Breaking News Reports Russia-Ukraine War

रूसी जनरल की हत्या में उजबेक गिरफ्तार, यूक्रेनी एजेंसी की साजिश

रूसी सेना के केमिकल और बायोलॉजकिल विंग के चीफ, लेफ्टिनेंट जनरल इगोर क्रीलोव की हत्या को लेकर हुआ है बड़ा खुलासा. मामले में रूसी सुरक्षा एजेंसियों ने एक उजबेक नागरिक को गिरफ्तार करने का दावा किया है जिसने इलेक्ट्रिक स्कूटर में बम प्लांट किया था.

स्कूटर में बम लगाए जाने से लेकर ब्लास्ट और टॉप जनरल की हत्या तक यूक्रेन के शहर द्रिपो में कैमरे के जरिए लगातार निगरानी की जा रही थी. ये निगरानी धमाके वाले स्कूटर के करीब ही खड़ी एक कार में लगे कैमरे के जरिए की जा रही थी.

संदिग्ध उजबेक नागरिक ने कबूल किया है कि उसी ने स्कूटर में बम लगाया था, जिसके धमाके से इगोर क्रीलोव और उनके सहायक की मौत हुई थी. 

हत्यारे को मिली थी एक लाख डॉलर की सुपारी

मंगलवार को रूसी राष्ट्रपति के दफ्तर क्रेमलिन से महज 7 किलोमीटर दूर हुए एक शक्तिशाली विस्फोट में इगोर और उनके सहायक की हत्या की गई थी. हत्या के कुछ ही घंटों के भीतर रूसी एजेंसियों ने उजबेकिस्तान के एक नागरिक को हिरासत में ले लिया.

माना जा रहा है उसी उजबेकिस्तानी नागरिक ने यूक्रेन की सिक्योरिटी एजेंसी, एसबीयू के कहने पर इगोर के घर के बाहर एक इलेक्ट्रिक स्कूटर में बम लगाया गया था. उजबेक नागरिक ने रूसी जांच एजेंसी से पूछताछ में बताया है कि उसे बम विस्फोट और हत्या को अंजाम देने के लिए एक लाख डॉलर और एक यूरोपीय देश में रहने का वादा किया गया था.

कैसे की प्लानिंग, धमाके को कैसे दिया गया अंजाम

संदिग्ध ने पूछताछ में बताया कि उसे मॉस्को में हमले के लिए विस्फोटक मुहैया कराया गया था, जिसे एक इलेक्ट्रिक स्कूटर में रखने के लिए कहा गया था. संदिग्ध को बम लगे स्कूटर को जनरल इगोर के अपार्टमेंट के एंट्री के पास रखने को कहा गया था. स्कूटर के पास ही एक कार भी खड़ी की, उस कार को संदिग्ध ने किराए पर लिया था. कार में एक कैमरा लगाया गया था. कैमरे के जरिए हत्या की एक-एक प्लानिंग को यूक्रेन के दिप्रो शहर से निगरानी की जा रही थी. जैसे ही अपने असिस्टेंट के साथ जनरल क्रीलोव अपार्टमेंट से बाहर निकले, तो संदिग्ध ने दूर से बटन दबाकर स्कूटर में विस्फोट कर दिया. विस्फोट के बाद मौके पर ही क्रीलोव और उनके सहायक की मौत हो गई, जिसका विचलित कर देने वाला वीडियो भी सामने आया है.

19 दिसंबर को वार्षिक टीवी संबोधन करने वाले हैं व्लादिमीर पुतिन

यूक्रेन के इस सीक्रेट ऑपरेशन के बाद रूस ने ऐलान किया है कि वो जनरल क्रीलोव की मौत का बदला जरूर लेंगे. अगर यूक्रेन की इस ऑपरेशन की टाइमिंग को देखा जाए तो हत्या से एक दिन पहले ही रूस के रक्षा मंत्रालय में एक बड़ी बैठक की गई थी. जिसमें पुतिन और रक्षा मंत्री ने यूक्रेन की युद्ध की रणनीति पर चर्चा की गई थी.

इस बैठक के बाद ही केमिकल, बायोलॉजिकल औकर रेडियोलॉजिकल डिफेंस फोर्स के चीफ की हत्या कर दी गई. क्रेमलिन के मुताबिक, 19 दिसंबर यानी गुरुवार को व्लादिमीर पुतिन देश को संबोधित करने वाले हैं. ये वार्षिक संबोधन होगा. माना जा रहा है कि इस संबोधन में पुतिन, इगोर क्रीलोव की हत्या पर बड़ा बयान दे सकते हैं. 

पेंटागन ने झाड़ा पल्ला

अमेरिका रक्षा विभाग (पेंटागन) के प्रवक्ता, मेजर जनरल पैट रायडर ने रूसी जनरल की टारगेट किलिंग में किसी भी तरह से हाथ होने से साफ इंकार किया है.

दरअसल, मारे गए रूसी जनरल इगोर लगातार यूक्रेन में पेंटागन की बायालैब्स पर रिपोर्ट रिलीज करते रहते थे. यूक्रेन में हमले के दौरान मिले दस्तावेजों के जरिए ले.जनरल इगोर ने पेंटागन के अधिकारियों तक के नामों का खुलासा किया था.

ज़खारोवा ने बताया नाटो की आंखों का कांटा

रूस की विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया ज़खारोवा ने कहा है कि ले.जनरल इगोर, अमेरिका, ब्रिटेन और फ्रांस जैसे नाटो देशों की आंखों में कांटे की तरह चुभते थे. जनरल इगोर ने ना केवल यूक्रेन बल्कि पश्चिमी एशिया में नाटो के केमिकल बायोलॉजिकल और रेडियोलॉजिकल हमलों को लेकर किए जाएं रहे आक्रामक प्रचार का भंडाफोड़ किया था

editor
India's premier platform for defence, security, conflict, strategic affairs and geopolitics.

Choose Your Premium Plan

Unlock exclusive defence reports, geopolitical analysis and premium articles.