Breaking News Geopolitics Russia-Ukraine War

जेलेंस्की को याद आए ट्रंप, पत्र भेजकर खनिज समझौता के लिए लगाई गुहार

ओवल ऑफिस में पूरी दुनिया के सामने अपमानित होने के बाद अब यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की के गिड़गिड़ाने पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रतिक्रिया दी है. ट्रंप ने संसद में बताया कि जेलेंस्की ने एक लेटर भेजा है, जिसमें कहा गया है कि यूक्रेन, अमेरिकी नेतृत्व में रूस के साथ संघर्ष समाप्त करने चाहता है और स्थायी शांति लाने के लिए जल्द से जल्द बातचीत की मेज पर आने के लिए तैयार है. 

संयुक्त सत्र में ट्रंप ने जेलेंस्की के पत्र का दावा किया, पढ़ा पत्र

अमेरिकी कांग्रेस के संयुक्त सत्र को ट्रंप ने संबोधित किया है. इस दौरान ट्रंप ने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की से व्हाइट हाउस में हुई तीखी बहस पर बात करते हुए जेलेंस्की की वो चिट्ठी पढ़ी, जिसमें यूक्रेनी राष्ट्रपति ने माफी मांगते हुए अमेरिकी नेतृत्व पर भरोसा जताया है.

ट्रंप ने कहा, मुझे जेलेंस्की का एक पत्र मिला है. पत्र में जेलेंस्की ने रूस-यूक्रेन युद्ध को समाप्त करने के लिए बातचीत की इच्छा जताई है. जेलेंस्की ने अपने लेटर में लिखा कि वह जब अमेरिका चाहे मिनरल डील पर साइन करने को तैयार हैं. 

अपने संबोधन में ट्रंप ने कहा, जेलेंस्की का पत्र पढ़ते हुए ट्रंप ने कहा कि “स्थायी शांति लाने के लिए यूक्रेन जल्द से जल्द बातचीत की मेज पर आने के लिए तैयार है. यूक्रेन के लोगों से ज्यादा कोई भी शांति नहीं चाहता है. पत्र में जेलेंस्की ने कहा कि, मैं और मेरी टीम स्थायी शांति के लिए राष्ट्रपति ट्रंप के मजबूत नेतृत्व में काम करने के लिए तैयार हैं. हम वास्तव में इस बात की सराहना करते हैं कि अमेरिका ने यूक्रेन की संप्रभुता और स्वतंत्रता को बनाए रखने में कितना कुछ किया है. खनिजों और सुरक्षा पर समझौते के संबंध में यूक्रेन किसी भी समय उस पर हस्ताक्षर करने के लिए तैयार है जो आपके लिए सुविधाजनक हो.”

अमेरिका के आगे झुके जेलेंस्की, मांगी माफी

ओवल ऑफिस में अमेरिका राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ बर्ताव को लेकर यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने पहली बार ‘खेद’ जताया है. साथ ही अमेरिका को रूस के खिलाफ जंग में मदद के लिए धन्यवाद देते हुए, अमेरिकी राष्ट्रपति के नेतृत्व में शांति वार्ता के लिए तैयार होने की बात कही है. ट्रंप के गुस्से के बाद जेलेंस्की ने अपने ‘एक्स’ अकाउंट पर लिखा कि “शांति के लिए यूक्रेन प्रतिबद्ध है और कभी न खत्म होने वाला युद्ध कोई नहीं चाहता है.” जेलेंस्की के मुताबिक, “बातचीत की टेबल पर आने के लिए यूक्रेन आने के लिए तैयार है ताकि शांति जल्द से जल्द स्थापित की जा सके.”

जेलेंस्की का ये बयान ऐसे समय में आया है जब यूक्रेन की मदद के लिए यूरोपीय संघ (ईयू), रक्षा बजट पारित करने में असफल रहा है. हंगरी के ऐतराज के बाद ईयू को अपना रक्षा बजट रद्द करना पड़ा है. साथ ही अमेरिका ने यूक्रेन को भेजे जानी वाली सभी तरह की वित्तीय और सैन्य मदद रोक दी है.

यूक्रेन नहीं चाहता एंडलेस वार: जेलेंस्की

ट्रंप के गुस्से के बाद जेलेंस्की ने अपने ‘एक्स’ अकाउंट पर लिखा कि “शांति के लिए यूक्रेन प्रतिबद्ध है और कभी न खत्म होने वाला युद्ध कोई नहीं चाहता है.”

जेलेंस्की के मुताबिक, “बातचीत की टेबल पर आने के लिए यूक्रेन आने के लिए तैयार है ताकि शांति जल्द से जल्द स्थापित की जा सके.”

क्या हुआ था ओवल ऑफिस में

शुक्रवार को जेलेंस्की के अमेरिकी दौरे के दौरान ट्रंप और उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के साथ बातचीत के दौरान मीडिया के सामने जबरदस्त भिड़ंत और बहस हो गई थी. ट्रंप और वेंस ने जेलेंस्की को अमेरिकी मदद के प्रति आभार न जताने और युद्ध में पांव उखड़ने के बावजूद जंग को खींचने का आरोप लगाया था. इसे लेकर जेलेंस्की ने ट्रंप और वेंस से बदजुबानी की थी. मीटिंग को बीच में ही खत्म करना था और जेलेंस्की को अमेरिका छोड़ने पर विवश कर दिया गया था. (यूक्रेन को अमेरिकी मिसाइल की सप्लाई बंद, जेलेंस्की से खफा ट्रंप)

editor
India's premier platform for defence, security, conflict, strategic affairs and geopolitics.

Choose Your Premium Plan

Unlock exclusive defence reports, geopolitical analysis and premium articles.