Alert Breaking News Conflict Geopolitics Indian-Subcontinent

यूनुस ने दी हिंदुओं की सुरक्षा की गारंटी, मोदी को किया फोन

शनिवार को ग्लोबल साउथ की अहम बैठक से पहले, बांग्लादेश में हिंदुओं की स्थिति को लेकर अंतरिम सरकार के मुखिया मोहम्मद यूनुस ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से बात की है. बांग्लादेश में सत्ता परिवर्तन के बाद पहली बार पीएम मोदी और मोहम्मद यूनुस की आपस में फोन पर बात हुई है. मोहम्मद यूनुस ने शुक्रवार को पीएम मोदी को फोन किया, जिसमें बांग्लादेश और भारत के संबंधों पर बात हुई.

मोहम्मद यूनुस ने किया पीएम मोदी को कॉल
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अलग अलग मंचों से बांग्लादेश में हिंदुओं और बाकी अल्पसंख्यकों पर हो रहे अत्याचारों का मुद्दा उठा रहे हैं. लालकिले की प्राचीर से भी पीएम मोदी ने स्वतंत्रता दिवस के अपने संबोधन में हिंदुओं की सुरक्षा पर बात की थी. अब मोहम्मद यूनुस ने कॉल करके पीएम मोदी को बांग्लादेश में हिंदुओं की सुरक्षा का भरोसा दिया. पीएम मोदी ने एक्स पोस्ट में बातचीत के बारे में बताया.

पीएम मोदी ने एक्स अकाउंट पर लिखा, “प्रोफेसर मोहम्मद यूनुस से फोन पर बात की. मौजूदा स्थिति पर विचारों का आदान-प्रदान किया. लोकतांत्रिक, स्थिर, शांतिपूर्ण और प्रगतिशील बांग्लादेश के लिए भारत के समर्थन को दोहराया.  मोहम्मद यूनुस ने बांग्लादेश में हिंदुओं और सभी अल्पसंख्यकों की सुरक्षा, संरक्षा और सुरक्षा का आश्वासन दिया है.”

लाल किले से पीएम ने उठाया था हिंदुओं की सुरक्षा का मामला
पीएम मोदी ने लाल किले से कहा था “140 करोड़ भारतीय बांग्लादेश में हिंदुओं और दूसरे अल्पसंख्यकों की सुरक्षा को लेकर चिंतित है. भारत मानवता के कल्याण के बारे में सोचता है इसलिए पड़ोसी देश के लिए शुभकामनाएं जारी रखेगा.

” पीएम मोदी ने कहा, “एक पड़ोसी देश के तौर पर मैं बांग्लादेश में जो कुछ भी हुआ है, उससे जुड़ी चिंता को समझ सकता हूं. मुझे उम्मीद है कि वहां स्थिति जल्द से जल्द सामान्य हो जाएगी. भारत हमेशा चाहता है कि हमारे पड़ोसी देश समृद्धि और शांति के मार्ग पर चलें, भारत शांति के लिए प्रतिबद्ध हैं, हम मानवता के कल्याण के बारे में सोचते हैं.”

पीएम मोदी पहले भी बांग्लादेश के मुखिया से हिंदुओं पर हमलों का विरोध जता चुके हैं. जिस दिन मोहम्मद यूनुस ने शपथ ली. पीएम मोदी ने बधाई संदेश में भी हिंदुओं की सुरक्षा का मुद्दा उठाया था.
शेख हसीना 5 अगस्त से भारत में है और बांग्लादेश की सत्ता अब अंतरिम सरकार के मुखिया मोहम्मद यूनुस के हाथ में है. ऐसे में शुक्रवार को मोहम्मद यूनुस और पीएम मोदी के बीच फोन पर बातचीत में बांग्लादेश के साथ मित्रवत संबंध पर भी जोर दिया गया.

बांग्लादेश में तख्तापलट के बाद से खौफ और डर का माहौल है. खासकर हिंदुओं में. क्योंकि उपद्रवियों ने हिंदुओं को निशाना बनाया. उनकी संपत्तियों में तोड़फोड़ की गई और हत्या तक की गई. 

editor
India's premier platform for defence, security, conflict, strategic affairs and geopolitics.

Choose Your Premium Plan

Unlock exclusive defence reports, geopolitical analysis and premium articles.