Breaking News Russia-Ukraine War

सूट पहने जेलेंस्की पहुंचे व्हाइट हाउस, ट्रंप-पुतिन संग त्रिपक्षीय वार्ता जल्द?

अपनी पिछली बैठक से सबक लेते हुए काले रंग का मिलिट्री स्टाइल सूट पहनकर वॉशिंगटन डीसी पहुंचे यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की. जिस वक्त अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और जेलेंस्की के बीच मुलाकात हो रही थी, व्हाइट हाउस में यूरोपीय कुनबा भी बाहर मौजूद रहा. पिछले बार के हाईवोल्टेड ड्रामे को ध्यान में रखते हुए मीडिया के सामने ट्रंप-जेलेंस्की संयमित नजर आए और युद्ध खत्म करने जोर दिया गया.

जेलेंस्की-पुतिन दोनों चाहते हैं कि युद्घ समाप्त हो: ट्रंप

यूक्रेन युद्ध पर डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, “लोग मारे जा रहे हैं और हम इसे रोकना चाहते हैं. मैं राष्ट्रपति जेलेंस्की को जानता हूं, मैं खुद को जानता हूं, और मेरा मानना है कि व्लादिमीर पुतिन इसे समाप्त होते देखना चाहते हैं. हम यूक्रेन के साथ काम करने जा रहे हैं, हम सभी के साथ काम करने जा रहे हैं, और हम यह सुनिश्चित करने जा रहे हैं कि शांति स्थापित होती है, तो लंबे समय तक बनी रहे. हम दो साल की शांति के बारे में बात नहीं कर रहे हैं.”

जल्द रूस-यूक्रेन-अमेरिका की त्रिपक्षीय बैठक: ट्रंप 

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप को उम्मीद है कि वो जल्द रूस-यूक्रेन युद्ध रोक देंगे. ट्रंप ने कहा, मैं यह नहीं कहूंगा कि यह रास्ते का अंत है. अगर सब कुछ ठीक रहा तो हम त्रिपक्षीय (रूस, यूक्रेन, अमेरिका) बैठक करेंगे. पुतिन के साथ बैठक से कुछ नतीजा निकल सकता है. 

अमेरिका से सुरक्षा गारंटी चाहते हैं जेलेंस्की, ट्रंप से मिला गोलमोल जवाब

ट्रंप से बातचीत दौरान एक सवाल के जवाब में जेलेंस्की ने कहा, “यूक्रेन अमेरिका से सुरक्षा की गारंटी चाहता है. यूक्रेनी सेना को मज़बूत करने के लिए ट्रेनिंग मिशन चाहता है.और इंटेलिजेंस मदद भी चाहता है.” 

वहीं क्या यूक्रेन के लिए अमेरिकी सुरक्षा गारंटी में अमेरिकी सैनिकों को शामिल किया जा सकता है. क्या अमेरिकी सैनिकों को तैनात किया जाएगा. इस सवाल पर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि “इस पर बाद में चर्चा की जाएगी.” 

ट्रंप ने सवाल को टालते हुए कहा, “इसकी जानकारी बाद में देंगे. हम महान देशों के सात महान नेताओं से भी मिल रहे हैं, और हम इस बारे में बात करेंगे. वे सभी इसमें शामिल होंगे, लेकिन इसमें काफी, काफी मदद मिलेगी.”

मैंने 6 युद्ध रुकवाए, उनमें सबसे कठिन है रूस-यूक्रेन युद्ध: ट्रंप

ट्रंप ने कहा, “पिछले छह महीने में मैंने छह युद्ध रुकवाएं हैं, लेकिन ये सबसे कठिन हैं. मगर मुझे उम्मीद है कि इसे भी रोक दूंगा. मुझे लगता है कि कई मायनों में बहुत अच्छी प्रगति हुई है और यह लगातार हो रही है. कुछ समय पहले ही रूस के राष्ट्रपति के साथ हमारी अच्छी बैठक हुई थी. मुझे लगता है कि इस बैठक से कुछ न कुछ हल निकलने की संभावना है और आज की बैठक बहुत महत्वपूर्ण है. हमारे साथ यूरोप के 7 बहुत शक्तिशाली नेता हैं. युद्ध को लेकर कुछ न कुछ हल जरूर निकलेगा.”

ट्रंप ने कहा है कि, “हम सब शांति के लिए एक साथ काम कर रहा हैं. इस वार्ता से युद्ध का स्थायी समाधान होगा. सीजफायर से लोगों की हत्या रुकेगी. ये जेलेंस्की के साथ उनकी आखिरी मुलाकात नहीं है.” 

editor
India's premier platform for defence, security, conflict, strategic affairs and geopolitics.

Choose Your Premium Plan

Unlock exclusive defence reports, geopolitical analysis and premium articles.