Breaking News Conflict India-Pakistan Islamic Terrorism Kashmir

आतंकी आसिफ और आदिल गुरी पर एक्शन, मिट्टी में मिलाएं घर

आतंकियों और उनके आकाओं की बची खुची जमीन मिट्टी में मिलाने का काम शुरु हो चुका है. पहलगाम हमले में शामिल स्थानीय आतंकी आदिल हुसैन थोकर उर्फ आदिल गुरी और दूसरे आतंकी आसिफ शेख के घर को जमींदोज़ कर दिया गया है.

आदिल गुरी के अनंतनाग जिले के बिजबेहरा के गोरी इलाके में स्थित घर को सुरक्षा बलों ने बम से उड़ा दिया गया है. आदिल गुरी ही वो आतंकी है, जिसने पहलगाम की बैसरन घाटी में 22 अप्रैल को हुए हमले की योजना बनाने और उसे अंजाम देने में पाकिस्तानी आतंकवादियों की मदद की थी. वहीं  दूसरे स्थानीय आतंकी आसिफ शेख के त्राल स्थित घर को जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने विस्फोटक और बुलडोजर से गिरा दिया. 

आसिफ शेख के घर था विस्फोटक, धमाके से गिराया गया घर

भारतीय सेना और जम्मू कश्मीर पुलिस के साथ सीआरपीएफ का दस्ता आसिफ शेख के त्राल वाले घर पर पहुंची. घर की तलाशी के दौरान एक बक्से के अंदर तार और बैटरी जैसी कुछ चीजें मिले, जिसके बाद उसे कंट्रोल एक्सप्लोजन के साथ डिफ्यूज किया गया और उसी दौरान तेज धमाका हुआ जिससे आसिफ शेख घर मिट्टी में मिल गया. आसिफ शेख के घर को गिराने से पहले इलाके को खाली करा दिया गया था और आस-पास के घरों को खाली करा लिया गया था. 42 आरआर की इंजीनियर्स टीम द्वारा पुष्टि के बाद इसे मौके पर ही नष्ट कर दिया गया. 

आतंकी आदिल गुरी का भी घर ध्वस्त

बिजबेहरा के गुरी निवासी लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादी आदिल थोकर उर्फ आदिल गुरी का घर भी ध्वस्त कर दिया गया है. आदिल गुरी, पहलगाम नरसंहार का बड़ा मोहरा है, आदिल गुरी ने 2018 में वैध तरीके से पाकिस्तान की यात्रा की थी, जहां उसने आतंकी ट्रेनिंग ली थी. खुफिया विभाग के मुताबिक मिलिट्री जैसी ट्रेनिंग लेने के बाद आदिल गुरी पिछले साल जम्मू-कश्मीर लौटा था. 

आतंकियों को मिली सेना जैसी ट्रेनिंग, बॉडी कैम लगाकर आकाओं को खुश किया

कितना शर्मनाक है, कि पाकिस्तान परस्त आतंकियों ने पर्यटकों को न सिर्फ बेरहमी से मारा, बल्कि बॉडीकैम में निहत्थे और निर्दोष पर्यटकों की  वो चीखें, वो गुहार रिकॉर्ड की, जो उनके आकाओं को खुश करने के लिए रिकॉर्ड की गई थीं. ये भी जानकारी सामने आई है, कि आतंकी कई दिनों पहले घुसपैठ कर चुके थे और अपने स्थानीय सपोर्टर की मदद से हमले का प्लान कर रहे थे. कहा जा रहा है कि आतंकी 19 अप्रैल को कटरा में हमला करने वाले थे, जहां पीएम मोदी आने वाले थे. हालांकि पीएम मोदी का दौरा रद्द कर दिया गया था. ऐसे में पहलगाम में आए पर्यटकों पर हमला करके चोट पहुंचाने की कोशिश की गई.  बॉडी कैमरा और एके-47 राइफलों से लैस आतंकवादियों ने पर्यटकों से नाम पूछे और हिंदुओं को निशाना बनाया. हमले वाली जगह से बरामद किए गए कारतूसों में स्टील बुलेट्स मिली हैं. 2000 से ज्यादा स्थानीय लोगों को सुरक्षाबलों ने हिरासत में लिया है ताकि आतंकियों की पहचान की जाए और उन्हें सजा दी जाए.

एक महिला पर्यटक ने आतंकी के जारी स्केच में पहचाना, महिला का दावा, संदिग्ध ने पूछा था धर्म

जम्मू-कश्मीर से लौटीं उत्तर प्रदेश के जौनपुर की रहने वाली एक महिला फोटो दिखाकर दावा कर रही हैं कि वो उस आतंकी से मिली थीं, जिसकी तस्वीरें सुरक्षाबलों ने जारी की है. महिला ने बताया कि “हमारा 20 लोगों का एक ग्रुप 13 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के अलग-अलग स्थानों पर घूमने गया था. हम 20 अप्रैल को पहलगाम पहुंचे. उसी दिन हमें कुछ संदिग्ध लगा और इसलिए हम सभी हमले वाले क्षेत्र बैसरन से लगभग 500 मीटर पहले ही उतर गए. आसपास के कुछ लोगों के इरादे ठीक नहीं लग रहे थे. वे हमें कुरान पढ़ने के लिए कह रहे थे. पूछ रहे थे कि हिंदू हो या मुसलमान.”

कोड वर्ड में कर रहा था बात, प्लान ए फेल और 35 बोर पिस्तौल की कर रहा था बात: महिला पर्यटक

महिला के मुताबिक, “बैसरन के लिए जब उनका ग्रुप खच्चर से चढ़ाई कर रहा था, उस दौरान दो लोग उन्हें मिले थे और इस दौरान उन्होंने मेरे बारे में पूछा. साथ ही यह भी पूछा कि हमारे ग्रुप में कितने और लोग हैं. वो बार-बार इस बात पर जोर दे रहे थे, कि उनका ग्रुप हिंदू है या मुसलमान. उन्होंने हमसे कुरान को पढ़ने के लिए भी कहा था और यह भी पूछा कि रुद्राक्ष क्यों पहना है, रुद्राक्ष के बारे में उल्टा सीधा बोला.” महिला ने बताया कि उन्हें दोनों शख्स तब संदिग्ध लगे, जब उनमें से एक के पास एक फोन आया, तो उसने दूर जाकर कहा कि प्लान ए फेल हो गया है, साथ ही वो 35 बंदूकों को घाटी में भेजने के बारे में बात कर रहा था.” महिला ने कहा, “इन बातों से शक और गहरा गया. जिसके बाद वो बीच रास्ते में ही उतर गईं और दूसरे खच्चर वाले की मदद से वापस आए. महिला ने बताया कि उसका फोटो मेरे पास है और आतंकियों के स्कैच जारी होने के बाद मैंने उसे पहचान लिया है.”

editor
India's premier platform for defence, security, conflict, strategic affairs and geopolitics.

Choose Your Premium Plan

Unlock exclusive defence reports, geopolitical analysis and premium articles.