Breaking News Conflict Viral Videos

Viral Video: मणिपुर में सक्रिय यूएस डीप-स्टेट ?

मणिपुर में मैतई और कुकी के बीच चल रहे संघर्ष को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है एक वीडियो. सोशल मीडिया वीडियो जारी में दावा किया जा रहा है कि अमेरिकी सेना से रिटायर डैनियल स्टीफन कोर्टनी नाम का एक ईसाई धर्म प्रचारक कुकियों को ड्रोन चलाने की ट्रेनिंग दे रहा है और उन्हें मैतियों को हत्या करने को उकसा रहा है.

वीडियो सामने आने के बाद सवाल उठाए जा रहे हैं कि मणिपुर में आग भड़काने वाला देश क्या अमेरिकी डीप-स्टेट है? क्या वाकई डीप स्टेट, भारत विरोधी गतिविधियों में लगा हुआ है? ये वीडियो ऐसे वक्त में वायरल हुआ है, जब हाल ही में मणिपुर के उग्रवादियों से स्टारलिंक लगे लोगो की किट भी बरामद हुई हैं.

सोशल मीडिया पर क्या दावा किया गया है

वायरल वीडियो के साथ लिखा गया है कि ‘आतंकी’ डेनियल स्टीफन कोर्टनी का एक नया वीडियो सामने आया है. आतंकियों के आका और अमेरिका का पूर्व फौजी डेनियल मणिपुर में कुकियों को विशेष बलों के इस्तेमाल में आने वाले ड्रोन्स के साथ-साथ बुलेटप्रूफ जैकेट और युद्ध सामग्री का उपहार दे रहा है. कोर्टनी कुकी आतंकवादियों से कह रहा है कि अपने घरों की रक्षा के लिए वो मैतियों की हत्या करे. ये वीडिया 17 दिसंबर को पोस्ट किया गया है. (https://x.com/eOrganiser/status/1869281852265005062)

कौन है डेनियल स्टीफन कोर्टनी 

बताया जा रहा है कि वीडियो में जो शख्स दिख रहा है वो डेनियल स्टीफन कोटर्नी है. बंगाल और नॉर्थ ईस्ट में घूम घूम कर धर्म परिवर्तन के लिए लोगों का ब्रेनवाश करता है. दावा किया जा रहा है कि इसे दो बार भारत से डिपोर्ट भी किया जा चुका है. अपने फेसबुक पेज पर बीजेपी के खिलाफ बयानबाजी करता है. 

5 अगस्त, 2023 को डैनियल ने एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें डेनियल कोर्टनी भारत सरकार और बीजेपी पर मणिपुर के ईसाइयों (कुकियों) पर अत्याचार का आरोप लगा रहा है. डैनियल कोर्टनी भारत में कई सालों से सक्रिय है और घूम-घूमकर लोगों का धर्म परिवर्तन कराता है. मतलब दूसरे धर्म से लोगों को क्रिश्चियन बनाता है.  (https://x.com/salah_shoaib/status/1841415094812758299)

वीडियो को लेकर जांच एजेंसियां गंभीर

धर्म परिवर्तन के अलावा अब जो वीडियो वायरल हुआ है, वो बेहद ही गंभीर है. गंभीर इसलिए क्योंकि वीडियो में साफतौर पर पूर्व अमेरिकी फौजी कुकी लोगों को मैतई लोगों के खिलाफ ना सिर्फ भड़का रहा है बल्कि अटैक करने के लिए भी उकसा रहा है. साथ ही वो लोगों को ड्रोन और बुलेटप्रूफ जैकेट दे रहा है. ऐसे में जांच एजेंसियां अब ये पता कर रही हैं कि वीडियो कब का है. कहां पर शूट किया गया है. कितना सही है. और कहीं ये जानबूझकर तो अमेरिका के साथ रिश्ते खराब करने के लिए प्रसारित किया गया है. 

इस वीडियो को लेकर मणिपुर सरकार और गृह मंत्रालय की टिप्पणी का इंतजार है.

editor
India's premier platform for defence, security, conflict, strategic affairs and geopolitics.

Choose Your Premium Plan

Unlock exclusive defence reports, geopolitical analysis and premium articles.