Breaking News Russia-Ukraine War

अलास्का में ट्रंप पर भारी दिखे पुतिन, रुकेगा रूस-यूक्रेन युद्ध?

आसमान में अमेरिकी बॉम्बर और अलास्का एयरबेस पर अमेरिकी पत्रकारों की जमात के बीच बिना झुके और बिना दबाव लगातार आत्मविश्वासी कदमों पर बढ़ते रहे रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन. रूस-यूक्रेन के बीच शुरु हुए युद्ध के साढ़े 3 साल बाद ये पहला मौका था जब अमेरिका और रूसी राष्ट्राध्यक्षों ने की. 

अलास्का के एंकोरेज स्थित एल्मेंडोर्फ एयर बेस पर पहले से पहुंचे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने किया पुतिन का स्वागत. लेकिन बॉडी लैंग्वेज की बात की जाए तो ट्रंप पर भारी दिखे राष्ट्रपति पुतिन.

10 साल बाद अमेरिका पहुंचे हैं पुतिन और अमेरिकी राष्ट्राध्यक्ष से 6 साल बाद मुलाकात हुई है.

एयरबेस पर पुतिन को असहज करने की कोशिश, अमेरिकी पत्रकार ने पूछा, कब हत्याएं रोकेंगे?

जिस महामुलाकात का था पूरी दुनिया को इंतजार. जिस मीटिंग के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप थे बेचैन. जिस मीटिंग पर यूरोप समेत कई बड़े देशों बैठक पर नजरें अमेरिका के अलास्क में रूस-यूक्रेन युद्ध शुरु होने के बाद पहली बार अमेरिका और रूस के बीच हुई हाई लेवल वार्ता. 

अलास्का में पहुंचने पर तेज कदमों से मुसकुराते हुए नजर आए रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन. ट्रंप और पुतिन गर्मजोशी से हाथ मिलाया. और दोनों ने एक दूसरे को हंसते हुए बात की. हालांकि इस दौरान पुतिन को असहज करने की कोशिश की गई. जब ट्रंप के सामने ही एक पत्रकार ने रोकते हुए पुतिन से पूछा, कि हत्याएं कब रुकेंगी. पत्रकार ने दो बार सवाल किया.

लेकिन बड़ी ही चतुराई से पुतिन ने कह दिया, क्या कह रहे हो, सुनाई नहीं दे रहा. जवाब के बाद ट्रंप ने पुतिन को सवाल समझाने की कोशिश की, फिर भी पुतिन ने यही उत्तर दिया, सवाल समझ नहीं आया. पुतिन का अमेरिका समेत यूक्रेन और पूरे यूरोप को एयरबेस से दिया संदेश साफ था.

पुतिन का रेड कार्पेट पर स्वागत, ट्रंप की गाड़ी में सवार हुए पुतिन

एयरबेस पर व्लादिमीर पुतिन और डोनाल्ड ट्रंप के विमान आमने सामने उतरे और रेड कार्पेट पर चलकर एक जगह मिले. दोनों ने एक-दूसरे से हाथ मिलाया. इसके बाद पुतिन राष्ट्रपति ट्रंप की गाड़ी में साथ बैठ कर समिट स्थल के लिए रवाना हो गए हैं. इस दौरान ट्रंप-पुतिन एकदूसरे से बात करते नजर आए, जिसे लेकर यूरोप और यूक्रेन की टेंशन बढ़ना जायज है.

आसमान में अमेरिकी बॉम्बर, रूस को सांकेतिक तौर पर अमेरिका ने दिया संदेश

अलास्का का एंकरेज स्थित एयरबेस में जहां पुतिन का विमान उतरा, वहां हवाई पट्टी में कई लड़ाकू विमान एफ 22 रैप्टर जेट खड़े दिखे. वहीं जब पुतिन रेड कार्पेट पर चल रहे थे, तो बी-2 बॉम्बर की फ्लीट ने उड़ान भरी. जिसका वीडियो वायरल है. पुतिन ने आसमान की ओर देखा और आगे बढ़ते रहे. 

एक्सपर्ट्स का मानना है, कि अमेरिका ने अपने शक्ति प्रदर्शन के जरिए पुतिन को अप्रत्यक्ष तौर पर मैसेज दिया है. कि सीजफायर के लिए मान जाओ नहीं तो रूस के लिए अच्छा नहीं होगा. 

ज्वाइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस में पुतिन ने नहीं दिया कोई जवाब

बैठक स्थल पर प्रेसकॉन्फ्रेंस आयोजित की थी. जहां सामने पुतिन और ट्रंप बैठे थे. पत्रकारों के सवालों की बौछार थी. लेकिन सभी सवाल पुतिन को असहज करने वाले थे. जैसे आप पर कैसे विश्वास किया जाए. या आप बेकसूरों की हत्या क्यों कर रहे हैं. क्या रूस सीजफायर के लिए तैयार है. 

हैरानी की बात ये थी कि ये पहली बार था जब अमेरिकी राष्ट्रपति ने पूरी तरह से चुप्पी साध रखी थी. अन्यथा ट्रंप तो दूसरे नेताओं के सवालों का भी जवाब देने के लिए जाने जाते हैं. 

पत्रकारों ने तमाम सवाल पूछे लेकिन पुतिन ने शांति से सारे सवालों का जवाब टाल दिया और बस सभी पत्रकारों से ये कहा, थैंक्यू थैंक्यू. कई बार पत्रकारों के सवाल पर पुतिन का हाव भाव भी हैरानी वाला था. पुतिन ने ऐसा दिखाया कि उन्हें कोई सवाल सुनाई नहीं दे रहा, या पुतिन पत्रकार के सवालों पर मुंह बिचकाते नजर आए.

अमेरिका-रूस की हाईलेवल बैठक में कौन-कौन?

बैठक में पुतिन और ट्रंप के अलावा रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव और अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो मौजूद रहे. वहीं ट्रंप के करीबी और रूस से बातचीत के लिए विशेष दूत स्टीव विटकॉफ और पुतिन के करीबी यूरी उशाकोवा मौजूद रहे. 

पुतिन के रेड कार्पेट पर स्वागत का ईयू ने किया विरोध, अलास्का में विरोध प्रदर्शन

अलास्का में पुतिन के लिए रेड कार्पेट बिछाने का यूरोपीय संघ ने विरोध किया, वहीं नाटो की तरफ से ट्रंप के पुतिन से मुलाकात और शांति के  कदम की तारीफ की गई. वहीं अलास्का में कई जगह यूक्रेन के झंडे और बैनर पोस्टर लिए लोगों ने प्रोटेस्ट किया. लोगों ने पुतिन और रूस के खिलाफ नारे लगाए. 

editor
India's premier platform for defence, security, conflict, strategic affairs and geopolitics.

Choose Your Premium Plan

Unlock exclusive defence reports, geopolitical analysis and premium articles.