Breaking News Reports

शांतिप्रिय स्विट्जरलैंड का दुश्मन कौन, न्यू ईयर में बम ब्लास्ट!

By Nalini Tewari

नए वर्ष के जश्न के बीच स्विट्जरलैंड में हुआ है एक बड़ा धमाका. स्विट्जरलैंड के क्रांस मोंटाना के लग्जरी अल्पाइन स्की रिजॉर्ट में ये धमाका तड़के हुआ, जिसके बाद चीखपुकार मच गई. स्विस पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों को रेस्क्यू किया है. धमाके में कई लोगों के मारे जाने की खबर है, जबकि कई लोग गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराए गए हैं.

धमाका किसने किया, कैसे हुआ, ये जानने के लिए स्विट्जरलैंड की पुलिस ने जांच शुरु कर दी है. रिजॉर्ट के सीसीटीवी को कब्जे में लिया गया है. हालांकि स्विट्जलैंड प्रशासन धमाके को लेकर कुछ भी ज्यादा जानकारी देने से बच रही है. 

न्यू ईयर पर दहला स्विट्जरलैंड, कई लोगों की मौत

नए साल के जश्न के बीच शांतिप्रिय और तटस्थ माने जाने वाले स्विट्जरलैंड में बम धमाका हुआ है. जिस जगह धमाका हुआ है वो राजधानी बर्न से 2 घंटे की दूरी पर स्थित है. स्विट्जरलैंड के क्रांस–मोंटाना शहर पर्यटकों के बीच काफी प्रसिद्ध है. दूर दूर से लोग क्रांस मोंटाना पहुंचते हैं.

गुरुवार को भी नए साल के पहले दिन रिजॉर्ट के बार में जश्न मनाया जा रहा था, लोग तेज म्यूजिक में नाच गा रहे थे. बार जब खचाखच भरा था उसी वक्त तेज धमाका हुआ. धमाके के बाद बार में आग लग गई, आग की ऊंची ऊंची लपटें दूर-दूर तक देखी गईं.

जश्न एक मातम में बदल गया. स्विस पुलिस ने फौरन पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया. मौके पर बम डिटेक्शन टीम भी पहुंची. 

स्विस पुलिस जांच में जुटी, धमाके की वजह पर साधी चुप्पी

दक्षिण-पश्चिमी स्विट्जरलैंड के वालिस कैंटन में पुलिस प्रवक्ता गेटन लैथियन ने सिर्फ ये जानकारी दी कि “अज्ञात वजह से धमाका हुआ है.” 

पुलिस प्रवक्ता के मुताबिक, धमाका देर रात करीब 1:30 बजे ले कॉन्स्टेलेशन नाम के एक बार में हुआ, जो पर्यटकों के बीच काफी लोकप्रिय है, धमाका तब हुआ जब लोग नए साल का जश्न मना रहे थे.

आपको बता दें कि ये स्की रिजॉर्ट ब्रिटिश नागरिकों के बीच बहुत मशहूर है. जनवरी के आखिर में यह रिजॉर्ट एक बड़े स्पीड स्कीइंग इवेंट, एफआईली वर्ल्ड कप, को होस्ट कर रहा है.

स्विट्जरलैंड को तटस्थ और शांतिप्रिय माना जाता है. साल 2024 में स्विट्जरलैंड में रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर शांति वार्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया था. जिसमें रूस को न बुलाने पर कंट्रोवर्सी हुई थी.

editor
India's premier platform for defence, security, conflict, strategic affairs and geopolitics.