Breaking News Geopolitics Middle East War

ट्रंप ने फिर दिया झटका, गाजा पर अमेरिकी कब्जे से नेतन्याहू सन्न

इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू से मुलाकात के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के एक बयान से मिडिल ईस्ट में हलचल बढ़ा दी है. अमेरिकी राष्ट्रपति ने घोषणा की है कि गाजा पट्टी को अमेरिका अपने कब्जे में लेगा और विकास करेगा.

ट्रंप ने इस निर्णय को लेकर कहा, “ये कोई हल्के में लिया गया निर्णय नहीं है. मैंने जिन लोगों से बात की है, वे सभी इस विचार से खुश हैं कि संयुक्त राज्य अमेरिका के पास उस भूमि (गाजा पट्टी) का एक टुकड़ा हो.” व्हाइट हाउस में एक लंबी बातचीत के बाद ट्रंप की घोषणा का नेतन्याहू ने भी समर्थन किया और अमेरिका को इजरायल का पक्का मित्र बताते हुए तारीफ की. ट्रंप ने अपनी बातचीत में ये भी कहा कि वो जल्द मिडिल ईस्ट के दौरे में गाजा, इजरायल और सऊदी अरब जाने की योजना बना रहे हैं. 

गाजापट्टी पर होगा अमेरिका का कब्जा

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मिलने व्हाइट हाउस पहुंचे बेंजामिन नेतन्याहू. इस दौरान दोनों नेताओं के बीच लंबी बातचीत हुई. नेतन्याहू वो पहले वैश्विक नेता हैं, जिनसे राष्ट्रपति बनने के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने द्विपक्षीय मुलाकात की है. मीटिंग के बाद ट्रंप और नेतन्याहू ने संयुक्त स्टेटमेंट जारी किया, जिसमें ट्रंप ने कहा, “हम चाहते हैं कि अमेरिका गाजा पट्टी का स्वामित्व ले और इसका विकास करे. अमेरिका देश युद्धग्रस्त फिलिस्तीनी क्षेत्र गाजा पट्टी पर कब्जा कब्जा करेगा और इसका विकास करेगा. साथ ही इसका मालिकाना हक रखेगा.” 

नौकरियां देंगे, सैनिकों की तैनाती जरूरी हुई तो करेंगे: ट्रंप

गाजा पट्टी में सुरक्षा और अमेरिकी सैनिकों की तैनाती पर ट्रंप ने कहा- “हम वही करेंगे, जो जरूरी है. अगर सैनिकों की तैनाती जरूरी है, तो हम तैनात करेंगे.” ट्रंप ने घोषणा करते हुए कहा, “हम गाजा पर अपना अधिकार जताएंगे और साइट पर मौजूद सभी खतरनाक बमों और अन्य हथियारों को नष्ट करने की जिम्मेदारी लेंगे. हम नष्ट हो चुकी इमारतों को गिरा देंगे और एक ऐसा आर्थिक विकास करेंगे जो क्षेत्र के लोगों को असीमित संख्या में नौकरियां और आवास प्रदान करेगा.” (https://x.com/POTUS/status/1886942370958119161)

ट्रंप ने दोहराई, लोगों के विस्थापन की बात

डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर लोगों को किसी दूसरे देश में बसने का सुझाव दिया. गाजा से फिलिस्तीनियों को विस्थापित करने के विचार को दोहराते हुए ट्रंप ने कहा, “वहां के लोगों के पास फिलिस्तीनी क्षेत्र को छोड़ने के अलावा कोई विकल्प नहीं था, जो इजरायल के सैन्य हमले से तबाह हो गया था. गाजा की बात कभी कामयाब नहीं हुई. यह पूरी तरह विध्वंस स्थल है. अगर हम सही जमीन का टुकड़े को ढूंढ़ सकें और उस क्षेत्र में बहुत सारा पैसा लगाकर कुछ बहुत अच्छी जगहें बना सकें, तो यह पक्का है.

ट्रंप ने कहा कि “मुझे लगता है कि गाजा वापस जाने से कहीं बेहतर होगा, यहां के लोग गाजा छोड़ना पसंद करेंगे. मुझे लगता है वहां के लोग रोमांचित होंगे विकास योजना के बाद गाजा में दुनिया भर के लोगों के रहने की कल्पना करते हैं.” (https://x.com/JewsAreTheGOAT/status/1886958794686734600)

इतिहास बदल देगा ट्रंप का अच्छा फैसला- नेतन्याहू

गाजा पट्टी पर अमेरिकी अधिकार के फैसले की बेंजामिन नेतन्याहू ने तारीफ की है. नेतन्याहू ने कहा कि “रिपब्लिकन नेता का विचार ऐसा है जो इतिहास बदल सकता है और ट्रंप गाजा के लिए एक अलग भविष्य की कल्पना करते हैं.” नेतन्याहू ने ट्रंप की बात का समर्थन किया और उन्हें इजरायल का अब तक का सबसे अच्छा दोस्त करार दिया 

editor
India's premier platform for defence, security, conflict, strategic affairs and geopolitics.

Choose Your Premium Plan

Unlock exclusive defence reports, geopolitical analysis and premium articles.