Breaking News Middle East War

ईरान में F-15 के पायलट की तलाश, अमेरिका ने फिर लिया जोखिम

मिडिल ईस्ट में चल रहे युद्ध के 35वें दिन ईरान ने अमेरिकी पायलट को ढूंढने में एड़ी चोटी का जोर लगा दिया है. शुक्रवार को आईआरजीसी ने अमेरिकी लड़ाकू विमान एफ 15 को मार गिराने का दावा किया था. इस दौरान एक पायलट को अमेरिका ने रेस्क्यू कर लिया है, लेकिन माना जा रहा है कि दूसरा पायलट ईरान की सीमा में है.

अगर अमेरिकी फाइटर पायलट को पकड़ लिया गया, तो यह जंग अहम मोड़ पर जा सकती है. ईरान अगर जिंदा पकड़ा जाता है, तो अमेरिका के सामने शर्त रखी जा सकती है. वहीं अमेरिका को अपने पायलट को छुड़ाने के लिए सैन्य एक्शन का नया आधार मिल सकता है.

अगर अमेरिकी पायलट ईरान के अटैक में मारा गया है, उस स्थिति में भी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ईरान से बदला लेने की बात कर सकते हैं. इस बीच ईरान ने गायब पायलट का सुराग देने वाले को 60 लाख का इनाम देने की घोषणा की है.

ईरान ने एफ 35 या एफ 15 गिराया, पायलट की सरगर्मी से तलाश

आईआरजीसी ने पश्चिमी ईरान में अमेरिका के अत्याधुनिक स्टील्थ फाइटर जेट एफ 35 गिराए जाने का दावा किया है. लेकिन जो मलबा है उसे देखकर ऐसा लग रहा है कि वो एफ 35 नहीं, बल्कि एफ 15ई स्ट्राइक ईगल है.

ईरान ने जिस अमेरिकी फाइटर जेट पर हमला किया, उसके एक क्रू मेंबर को बचा लिया गया है, जबकि दूसरा अब भी लापता बताया जा रहा है.  सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में खुजेस्तान प्रांत के ऊपर एक रिफ्यूलिंग विमान और दो हेलीकॉप्टर नीचे उड़ते दिखे. यह वीडियो अमेरिकी सेना द्वारा लापता क्रू मेंबर की तलाश का था. कुछ घंटों के रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद एक अमेरिकी पायलट को रेस्क्यू कर लिया गया, लेकिन एक पायलट गायब है.

पायलट का पता बताओ, 60 लाख लो- ईरान

अमेरिकी के गिराए गए विमान के पायलट की ईरान तलाश कर रहा है. ईरान के कोहगिलुयेह और बोयर-अहमद प्रांत के गवर्नर ने कहा है कि उनकी प्राथमिकता जिंदा बचे अमेरिकी क्रू को पकड़ना है. ‘घुसपैठिए’ को ढूंढने के लिए 10 अरब तोमान (करीब 60 लाख रुपये) का इनाम भी घोषित किया गया है.

ईरान अगर पायलट को जिंदा पकड़ लेता है, तो फायदे का सौदा साबित हो सकता है. ईरान, अमेरिकी पायलट के दम पर ट्रंप पर दबाव बना सकता है. युद्ध खत्म करने की शर्त रख सकता है. अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पायलट्स की तस्वीर या सबूत दिखाकर दबाव बनाया जा सकता है.

रेस्क्यू में जुटे अमेरिकी हेलीकॉप्टर पर हमला

ईरान ने पायलट की तलाश में जुटे अमेरिका के एक ब्लैक हॉक हेलीकॉप्टर को मार गिराए जाने का भी दावा किया गया है. बताया जा रहा है कि दूसरे एफ-15 ई क्रू सदस्य का पता लगाने के लिए बचाव अभियान चलाते समय ईरान के में एक अमेरिकी ब्लैक हॉक हेलीकॉप्टर को भी निशाना बनाया है. कहा जा रहा है कि जब ब्लैक हॉक हेलीकॉप्टर ईरान से दक्षिणी इराक में दाखिल हुआ, तो उससे धुआं निकलता हुआ देखा गया.

अमेरिका के साथ-साथ इजरायल भी गायब पायलट की तलाश में जुटा हुआ है. ईरान में अमेरिका के पायलट की तलाश जारी रहने के बीच इजरायल ने हवाई हमले रोक दिए हैं ताकि रेस्क्यू ऑपरेशन में कोई दिक्कत न हो.

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप को दी गई जानकारी

पेंटागन की ओर से जारी जानकारी में कहा गया है, कि उन्हें एक फाइटर जेट गिराए जाने की सूचना मिली है. वहीं व्हाइट हाउस की प्रेस सेक्रेटरी कैरोलिन लेविट ने एक बयान में कहा कि “राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को इस बारे में जानकारी दे दी गई है.”लेकिन लेविट ने पायलट के गायब होने, रेस्क्यू ऑपरेशन के बारे में कुछ नहीं बताया है.

editor
India's premier platform for defence, security, conflict, strategic affairs and geopolitics.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *