंध सुधारने पर जोर दिया. लाल किले की प्राचीर से देश के नाम संदेश में पीएम मोदी ने कहा कि “140 करोड़ भारतीय, बांग्लादेश में हिंदुओं और दूसरे अल्पसंख्यकों की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं. भारत, मानवता के कल्याण के बारे में सोचता है इसलिए पड़ोसी देश के लिए शुभकामनाएं जारी रखेगा.” 

पीएम मोदी का बांग्लादेश का ये बयान ऐसे वक्त में आया है जब शेख हसीना 5 अगस्त से भारत में है और बांग्लादेश की सत्ता अब अंतरिम सरकार के मुखिया मोहम्मद यूनुस के हाथ में है.

उम्मीद है कि बांग्लादेश में जल्द स्थिति सामान्य होगी: पीएम मोदी
बांग्लादेश में तख्तापलट के बाद से खौफ और डर का माहौल है, खासकर हिंदुओं में. क्योंकि उपद्रवियों ने हिंदू समुदाय के लोगों को निशाना बनाया, उनकी संपत्तियों में तोड़फोड़ की गई और हत्या तक की गई. बांग्लादेशी सरकार के खिलाफ छात्रों के हिंसक विरोध प्रदर्शन के बाद पीएम मोदी ने स्थिति जल्द से जल्द सामान्य होने की उम्मीद जताई है. पीएम मोदी ने कहा, “एक पड़ोसी देश के तौर पर बांग्लादेश में जो कुछ भी हुआ है, उससे जुड़ी चिंता को समझ सकता हूं. मुझे उम्मीद है कि वहां स्थिति जल्द से जल्द सामान्य हो जाएगी.”

हिंदुओं की सुरक्षा सुनिश्चित हो: पीएम मोदी
प्रधानमंत्री ने कहा कि “140 करोड़ देशवासियों की चिंता वहां के हिंदुओं और अल्पसंख्यकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है. भारत हमेशा चाहता है कि हमारे पड़ोसी देश समृद्धि और शांति के मार्ग पर चलें, भारत शांति के लिए प्रतिबद्ध हैं, आने वाले दिनों में हम बांग्लादेश की विकास यात्रा के लिए शुभकामनाएं देते रहेंगे, क्योंकि हम मानवता के कल्याण के बारे में सोचते हैं.”
पीएम मोदी पहले भी बांग्लादेश के मुखिया से हिंदुओं पर हमलों का विरोध जता चुके हैं. जिस दिन मोहम्मद यूनुस ने शपथ ली. पीएम मोदी ने बधाई संदेश में भी हिंदुओं की सुरक्षा का मुद्दा उठाया था.

हिंदुओं पर हमले के खिलाफ संघ-बीजेपी का बना प्लान

बांग्लादेश के हिंदुओं को लेकर संघ और बीजेपी के बीच मैराथन बैठक हुई है. मीटिंग में बांग्लादेश के हिंदुओं, सिखों, बौद्धों के सुरक्षा पुनर्वास पर मंथन किया गया है. साथ ही तोड़े गए मंदिरों, व्यापारिक प्रतिष्ठान और स्कूलों की मदद करने पर रणनीति बनाई गई है. इसके अलावा बांग्लादेश के हिंसा पीड़ित हिंदुओं के मुद्दे को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कैसे उठाना है उसपर भी चर्चा हुई. क्योंकि बांग्लादेश के हिंदुओं की पीड़ा और आवाज को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर जो जगह मिलनी चाहिए थी, वो नहीं मिल रही है. 

बैठक में मित्र देशों, सांसदों से संपर्क करने या संसद के माध्यम से बांग्लादेश के अल्पसंख्यकों की सुरक्षा लिए आवाज उठाने पर चर्चा हुई.  पर भी बनी रणनीति देश ही नहीं बल्कि विदेशों में पैदल मार्च या प्रदर्शन हों. 16 अगस्त को बांग्लादेश में हिदुओं की हिसा पर भारत में बड़ा प्रदर्शन किया जाएगा. दिल्ली में 1 लाख से ज़्यादा महिलाओं का प्रदर्शन होगा. इस प्रदर्शन को लेकर भी प्लान बनाया गया.

दरअसल शेख हसीना के इस्तीफे के बाद हिंदुओं पर हमले की घटना बढ़ गयी है. अभी तक बांग्लादेश के 48 जिलों हिंदू परिवार के लोग हमले का शिकार हुए हैं तो सैकड़ों की तादाद में लोग भारत-बांग्लादेश की सीमा पर भी पहुंच रहे हैं. हिंदुओं के भय को दूर करने के लिए मोहम्मद यूनुस हाल ही में ढाकेश्वरी मंदिर पहुंचे थे और हिंदुओं से बात करके सुरक्षा देने का भरोसा दिया.

editor
India's premier platform for defence, security, conflict, strategic affairs and geopolitics.

Choose Your Premium Plan

Unlock exclusive defence reports, geopolitical analysis and premium articles.