Breaking News Conflict India-Pakistan

मुनीर ने कबूला पाकिस्तान डंपर, राजनाथ ने उड़ाया Failed Marshal का मखौल

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान के फेल्ड (फील्ड) मार्शल असीम मुनीर के डंपर वाले बयान पर कसा है तंज. राजनाथ सिंह ने कटाक्ष करते हुए कहा है कि भारत ने परिश्रम से स्थिति फेरारी जैसी बनाई है, वहीं पाकिस्तान की स्थिति डंपर जैसी है. हाल ही में असीम मुनीर को डंपर वाले बयान पर ट्रोल किया गया था.

दूसरा देश अभी डंपर वाली स्थिति में है: राजनाथ सिंह

असीम मुनीर ने कहा था कि भारत हाईवे पर दौड़ती मर्सिडीज कार है और पाकिस्तान बजरी से भरा एक डंप ट्रक है. असीम मुनीर के इसी बयान को लेकर राजनाथ सिंह ने कहा, दो देश एक साथ आजाद हुए और एक ने कड़ी मेहनत, सही नीतियों और दूरदृष्टि से फेरारी जैसी अर्थव्यवस्था बनाई, जबकि दूसरा देश अभी भी डंपर की स्थिति में है. ये पाकिस्तान की अपनी नाकामी है. 

असीम मुनीर ने दुनिया के सामने कन्फेशन किया: राजनाथ सिंह

रक्षा मंत्री ने कहा कि मैं असीम मुनीर के डंपर वाले बयान को एक कन्फेशन के रूप में देखता हूं. पाकिस्तान के सेना प्रमुख ने जाने-अनजाने में एक ऐसी ‘कबीलाई और लुटेरी मानसिकता’ की तरफ इशारा किया है, जिसका शिकार पाकिस्तान अपने जन्म से रहा है. राजनाथ सिंह ने कहा, “हमें यह तय करना होगा कि भारत की समृद्धि, संस्कृति और हमारी आर्थिक संपन्नता के साथ-साथ हमारी रक्षा क्षमता और अपने राष्ट्रीय सम्मान के लिए लड़ने की भावना भी उतनी ही सशक्त बनी रहे.

असीम मुनीर ने कहा क्या था, जिस पर हुए थे ट्रोल

अमेरिका के दौरे पर गए पाकिस्तानी जनरल मुनीर ने फ्लोरिडा में पाकिस्तानी मूल के लोगों को संबोधित किया था. इस दौरान मुनीर ने भारत-पाकिस्तान की तुलना करते हुए ऐसी बात कही, जो पाकिस्तानी नागरिकों को नागवार गुजरी. मुनीर ने कहा, भारत को हाईवे पर दौड़ती मर्सिडीज मान लीजिए, जबकि पाकिस्तान बजरी से भरा खटारा ट्रक है. अब सोचिए अगर यह ट्रक मर्सिडीज से भिड़े को असल नुकसान किसका होगा.

मुनीर के इस बयान पर पाकिस्तानियों ने ट्रोल किया, कहा कि कोई सेनाध्यक्ष दूसरे देश जाकर अपने देश की बेइज्जती कैसे करा सकता है. कुछ ने मुनीर को असफल बताया तो कुछ ने कहा कि भारत से मार खाकर मुनीर की दिमागी संतुलन बिगड़ गया है.

editor
India's premier platform for defence, security, conflict, strategic affairs and geopolitics.

Choose Your Premium Plan

Unlock exclusive defence reports, geopolitical analysis and premium articles.