Breaking News Indo-Pacific Terrorism

आतंकी हमलों के लिए तैयार रहें, सिंगापुर ने किया अपने देशवासियों को आगाह

ये सुनने में बेहद हैरानी होगी कि कोई देश अपने नागरिकों को कह रहा है कि आतंकी हमलों के लिए मानसिक तौर पर तैयार रहे. जी हां, सिंगापुर में तीन आतंकियों की गिरफ्तारी के बाद लोगों को चेतावनी जारी करते हुए कहा गया है कि मनोवैज्ञानिक तौर पर आतंकी हमलों के लिए तैयार रहें.

सिंगापुर के कानून और गृह मामलों के मंत्री के षणमुगम ने ये अलर्ट खुद जारी किया है. हाल ही में सिंगापुर में एक छात्र, एक महिला और एक सफाईकर्मी पर आतंकी साजिश रचने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था. 

आतंकी हमलों के लिए लोग तैयार रहें: सिंगापुर गृह मंत्री

सिंगापुर के कानून एवं गृह मामलों के मंत्री के.षणमुगम ने मंगलवार को लोगों को संभावित आंतकी हमले की चेतावनी दी है. केन्द्रीय व्यापारिक जिले में फोर्ट कैनिंग के निकट स्थित श्री तेंडायुथपानी मंदिर में मीडिया से बात करते हुए मंत्री षणमुगम ने हाल ही में चरमपंथी साजिशों के लिए पकड़े गए एक नाबालिग, एक गृहिणी और एक सफाईकर्मी से जुड़े मामलों का जिक्र किया और लोगों को अलर्ट रहने के लिए कहा.

ऑनलाइन गेम में बना आतंकी, नस्लीय युद्ध छेड़ना चाहता था 

सुरक्षा के दृष्टि के चलते मामले की के.षणमुगम ने बहुत जानकारी नहीं दी है, लेकिन छात्र की चर्चा करते हुए बताया कि वो नस्लीय सामद्री से प्रभावित था. छात्र को सोमवार को हिरासत में लिया गया था. बताया जा रहा है कि छात्र ने एक ऑनलाइन गेम में आतंकी की भूमिका निभाई थी और वो चीनी और मलय लोगों के बीच नस्लीय युद्ध शुरु करना चाहता था. 

editor
India's premier platform for defence, security, conflict, strategic affairs and geopolitics.

Choose Your Premium Plan

Unlock exclusive defence reports, geopolitical analysis and premium articles.