Alert Breaking News Russia-Ukraine Terrorism War

कार ब्लास्ट में रुस के इंटेलिजेंस चीफ घायल

रुस की राजधानी मॉस्को में पार्किंग में खड़ी एक कार में हुए बम ब्लास्ट में रशिया की मिलिट्री इंटेलिजेंस एजेंसी जीआरयू के एक सीनियर अधिकारी सहित दो लोग घायल हो गए. घायल हुए अधिकारी की पहचान रुस की मिलिट्री सेटेलाइट कम्युनिकेशन यूनिट के डिप्टी चीफ आंद्रेई तोरगाशोव और उनकी पत्नी के तौर पर हुई है.

बम ब्लास्ट की ये घटना वीडियो में भी कैद हुई है. वीडियो में दिखाई पड़ रहा है कि पार्किंग में खड़ी लैंड क्रूजर कार में आंद्रेई पिछला दरवाजा खोल कर बैठने की तैयारी कर रहे हैं. एक महिला पहले से ही कार के अंदर बैठी हैं. जैसे ही आंद्रेई, पिछला दरवाजा बंद करते हैं, एक जोरदार ब्लास्ट हो जाता है.

रुस की इंटेलिजेंस एंड सिक्योरिटी एजेंसी, एफएसबी (फेडरल सिक्योरिटी ब्यूरो) के मुताबिक, बम ब्लास्ट में आंद्रेई को अपने दोनों पांव गंवाने पड़े हैं. धमाके में आंद्रेई की पत्नी भी घायल हुई हैं. (https://x.com/FinalAssault23/status/1816145314400854047)

एफएसबी के मुताबिक, कार में धमाके करने वाले आरोपी की पहचान कर ली गई है. हमले के बाद आरोपी टर्की भाग गया था. रिपोर्ट्स के मुताबिक, आरोपी को टर्की में गिरफ्तार कर लिया गया है.

ये कोई पहला मामला नहीं है जब रुस के किसी बड़े सैन्य या फिर इंटेलिजेंस ऑफिसर को रुस में निशाना बनाया गया है. यूक्रेन युद्ध (फरवरी 2022) के बाद से मॉस्को समर्थित पत्रकारों या फिर क्रेमलिन (रुस के राष्ट्रपति के ऑफिस) के करीबियों को कार में बम धमाके के जरिए नुकसान पहुंचाया गया है.

Choose Your Premium Plan

Unlock exclusive defence reports, geopolitical analysis and premium articles.