Breaking News Reports

ट्रंप ने प्रतिनिधियों को भारत भेजा, दिल्ली में EU लीडर्स अमेरिका में हड़कंप

यूरोपीय यूनियन के टॉप लीडर्स के नई दिल्ली में मौजूदगी से अमेरिका में मच गया है हड़कंप. आनन फानन में वॉशिंगटन ने भारत से संबंध सुधारने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 3 सदस्यीय कांग्रेस प्रतिनिधि मंडल को नई दिल्ली भेजा है. 

इस प्रतिनिधमंडल ने विदेश मंत्री एस जयशंकर से मुलाकात की है. इस बैठक का उद्देश्य भारत-अमेरिका संबंधों के पर चर्चा करके संबंधों को मजबूत बनाना था. बैठक के दौरान ट्रंप के करीबी और भारत में नए नवेले अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर भी मौजूद रहे.

अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल से अच्छी बात हुई: एस जयशंकर

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर टैरिफ का दबाव बनाया, लेकिन काम नहीं आया. फर्जी सीजफायर का क्रेडिट लिया, उसका सच भी दुनिया के सामने आ गया. अमेरिकी प्रशासन को एक बात तो समझ आ गई है, कि भारत पर दबाव की राजनीति नहीं चल सकती. राष्ट्रहित सर्वोपरि है.

ऐसे में अमेरिका की ट्रेड डील अटकी हुई है, वहीं यूरोपीय यूनियन के साथ ट्रेड डील फाइनल है. अमेरिका को दरकिनार करते हुए ईयू के सर्वोच्च नेता 77वें गणतंत्र दिवस के मुख्य अतिथि हैं. ऐसे में अमेरिका ने अपने एक प्रतिनिधिमंडल को भारत भेजा है, ताकि संबंधों को पटरी पर लाया जा सके.  

इस प्रतिनिधिमंडल ने एस जयशंकर के साथ रविवार को मुलाकात की है. जिसके बारे में जयशंकर ने एक्स पर बताया है.

जयशंकर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट में बैठक में वार्ता को अच्छी बताया और लिखा, “भारत-अमेरिका संबंधों के विभिन्न पहलुओं, इंडो-पैसिफिक और यूक्रेन संघर्ष पर चर्चा हुई. कांग्रेस के साथ बातचीत हमेशा हमारे रिश्ते का महत्वपूर्ण हिस्सा रही है.” 

इसके बाद अमेरिकी राजदूत गोर ने भी एक्स पर उन्हें टैग करते पोस्ट किया. कहा हमने अमेरिका-भारत साझेदारी को मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की. इसमें मजबूत सुरक्षा, विस्तारित व्यापार और महत्वपूर्ण तकनीकों पर सहयोग शामिल है.”

इन मुद्दों पर हुई बात, सर्जियो गोर ने बैठक को बताया उत्पादक

भारत-अमेरिका के बीच हुई इस बैठक में व्यापार और सुरक्षा सहित कई मुद्दों पर बात हुई. दोनों देशों के बीच संबंधों में जारी तनाव के बीच यह मुलाकात है, बैठक में मौजूद अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने इसे “उत्पादक” बताया और कहा कि बातचीत का मुख्य फोकस सुरक्षा, व्यापार और महत्वपूर्ण तकनीकों के क्षेत्र में द्विपक्षीय साझेदारी को मजबूत करने पर रहा.

आपको बता दें किअमेरिकी कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल में जिमी पैट्रोनिस, माइक रोजर्स और एडम स्मिथ शामिल थे. यह दौरा ऐसे समय में हुआ है जब भारत-अमेरिका ट्रेड डील अटकी हुई है साथ ही गाजा पीस बोर्ड में भारत को सदस्य बनाने पर न्योता दिया गया है. लेकिन भारत ने अपनी चुप्पी से इस बोर्ड से किनारा कर लिया है.

editor
India's premier platform for defence, security, conflict, strategic affairs and geopolitics.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *