Breaking News War

युद्ध लड़ने वाले देशों पर लगेगा टैक्स: ट्रंप

अभी तक जो बातें डोनाल्ड ट्रंप और जस्टिन ट्रूडो के डिनर टेबल तक सीमित थी, अब ट्रंप ने उन बातों को खुद तस्दीक कर दिया है. ताजपोशी से पहले ट्रंप ने बड़ा बयान देते हुए कहा है कि कनाडा और मैक्सिको को अमेरिका भारी सब्सिडी दे रहा है, अगर ऐसा है तो कनाडा और मैक्सिको को अमेरिका का हिस्सा बन जाना चाहिए.

हम क्यों दे कनाडा-मैक्सिको को सब्सिडी: डोनाल्ड ट्रंप

ट्रंप ने व्हाइट हाउस में जाने से पहले अपने तेवर दिखाने शुरु कर दिए हैं. ट्रंप का शासन काल कैसा होगा उसका ट्रेलर देखकर कनाडाई पीएम जस्टिन ट्रूडो भी कांप गए हैं. ट्रंप ने अपने ताजा बयान में कहा है कि ‘‘हम कनाडा को हर साल 100 अरब अमेरिकी डॉलर से अधिक की सब्सिडी दे रहे हैं. हम मैक्सिको को लगभग 300 अरब अमेरिकी डॉलर की सब्सिडी दे रहे हैं. हमें सब्सिडी नहीं देनी चाहिए. हम इन देशों को सब्सिडी क्यों दे रहे हैं? अगर हम उन्हें सब्सिडी दे रहे हैं, तो उन्हें अमेरिका का एक राज्य बन जाना चाहिए.’’

युद्ध में लड़ना है तो लड़ो पर हमें शुल्क दो: डोनाल्ड ट्रंप

डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ लगाए जाने को लेकर उन दावों का भी खंडन किया है, जिसमें कहा गया था कि शुल्क लगाए जाने से वस्तुएँ महंगी होंगी. डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- ‘‘इसका अमेरिकियों को कोई फर्क नहीं पड़ेगा. क्योंकि अमेरिका की बेहतरीन अर्थव्यवस्था है. अगर हमें युद्ध और अन्य चीजों के साथ शुल्क से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ता है तो मैं युद्ध का जवाब टैक्स (टैरिफ) से देना चाहूंगा. मैं यही कहूंगा कि आप लोग लड़ना चाहते हैं, तो अच्छी बात है आप लड़िए, लेकिन आप दोनों ही अमेरिका को 100 प्रतिशत शुल्क का भुगतान करेंगे, इससे देश को कोई नुकसान नहीं होगा, बल्कि इससे इस देश को पैसे मिलेंगे. 

मैंने कनाडा और मैक्सिको से बात की: ट्रंप

डोनाल्ड ट्रंप से जब ये सवाल पूछा गया कि क्या वाकई आप टैरिफ लगाएंगे या सिर्फ बातचीत की रणनीति है. तो ट्रंप ने खुलकर जवाब दिया कहा, “कनाडा और मैक्सिको से अवैध तरीके से लाखों लोग अमेरिका में आ रहे हैं. मैंने जस्टिन ट्रूडो और मैक्सिको के नेता से फोन पर बात की. ट्रूडो अमेरिका में थे और बात करने के फौरन बात वो मार-ए-लागो में थे. हमने डिनर के दौरान ये बातें की. मैंने साफ तौर पर जस्टिन ट्रूडो से कहा है कि अप्रवासी नहीं रुके तो मैं कनाडा पर 25 प्रतिशत का शुल्क लगाऊंगा.”

editor
India's premier platform for defence, security, conflict, strategic affairs and geopolitics.

Choose Your Premium Plan

Unlock exclusive defence reports, geopolitical analysis and premium articles.