Breaking News Geopolitics Indian-Subcontinent

मोदी ने किए रामसेतु के दर्शन, श्रीलंका ने 14 भारतीय मछुआरों को किया रिहा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के श्रीलंका दौरे के समाप्त होते ही भारतीय मछुआरों को रिहा कर दिया गया है. सफल द्विपक्षीय वार्ता के बाद श्रीलंका ने 14 भारतीय मछुआरों की रिहा कर दिया है. भारतीयों मछुआरों की रिहाई को दोनों देशों की मित्रता का परिणाम और सकारात्मक द्विपक्षीय वार्ता का नतीजा बताया जा रहा है. 

पीएम मोदी-दिसानायके की बातचीत का अहम मुद्दा था भारतीय मछुआरे

पिछले कुछ दिनों में भारत-श्रीलंका के बीच मछुआरों के अवैध प्रवेश को लेकर तनातनी थी. हाल ही में मछुआरों को रोकने के लिए श्रीलंकाई नेवी ने फायरिंग की थी, जिसमें मछुआरे घायल हो गए थे. श्रीलंकाई जलक्षेत्र में मछली पकड़ने के लिए गए मछुआरों की गिरफ्तारी को लेकर तनाव का माहौल था. भारतीय मछुआरों को लेकर पीएम मोदी और अनुरा दिसानायके के बीच प्रमुखता से बात हुई थी. पीएम मोदी ने अपनी संयुक्त वार्ता में कहा था, कि हमने मछुआरों के मुद्दों पर बात चीत की है. हम इस बात पर सहमत हुए कि हमें इस मामले में मानवीय दृष्टिकोण के साथ आगे बढ़ना चाहिए. हमने मछुआरों की तत्काल रिहाई और उनकी नावों को वापस करने पर जोर दिया है. 

भारतीय मछुआरों की गिरफ्तारी पर आंकड़े क्या कहते हैं?

आंकड़ों पर गौर किया जाए तो इस सा (2025) की शुरुआत से अब तक 119 भारतीय मछुआरे और 16 मछली पकड़ने वाली नावें श्रीलंकाई सेना ने पकड़ी हैं. विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने कहा कि “हमें बताया गया है कि श्रीलंकाई अधिकारियों ने 14 मछुआरों को तुरंत रिहा करने का फैसला किया है, और शायद आने वाले दिनों में कुछ और भी रिहा किए जाएंगे.” 

पीएम मोदी ने श्रीलंका के अनुराधापुर में किया रेलवे ट्रैक का उद्घाटन, बौद्ध गुरु से लिया आशीर्वाद

पीएम मोदी और राष्ट्रपति दिसानायके ने संयुक्त रूप से अनुराधापुर के रेलवे ट्रैक का शुभारंभ किया. पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा, संपर्क बढ़ाना और दोस्ती बढ़ाना! अनुराधापुरा में राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके और मैंने संयुक्त रूप से मौजूदा माहो-ओमानथाई रेलवे लाइन के ट्रैक अपग्रेडेशन का उद्घाटन किया, जिसमें माहो-अनुराधापुरा सेक्शन के साथ एक उन्नत सिग्नलिंग और दूरसंचार प्रणाली की स्थापना शामिल है का भी शुभारंभ किया गया. भारत को श्रीलंका की विकास यात्रा के विभिन्न पहलुओं में समर्थन करने पर गर्व है.”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमार दिसानायके के साथ श्रीलंका के अनुराधापुरा में जया श्री महाबोधि मंदिर का भी दौरा किया, महाबोधि मंदिर के गुरु से आशीर्वाद भी लिया. 

श्रीलंका से लौटते वक्त पीएम ने किया रामसेतु का दर्शन 

पीएम मोदी ने श्रीलंका से लौटते वक्त उड़ते विमान से रामेश्वरम में  रामसेतु का दर्शन  किया है.रामनवमी के दिन “श्री रामसेतु” का उड़ते विमान से दर्शन करना का यह वीडियो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट एक्स पर शेयर किया है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर लिखा,  “कुछ समय पहले श्रीलंका से लौटते समय मुझे राम सेतु के दर्शन करने का सौभाग्य मिला और एक दिव्य संयोग की बात है कि यह उसी समय हुआ, जब अयोध्या में श्रीरामलला का सूर्य तिलक हो रहा था. दोनों के दर्शन करके धन्य हो गया. प्रभु श्री राम हम सभी को जोड़ने वाली शक्ति हैं. उनकी कृपा हम सभी पर सदैव बनी रहे.” (https://x.com/narendramodi/status/1908784112720122344)

editor
India's premier platform for defence, security, conflict, strategic affairs and geopolitics.

Choose Your Premium Plan

Unlock exclusive defence reports, geopolitical analysis and premium articles.