Breaking News Geopolitics Indo-Pacific Reports

अमेरिका में मिल जाए कनाडा, Trump का ट्रूडो को ऑफर

भारत से पंगा लेने वाले कनाडाई पीएम जस्टिन ट्रूडो की डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात के बाद हालत पतली हो गई है. डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रूडो से कहा है कि कनाडा को अमेरिका का 51वां राज्य बन जाना चाहिए.

पिछले सप्ताह डोनाल्ड ट्रंप और जस्टिन ट्रूडो की मुलाकात और साथ में डिनर करना दुनिया भर में चर्चा का विषय बना हुआ है. ट्रंप के नए टैरिफ की घोषणा के बाद ट्रूडो दौड़े-दौड़े अमेरिका पहुंचे थे. लेकिन अमेरिका में ट्रंप के ऑफर ने तो ट्रूडो को और संकट में डाल दिया है. ट्रंप ने ट्रूडो से उनका देश ही मांग लिया. 

…तो फिर अमेरिका का 51वां राज्य बन जाए कनाडा: डोनाल्ड ट्रंप

खालिस्तानियों के पनाहगार कनाडाई पीएम ट्रूडो बड़ी दुविधा में फंस गए हैं. पिछले सप्ताह डोनाल्ड ट्रंप और जस्टिन ट्रूडो ने मुलाकात की थी.अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कनाडा और मेक्सिको जैसे देशों से आने वाले सामानों पर 25 प्रतिशत टैरिफ लगाने की घोषणा की है.

ट्रंप ने अमेरिका में अवैध अप्रवासियों और नशीली दवाओं को रोकने को लेकर नए टैरिफ की धमकी दी थी. जिसके तुरंत बाद ट्रूडो ने अचानक से अमेरिका पहुंचकर चौंका दिया था. बताया जाता है कि ट्रूडो बिना किसी पूर्वनियोजित योजना के ही ट्रंप से मुलाकात करने पहुंचे थे. ट्रूडो और ट्रंप के बीच फ्लोरिडा के मार-ए-लागो में तकरीबन तीन घंटे मीटिंग चली थी. मीटिंग में ट्रूडो ने नए टैरिफ को लेकर ट्रंप से कहा था कि “अगर अमेरिका नया टैरिफ लागू करेगा तो कनाडाई अर्थव्यवस्था तबाह हो जाएगी.”

इस दौरान ट्रंप ने ट्रूडो को कहा, “फिर कनाडा को 51वां राज्य बन जाना चाहिए. अगर कनाडा ड्रग्स और प्रवासियों के मुद्दे को हल नहीं कर सकता है तो अमेरिका का 51वां राज्य बन जाए.”

क्या अमेरिका को चूना लगाने के लिए बना है कनाडा?

ट्रंप ने अपनी मीटिंग में जस्टिन ट्रूडो को साफ शब्दों में सीधे-सीधे कहा कि “कनाडा सीमा मुद्दे और व्यापार घाटे को ठीक नहीं कर सकता है, तो हम कनाडा के उत्पादों पर 25 फीसदी टैरिफ लगाएंगे.” इस पर ट्रूडो ने ट्रंप को मनाने की कोश‍िश की. ट्रंप ने ट्रूडो पर अमेरिका-कनाडा सीमा को सुरक्षित करने में विफल रहने का आरोप लगाया और कहा कि “कनाडा ने 70 से अधिक देशों के अवैध प्रवासियों सहित ड्रग्स और लोगों को अमेरिका में प्रवेश करने का मौका दिया.”

ट्रंप की लताड़ के बाद ट्रूडो ने उन्हें मनाने की कोशिश की. ट्रूडो ने इमोशनल कार्ड खेलते हुए कहा कि “अगर ट्रंप टैरिफ लगाएंगे तो तो कनाडा की अर्थव्यवस्था खत्‍म हो जाएगी.” इस पर ट्रंप ने जवाब द‍िया, तो “क्‍या आपका देश अमेर‍िका को चूना लगाने के ल‍िए बना है. क्या आपका देश तब तक जिंदा नहीं रह सकता जब तक कि वह अमेरिका को 100 बिलियन डॉलर से अधिक का चूना न लगा दे.”

क्या ट्रूडो अब पीएम नहीं, अमेरिका के 51वें राज्य के गवर्नर बनेंगे?

ट्रंप ने जस्ट‍िन ट्रूडो से साफ कहा कि कनाडा का अमेर‍िका के साथ 100 बिलियन डॉलर का व्यापार घाटा है, इसे खत्म करना ही होगा, वरना हम कड़े फैसले लेने के ल‍िए मजबूर होंगे. 

बताया जा रहा है कि डिनर टेबल पर ट्रंप और ट्रूडो के साथ और भी लोग मौजूद थे. ट्रंप ने ट्रूडो को ऑफर देते हुए कहा, “कनाडा चाहे तो अमेर‍िका का 51वां राज्‍य बन सकता है. हालांकि पीएम पद महत्वपूर्ण है पर अगर ट्रूडो चाहें तो हम उन्हें 51वें राज्य का गवर्नर बना देंगे.”

इस बीच डिनर टेबल पर मौजूद एक शख्स ने चुटकी लेते हुए ये भी कहा कि कनाडा, अमेरिका का एक उदारवादी राज्य होगा, इसके बाद ट्रंप ने फिर सुझाव दिया कि “कनाडा दो राज्यों में विभाजित भी हो सकता है- एक रूढ़िवादी और दूसरा उदारवादी. अगर कनाडा व्यापार में अमेरिका को लूटे बिना उनकी मांगों को पूरा नहीं कर सकते, तो शायद कनाडा को अमेरिका का एक या दो राज्य बनने पर विचार करना चाहिए और ट्रूडो को गवर्नर नियुक्त किया जाना चाहिए.”

ट्रंप के साथ मुलाकात के बाद से ट्रूडो सकते में हैं. पिछले शुक्रवार से ही ट्रंप-ट्रूडो की मुलाकात को लेकर सबकी नजर थी कि दोनों के बीच किन मुद्दों को लेकर बातचीत हुई. पर अब जब दोनों की मुलाकात की बातें लीक हो चुकी हैं तो जाहिर है कि कनाडाई पीएम अब अपने घर में भी घिरने वाले हैं . 

editor
India's premier platform for defence, security, conflict, strategic affairs and geopolitics.

Choose Your Premium Plan

Unlock exclusive defence reports, geopolitical analysis and premium articles.