Breaking News Geopolitics Indian-Subcontinent

बांग्लादेश का कंगाल होना पक्का, ट्रंप ने रोक दी मदद

पाकिस्तान से नजदीकी बढ़ाने वाले और आईएसआई के अधिकारियों को संवेदनशील जगहों पर ले जाने वाले बांग्लादेश को अमेरिका ने दिया है बड़ा झटका. यूक्रेन के बाद बांग्लादेश के खिलाफ एक्शन लेते हुए ट्रंप प्रशासन ने सभी प्रकार की सहायता को तत्काल प्रभाव से बंद कर दिया है.

यूएस एजेंसी फॉर इंटरनेशनल डेवलपमेंट (यूएसएआईडी) ने पत्र लिखकर जानकारी दी है कि अमेरिका ने बांग्लादेश की मिलने वाली सहायता पर रोक लगा दी है. 

अमेरिका ने बांग्लादेश में सस्पेंड किए सारे कॉन्ट्रैक्ट और मदद

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बांग्लादेश को लेकर एक कार्यकारी आदेश जारी किया है. इस आदेश में कहा गया है कि “बांग्लादेश कॉन्ट्रैक्ट, वर्क ऑर्डर, ग्रांट, कोऑपरेटिव एग्रीमेंट और दूसरी अन्य सहायता या अधिग्रहण साधन के तहत किसी भी कार्य को तुरंत बंद या निलंबित करने का आदेश दिया गया है.”

जयशंकर ने की थी बांग्लादेश के मुद्दे पर बात 

ट्रंप के शपथ ग्रहण के लिए वाशिंगटन पहुंचे विदेश मंत्री एस जयशंकर ने अमेरिका के सामने बांग्लादेश का मुद्दा उठाया था. विदेश मंत्री मार्को रूबियो के साथ द्विपक्षीय वार्ता में एस जयशंकर ने बांग्लादेश के बारे में बात की थी. इस बात की तस्दीक खुद विदेश मंत्री ने की थी, कि उन्होंने बांग्लादेश का मुद्दा भी द्विपक्षीय वार्ता में उठाया है, लेकिन किस विषय पर बात की थी, इस बारे में बताने से एस जयशंकर ने बताने से मना कर दिया था.

माना जा रहा है कि जयशंकर ने हिंदुओं पर अत्याचार को लेकर बांग्लादेश के खिलाफ एक्शन लेने की मांग की थी. इस मुलाकात के कुछ ही दिनों में अमेरिका ने बांग्लादेश के खिलाफ कार्रवाई की है. 

हालांकि, सत्ता संभालने के बाद डोनाल्ड ट्रंप एक के बाद एक कड़े कार्यकारी आदेश जारी कर रहे हैं. सिर्फ इजरायल और मिस्र को छोड़कर डोनाल्ड ट्रंप ने यूक्रेन समेत सभी देशों को दी जाने वाली सहायता रोक दी है. ऐसे में संभव है के बांग्लादेश के खिलाफ भी ट्रंप प्रशासन ने आदेश जारी किया है. 

बाइडेन के करीबी हैं मोहम्मद यूनुस

पिछले साल यूएन की बैठक में एक तस्वीर खूब वायरल हुई थी, जिसमें तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन और बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के मुखिया मोहम्मद यूनुस गले मिलते नजर आए थे. मोहम्मद यूनुस को बाइडेन का करीबी माना जाता है.

ट्रंप प्रशासन ने अगले महीने होने वाले नेशनल ब्रेकफास्ट प्रेयर्स में बीएनपी (खालिदा जिया की पार्टी) के नेताओं को भी आमंत्रित किया है. माना जा रहा है कि ट्रंप प्रशासन बांग्लादेश में जल्द चुनाव कराने कराने पर दबाव बना सकता है. यूनुस सरकार ने कहा है कि इस साल के अंत में या फिर 2026 की शुरुआत में बांग्लादेश में चुनाव होने हैं, लेकिन चुनाव में शेख हसीना की पार्टी अवामी लीग को चुनाव लड़ने की इजाजत नहीं दी जाएगी. 

editor
India's premier platform for defence, security, conflict, strategic affairs and geopolitics.

Choose Your Premium Plan

Unlock exclusive defence reports, geopolitical analysis and premium articles.