Breaking News Classified Middle East Reports

अमेरिकी NSA ग्रुप की जानकारी लीक, पत्रकार को शामिल करना पड़ा भारी

यमन के हूती ग्रुप को आतंकवादी घोषित किए जाने के बाद अमेरिका लगातार हूतियों पर एयरस्ट्राइक कर रहा है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हूतियों के खात्मे का आदेश जारी कर दिया है. इस बीच अमेरिकी प्रशासन में एक ग्रुप चैट से हड़कंप मच गया है, जिसमें हूतियों के खिलाफ की गई प्लानिंग दुनिया के सामने आ गई है.

इस प्लानिंग को लेकर अमेरिकी एनएसए माइक वॉल्ट्ज से लेकर अधिकारी क्या सोचते हैं, कब और कहां अटैक होना है, किन-किन हथियारों से अटैक होना है, सब कुछ लीक हो गया है. हालांकि रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने कहा है, कोई वॉर प्लान लीक नहीं हुआ. 

अमेरिकी सुरक्षा में बड़ी चूक, अधिकारियों के मैसेज लीक

हूती आतंकियों पर इन दिनों अमेरिका हावी नजर आ रहा है. हूतियों पर एक्शन के लिए अमेरिकी अधिकारियों ने एक मैसेजिंग ग्रुप बनाया था, जिसमें एनएसए माइक वाल्ट्ज के अलावा अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस, रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ, विदेश मंत्री मार्को रुबियो, डायरेक्टर ऑफ नेशनल इंटेलिजेंस समेत सैन्य अधिकारी आदि जुड़े हुए हैं. इस ग्रुप में हूती पर लिए जाने वाले एक्शन के बारे में जिक्र किया जाता है, बेहद ही संवेदनशील जानकारियां जैसे कि हथियारों, किस समय अटैक होना है, कैसे अटैक होना है आदि के बारे में बातें की जाती हैं. ग्रुप का नाम हूती पीसी स्मॉल ग्रुप है.

बताया जा रहा है कि गड़बड़ उस समय हो गई जब अमेरिका के एनएसए माइक वॉल्ट्ज ने इस मैसेजिंग ऐप सिग्नल में एक मैगजीन के एडिटर इन चीफ को एड करने की रिक्वेस्ट भेजी. सिग्नल एक ओपन-सोर्स एन्क्रिप्टेड मैसेंजिंग सर्विस ऐप है, जो पत्रकारों के बीच ज्यादा पॉपुलर हैं. एडिटर इन चीफ को ग्रुप में शामिल होने के बाद यह मैसेज किया गया कि हूती विद्रोहियों पर हमला करने के लिए इस ग्रुप के जरिए कॉर्डिनेशन किया जाएगा. 

रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने ग्रुप में भेज दिया वॉर प्लान?

अमूमन पत्रकारों को जानकारी देने के लिए सेना और नेशनल सिक्योरिटी से जुड़े अधिकारी और संस्थाएं, अलग-अलग सोशल मीडिया ग्रुप बनाती है. इन ग्रुप के जरिए ही पत्रकारों को ऑफिशियल या फिर गैर-आधिकारिक जानकारी दी जाती है. माना जा रहा है कि एडिटर को हूतियों पर किए जाने वाले हमलों की सूचना देने के लिए ही ग्रुप में शामिल किया गया था. लेकिन जिस दिन हूतियों पर अटैक होना था (15 मार्च) रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने ग्रुप पर सुबह 11.44 बजे यह वॉर प्लान भेज दिया था. हमला हुआ, जिसे खुद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सुपरवाइज किया था.

लेकिन अब मैगजीन के एडिटर ने अपने ताजा आर्टिकल में वो चैट का जिक्र किया, जिसमें एनएसए ने सेना की तारीफ करते हुए अटैक को “गुड स्टार्ट” और “वेल डन” कहा था.

चैट लीक होने पर ट्रंप ने कसा मैगजीन पर तंज, पीट हेगसेथ ने दी सफाई

डोनाल्ड ट्रंप से इतने संवेदनशील मुद्दे पर चैट लीक होने पर सवाल जवाब किए गए. जिसके जवाब पर ट्रंप पल्ला झाड़ते दिखे. ट्रंप ने कहा, “मुझे इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है, जिस मैगजीन में ये सब छपा है, मैं उसका फैन नहीं हूं, वैसे भी अब वो बंद होने वाली है.”

वहीं रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि “मुझे वॉर प्लान के बारे में कुछ नहीं कहना है. कोई भी ग्रुप में वॉर प्लान के बारे में मैसेज नहीं भेज रहा था. आप एक धोखेबाज और बेहद बदनाम शख्स (पत्रकार) के बारे में बात कर रहे हैं.” (https://x.com/KarluskaP/status/1904310308069318710)

editor
India's premier platform for defence, security, conflict, strategic affairs and geopolitics.

Choose Your Premium Plan

Unlock exclusive defence reports, geopolitical analysis and premium articles.