Breaking News Russia-Ukraine War

यूक्रेन ने धर दबोचे चीनी सैनिक, रूस की तरफ से लड़ रहे थे जंग

रूस-यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध में अब चाइनीज सैनिकों की भी एंट्री हो गई है. रूस की ओर से नॉर्थ कोरियाई सैनिकों के युद्ध लड़ने का आरोप यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की लगाते रहे हैं, लेकिन अब एक चीनी सैनिक का वीडियो शेयर करके जेलेंस्की ने सनसनी फैला दी है. यूक्रेन की सेना ने युद्ध मैदान से एक चीनी सैनिक को गिरफ्तार किए जाने का दावा किया है. जेलेंस्की ने कहा है कि ये चीनी लोग, रूस की ओर से युद्ध लड़ रहे थे. कुछ दिनों पहले जेलेंस्की ने उत्तर कोरिया के दो सैनिकों का वीडियो शेयर किया था तो अब रूस पर चीनी सैनिक की मदद लेने का आरोप लगाया है.

जेलेंस्की ने शेयर किया चीनी सैनिक का वीडियो 

जेलेंस्की ने वीडियो शेयर करते हुए दावा किया है कि यूक्रेन ने दो चीनी नागरिकों को रूस की तरफ से लड़ते हुए पकड़ा है. जेलेंस्की ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “हमारी सेना ने रूसी सेना में लड़ने वाले दो चीनी नागरिकों को पकड़ लिया है. यह यूक्रेन के डोनेट्स्क इलाके में हुआ. यूक्रेनी अधिकारियों के पास इन लोगों के दस्तावेज, बैंक कार्ड और व्यक्तिगत जानकारी भी मौजूद है. चीनी नागरिक हिरासत में हैं, कार्रवाई जारी है.”

वीडियो में एक्शन के माध्यम से कुछ बताने की कोशिश कर रहा चीनी

जेलेंस्की ने चीनी नागरिक का जो वीडियो शेयर किया है उसनें एक्शन करते नजर आया है चीनी. आर्मी वर्दी पहना शख्स हाथ के माध्यम से युद्ध का सीन क्रिएट करते नजर आया. इससे पहले जेलेंस्की ने उत्तर कोरिया के 2 सैनिकों को पकड़े जाने का वीडियो शेयर किया था, जिनसे ट्रांसलेटर की मदद से यूक्रेन बात कर रहा था. हालांकि उत्तर कोरियाई सैनिकों के युद्ध मैदान में होने की बात अब तक न तो तानाशाह किम जोंग ने स्वीकार की है, और न ही रूस ने माना है कि किसी और देश के सैनिक रूस की तरफ से युद्ध में लड़ रहे हैं. (https://x.com/PStyle0ne1/status/1909711156219945311)

बीजिंग से संपर्क किया, उनके जवाब का इंतजार: जेलेंस्की

नॉर्थ कोरिया के सैनिकों के रूस की ओर से युद्ध में लड़े जाने के दावे के बाद चीनी नागरिकों के वीडियो ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं. जेलेंस्की ने लिखा, “हमारे पास ऐसी जानकारी है जो बताती है कि इनके अलावा और भी कई चीनी नागरिक हैं. खुफिया एजेंसी, यूक्रेन की सिक्योरिटी सर्विस और सैनिकों की दो यूनिट इस पर काम कर रही है.यूक्रेन के विदेश मंत्री को बीजिंग से संपर्क करने का निर्देश दिया गया है, चीन की प्रतिक्रिया का इंतजार है.” (https://x.com/JayinKyiv/status/1909591410304491883)

पुतिन, युद्ध विराम पर गंभीर नहीं, युद्ध जारी रखना चाहते हैं: जेलेंस्की

जेलेंस्की ने मॉस्को पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि. पुतिन इस युद्ध को जारी रखने के लिए तरीकों की तलाश कर रहे हैं. जेलेंस्की ने लिखा, “यूरोप में चल रहे इस युद्ध में रूस की ओर से चीन के साथ-साथ अन्य देशों को प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से शामिल करना इस बात का स्पष्ट संकेत है कि पुतिन युद्ध को समाप्त करने के अलावा कुछ भी करने का इरादा रखते हैं. इसके लिए निश्चित रूप से प्रतिक्रिया की आवश्यकता है. अमेरिका, यूरोप और दुनिया भर के उन सभी लोगों की प्रतिक्रिया जो शांति चाहते हैं.”

युद्धविराम की कोशिश कर रहा अमेरिका, ट्रंप ने की पुतिन ने अपील

सऊदी अरब में रूस-यूक्रेन युद्ध की समाप्ति और युद्धविराम को लेकर बातचीत की गई है. लेकिन इस बातचीत के बीच कीव और मॉस्को के बीच लगातार गोलीबारी की गई है. जिसे लेकर हाल में ट्रंप ने कहा है कि युद्धविराम के लिए वार्ता भी चलती रहे और हमले भी होते रहें तो उस वार्ता के सफल होने के आसार कम हो जाते हैं, इसलिए यूक्रेन में स्थायी शांति के लिए रूस को यूक्रेन में हमले रोक देने चाहिए और पूरी गंभीरता के साथ वार्ता को आगे बढ़ाना चाहिए.

editor
India's premier platform for defence, security, conflict, strategic affairs and geopolitics.

Choose Your Premium Plan

Unlock exclusive defence reports, geopolitical analysis and premium articles.